21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को चिट्टी लिखी:पूर्व पीएम इमरान खान के लिए सही इलाज की मांग की
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने 20 अन्य पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों के साथ पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग रखी है। शाहबाज शरीफ सरकार को 23 अगस्त को लिखे गए पत्र में इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने को कहा गया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इमरान की स्वतंत्र मेडिकल जांच पूरी कराने की मांग रखी है। पूर्व कप्तानों ने दूसरी बार पत्र लिखा इस पत्र में कहा गया है- ‘छह महीने पहले 14 पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों ने आपको और पाकिस्तान सरकार को इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार और सही मेडिकल इलाज की अपील की थी। हमने तब राजनेताओं के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व साथियों के तौर पर लिखा था।' उन्होंने कहा- ‘क्रिकेट मैदान पर बना यह रिश्ता उन सीमाओं और मतभेदों से ऊपर है, जो अक्सर देशों को बांटते हैं। अब हम फिर लिख रहे हैं और इस बार 7 अन्य पूर्व कप्तान भी हमारे साथ हैं।’ निजी डॉक्टरों को जांंच में शामिल करने को कहा पत्र के मुताबिक, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को मेडिकल बोर्ड से जांच के लिए अस्पताल भेजने का आदेश दिया था। इस बोर्ड में उनके निजी डॉक्टरों और उनकी बहन डॉ. उजमा खान को शामिल किया जाना था। कोर्ट ने परिवार से हर हफ्ते मुलाकात का अधिकार भी बहाल किया था। पत्र में कहा गया कि ये कदम स्वागत योग्य थे, लेकिन इमरान अस्पताल में कुछ ही घंटे रहे। कोर्ट के आदेश वाले बोर्ड के बजाय राज्य की ओर से नियुक्त टीम ने उनकी जांच की, उन्हें ‘मेडिकली फिट’ बताया और बोर्ड का काम पूरा होने से पहले उन्हें अदियाला जेल वापस भेज दिया। इमरान के परिवार और कानूनी टीम का कहना है कि यह कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं हुआ। पूर्व कप्तानों ने कहा कि वे पाकिस्तान की घरेलू कानूनी प्रक्रिया पर फैसला नहीं दे रहे हैं, लेकिन मेडिकल बोर्ड को अपनी पूरी और स्वतंत्र जांच करने की अनुमति देने की अपील कर रहे हैं। जैक गोल्डस्मिथ ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री को पत्र लिखा यह विवाद ब्रिटेन तक भी पहुंच गया है। कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य और इमरान के पूर्व बहनोई जैक गोल्डस्मिथ ने 21 अगस्त को ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड को पत्र लिखा। उन्होंने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से इमरान के इलाज को लेकर पाकिस्तान सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की। गोल्डस्मिथ ने आरोप लगाया- 'अगर सार्थक हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो पाकिस्तानी सरकार इमरान खान को सिर्फ इसलिए खत्म कर देगी, क्योंकि जब तक वह जिंदा हैं, वे उनकी सत्ता और भ्रष्टाचार के लिए खतरा हैं।’ गोल्डस्मिथ पहले भी ब्रिटेन की संसद में इमरान की जेल का मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने इस्लामाबाद पर ज्यादा कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की थी। ब्रिटेन के मंत्रियों ने कहा है कि पाकिस्तान को बुनियादी आजादी, जेल में मानवीय व्यवहार और उचित मेडिकल इलाज तक पहुंच का सम्मान करना चाहिए। इमरान के इलाज को लेकर पाकिस्तान में राजनीतिक विवाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और सरकार के बीच उनके स्वास्थ्य और इलाज को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला अब मानवीय चिंता का विषय बन गया है। हालिया तनाव तब बढ़ा, जब इमरान को कोर्ट के आदेश के बावजूद निजी शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने के बजाय इस्लामाबाद के सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। PTI और पाकिस्तान सरकार ने एक-दूसरे पर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दाहिनी आंख की 85% रोशनी जाने का दावा इमरान के स्वास्थ्य में गिरावट के दावों के बीच उनके वकीलों ने फरवरी में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उनकी दाहिनी आंख की 85% रोशनी जा चुकी है। इमरान ने अक्टूबर 2025 से आंख की समस्या की शिकायत की थी, लेकिन वकीलों के मुताबिक जेल अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। पाकिस्तान सरकार ने उनकी हालत की गंभीरता पर सवाल उठाया है। इमरान के परिवार और वकीलों ने उनके निजी डॉक्टर डॉ. फैसल सुल्तान से मिलने और इलाज में उन्हें शामिल करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने 48 घंटे में अस्पताल भेजने को कहा था सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को इमरान खान को 48 घंटे में अदियाला जेल से निजी शिफा अस्पताल भेजने, विशेषज्ञ व निजी डॉक्टरों से इलाज कराने और परिवार से संपर्क की अनुमति दी थी। हालांकि, सरकार ने निजी अस्पताल में इलाज का विरोध करते हुए आदेश को चुनौती दी। 22 अगस्त को आदेश के खिलाफ जाकर सरकार इमरान को निजी के बजाय सरकारी 'पिम्स' (PIMS) अस्पताल ले गई। वहां भर्ती किए बिना महज कुछ घंटे की जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया, जिस पर PTI ने सख्त ऐतराज जताया है। PTI और बहन ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया PTI ने इमरान खान को निजी अस्पताल न भेजने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रधानमंत्री व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई और तय अस्पताल में इलाज की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। उधर, अस्पताल में मिलीं बहन उजमा खान के अनुसार इमरान शारीरिक रूप से ठीक हैं और आंखों की नजर में सुधार हुआ है। हालांकि, इमरान ने 10 महीने से टीवी, किताबें न मिलने और जेल में यातना दिए जाने का दावा किया है। सरकार ने PTI पर आरोप लगाया पाकिस्तान सरकार ने शनिवार, 22 अगस्त को कहा कि PTI के सदस्यों की भारी मौजूदगी के कारण इमरान को कोर्ट के आदेश वाले निजी अस्पताल के बजाय सरकारी अस्पताल ले जाना पड़ा। सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा, “कोर्ट की अवमानना निश्चित तौर पर हुई है। क्या यह PTI नहीं था जिसने ऐसा किया? क्या उन्होंने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं किया?” प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “अगर किसी ने कोर्ट की अवमानना की है, तो वह इमरान खान की बहन और उनकी पार्टी है। कैदी का परिवार कोर्ट की अवमानना कर रहा था। उनकी पार्टी लोगों को इकट्ठा करके और अधिकारियों के लिए समस्याएं खड़ी करके कोर्ट की अवमानना कर रही थी।” तरार ने कहा कि सरकार ने इमरान को उनकी बहन और शिफा अस्पताल के डॉक्टरों की मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए ले जाकर कोर्ट के आदेश का पालन किया।
Delhi News: द्वारका में रक्षा मंत्रालय की 30 वर्षीय महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल वालों पर FIR
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के भरथल गांव में रक्षा मंत्रालय में तैनात 30 वर्षीय महिला अधिकारी नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नाजिया खानम रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। मामले में द्वारका जिला पुलिस ने उनके पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली आत्महत्या की सूचना
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 4:21 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को भरथल गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-23 द्वारका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के परिवार और ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Congress दफ्तर के बाहर क्यों लगे Rahul Gandhi के Batman वाले पोस्टर?
शादी के सिर्फ 4 महीने बाद हुई मौत
पुलिस के अनुसार, नाजिया खानम की शादी इसी साल 11 अप्रैल को मोहम्मद आजम अली खान के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के महज करीब चार महीने बाद उनकी मौत होने के कारण पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित एसडीएम को दी।
इसके बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल के शवगृह भेजा गया। कम समय पहले हुई शादी को देखते हुए मामले में मजिस्ट्रेट स्तर की कार्रवाई भी की गई।
पहले परिजनों ने नहीं जताया था संदेह
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को शुरुआती पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने एसडीएम के सामने दिए गए लिखित बयान में किसी तरह का संदेह या आरोप नहीं लगाया था।
हालांकि, अगले दिन 22 अगस्त को मृतका के परिजन दोबारा एसडीएम के सामने पेश हुए और एक नई शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने नाजिया के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
इसे भी पढ़ें: भारत बनेगा पोत निर्माण का वैश्विक केंद्र, Rajnath Singh ने बंगाल में 3,500 करोड़ की योजनाओं की रखी नींव
पति और ससुराल वालों के खिलाफ FIR
परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद द्वारका जिला पुलिस ने मृतका के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ BNS की धारा 85 और 108 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








