Responsive Scrollable Menu

1.6 करोड़ रुपये की नेटवर्थ देखकर आप भी होंगे हैरान, लेकिन 25 साल के इस युवा की असली टेंशन कुछ और है

25 साल की उम्र में ₹1.6 करोड़ की नेटवर्थ बनाना किसी सपने से कम नहीं लगता, लेकिन एक युवा उद्यमी के लिए अब असली चुनौती शुरू हुई है। करोड़ों की संपत्ति और ₹40-45 लाख कैश के बावजूद वह सोच रहा है कि आगे पैसा कहां लगाए और किस तरह अपनी दौलत को और मजबूत करे

Continue reading on the app

Revanth Reddy के US दौरे को नहीं मिली केंद्र की मंजूरी, IOC ने जताई गहरी निराशा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) की अमेरिका स्थित तेलंगाना इकाई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं दिए जाने पर गहरी निराशा जताई है। रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं और 23 अगस्त को ब्रिटेन का दौरा पूरा करने के बाद वह अमेरिका जाने वाले थे। आईओसी की अमेरिका स्थित तेलंगाना इकाई ने शनिवार को एक बयान में रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं देने के केंद्र सरकार के फैसले पर ‘‘गहरी निराशा और चिंता’’ व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों की विदेश यात्राओं के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से पहले मंत्रालय आकलन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि प्रस्तावित कार्यक्रम संबंधित पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए, लेकिन इस मामले में अमेरिका दौरे का कार्यक्रम उपयुक्त नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मंज़ूरी नहीं दी गई है।

वैसे, उनके ब्रिटेन दौरे को मंज़ूरी दी गई है। ईओसी अमेरिका की तेलंगाना इकाई ने कहा कि रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे में न्यूयॉर्क में एक बड़े स्वागत समारोह के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी शैक्षणिक संस्थानों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें शामिल थीं। आईओसी ने बयान में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री की अमेरिका यात्रा हैदराबाद को शिक्षा, नवाचार, कौशल और शोध के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाए जाने के प्रयासों से जुड़ी थी, इसके लिए दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी की योजना थी।’’ रेड्डी ने विदेश मंत्रालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अमेरिका जाने का उनका एकमात्र उद्देश्य केंद्र की नयी शिक्षा नीति के तहत दुनिया के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों को भारत, तेलंगाना और हैदराबाद लाना था।

उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों से शिक्षा, कौशल और प्रशिक्षण हासिल करने के अवसर मिलते। आईओसी-यूएसए के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, निवेश और युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ावा देने के प्रयासों को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री को अमेरिका यात्रा की अनुमति दिए जाने के बावजूद तेलंगाना के मुख्यमंत्री को मंजूरी नहीं मिलने पर सवाल उठाया और इसे परेशान करने वाला स्पष्ट दोहरा मापदंड बताया।

तेलंगाना इकाई ने बताया कि रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को तय कार्यक्रम के अनुसार अमेरिका जाने और वहां निर्धारित बैठकों को जारी रखने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल हार्वर्ड विश्वविद्यालय, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया टेक सहित प्रमुख संस्थानों के साथ प्रस्तावित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और साझेदारी पहलों को आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिलने के कारण रेवंत रेड्डी 30 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने अधिकारियों को अमेरिका का दौरा जारी रखने तथा सभी प्रस्तावित समझौता ज्ञापनों और साझेदारी समझौतों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को विदेश यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan Stumping: तेज गेंदबाज की गेंद पर ईशान किशन की बिजली जैसी स्टंपिंग, बॉल हाथ से छूटी फिर भी नहीं बच पाया बल्लेबाज

ishan kishan stumping video: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाले रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक जबरदस्त स्टंपिंग से गर्दा उड़ा दिया. पहले प्रयास में गेंद हाथ में आने के बाद छूट गई थी, बावजूद इसके ईशान ने बल्लेबाजों को क्रीज पर पैर लाने का मौका नहीं दिया और पलक झपकते गिल्लियां बिखेर दीं. ईशान की इस शानदार स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. Mon, 24 Aug 2026 17:33:17 +0530

  Videos
See all

UP Politics: सावन में 'मछली भोज' पर सियासी संग्राम, योगी के निशाने पर कांग्रेस! | CM Yogi | Ajay Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T12:11:46+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE: मछली पर सियासत को चुभा 'कांटा'! | CM yogi | Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T12:08:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers