Responsive Scrollable Menu

साप्ताहिक अंक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

साप्ताहिक अंक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026: जानिए मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें अपनी जन्मतिथि के अनुसार लव, करियर, धन, सेहत और पारिवारिक जीवन का सटीक भविष्यफल।

Continue reading on the app

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश का हेडक्वार्टर दोबारा तैयार:दावा- बहलावलपुर में मरकज सुभानअल्लाह के गुम्बद की मरम्मत, नया संगमरमर, प्लास्टर और पेंट लगाया

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मरकज सुभानअल्लाह हेडक्वार्टर फिर से बनकर तैयार हो गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के 15 महीने बाद यह बेस फिर से तैयार हो गया है। 7 और 8 मई की रात हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने इस बेस को तबाह कर दिया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कैंप पर नया संगमरमर, ताजा पेंट और प्लास्टर दिख रहा है। क्षतिग्रस्त गुंबदों को भी दोबारा बना दिया गया है। हॉल में हमलों से बने गड्ढों को भर दिया गया है और पूरी इमारत की मरम्मत कर दी गई है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसी दौरान जैश के बहावलपुर बेस को भी टारगेट किया गया था। नए बने बेस की तस्वीरें… मरम्मत पर 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी ने जैश को मरम्मत के लिए किस्तों में 25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए दिए। इनमें से करीब 11 करोड़ रुपए हॉल को दोबारा बनाने में खर्च किए गए। इसके अलावा मदरसा अल-सबीर और जैश कमांडरों के रहने के लिए इस्तेमाल होने वाले परिसर को भी शामिल हैं। इस जगह पर नया निर्माण भी किया जा रहा है। भर्ती और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होता था बेस मरकज सुभान अल्लाह भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर है। यह जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख ठिकाना था, जहां संगठन अपने सदस्यों की भर्ती, ट्रेनिंग और ब्रेनवॉश करता था। 18 एकड़ में फैले इस परिसर को उस्मान-ओ-अली कैंपस के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक मस्जिद और दूसरी सुविधाएं भी मौजूद थीं। बहावलपुर का यह कैंप लंबे समय से भारत के खिलाफ जैश की गतिविधियों से जुड़ा रहा है। संगठन का नाम 2001 के संसद हमले, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले से जुड़ा है। माना जाता है कि पुलवामा हमले की साजिश भी सुभान अल्लाह कैंप में बनाई गई थी। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ईशान किशन तो विकेटकीपिंग में छा गए

Duleep Trophy Semi final: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम ने अपने से काफी कमजोर नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन के विशाल अंतर से हराते हुए विशाल जीत दर्ज की. टीम इंडिया से बाहर चल रहे शाहबाज अहमद को 167 रन बनाने और चार विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. Tue, 25 Aug 2026 16:48:37 +0530

  Videos
See all

UP Recruitment News: योगी सरकार में 3,572 युवाओं को नौकरी, CM Yogi ने SP को बताया युवा विरोधी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:15:32+00:00

Patna Farmers Protest: पटना में बड़ी संख्या में सड़क पर क्यों उतरे किसान? Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers