Responsive Scrollable Menu

IMD Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, इन 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के प्रभाव से देश भर में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त को ओडिशा के लिए अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी में अगले 5 से 6 दिनों तक मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

The post IMD Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, इन 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी; जानें अपने राज्य का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

BJP Chief Nitin Nabin ने सात राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों पर की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अहम बैठक की। इसमें खास तौर पर उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित अगले साल सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि यहां भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रभारी भी मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी उपस्थित थे। बैठक में जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंच बढ़ाने और युवाओं से जुड़ने के उपायों पर चर्चा की गई, खासकर उन राज्यों में जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

हालांकि, भाजपा की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से पंजाब और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी पांच राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्तारूढ़ है। इस संबंध में एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह संगठन से जुड़े कई मामलों पर चर्चा करने के लिए एक अहम बैठक थी, जिसमें मुख्य रूप से अगले साल राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर ध्यान दिया गया।’’ यह घटनाक्रम नवीन की पार्टी के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक के एक दिन बाद हुआ है। इसमें भाजपा की राष्ट्रीय टीम के पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा अध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एक अन्य बैठक में पार्टी के प्रदेश इकाई अध्यक्ष और संगठन सचिव भी उपस्थित थे। शनिवार को दिन भर चली बैठक के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय का दौरा किया और पार्टी के सभी 67 नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री की यह बैठक पांच घंटे से अधिक समय तक चली।

मोदी ने पार्टी नेताओं के साथ अपनी बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए के बारे में होती हैं, जिनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को प्रगाढ़ करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।’’ सूत्रों ने बताया कि मोदी ने सभी पदाधिकारियों की बात सुनी और ‘महत्वपूर्ण सुझाव’ दिए। संबंधित एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी की बातें बहुत ध्यान से सुनीं और साथ ही अपने सुझावों के जरिए उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।

मोदी ने नए पदाधिकारियों से लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और युवाओं से जुड़ने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने जमीन से जुड़े रहने और जमीनी स्तर पर अधिक सक्रियता दिखाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

Continue reading on the app

  Sports

चोट के बावजूद Rishabh Pant का जलवा, MS Dhoni का Record तोड़ विदेशी Test में लिखा नया अध्याय

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने भारत के रिकॉर्ड बुक्स में महान एमएस धोनी से आगे अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में बतौर विकेटकीपर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पंत ने सोमवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​पंत ने 41.68 के शानदार औसत से कुल 2,501 रन बनाए हैं (इस रिपोर्ट के समय तक), जिससे वे धोनी के 2,496 रनों के रिकॉर्ड से थोड़ा आगे निकल गए हैं। शीर्ष पांच खिलाड़ियों की सूची में फारुख इंजीनियर (1,209), सैयद किरमानी (1,109) और किरण मोरे (901) भी शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Fernando से भिड़ंत पर Yashasvi Jaiswal का जवाब: कोई हद पार करे तो India लड़ेगा और जवाब देगा


कोलंबो में रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन, बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह घटना तीसरे सेशन के दौरान हुई, जब श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा ने पंत को शॉर्ट बॉल डाली। भारतीय बल्लेबाज़ ने बॉल को 'बिहाइंड स्क्वेयर' खेलने की कोशिश की लेकिन चूक गए, और बॉल उनके बाएं हाथ पर लगी। चोट लगने के बाद पंत साफ़ तौर पर दर्द में थे और भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने तुरंत उनकी मदद की। 

शुरुआत में उनके हाथ पर आइस पैक लगाया गया और फिर पट्टी बांधी गई, लेकिन बाद में टेप हटा दिया गया क्योंकि पंत को अभी भी असहजता महसूस हो रही थी। 15 गेंदों पर तीन रन बनाने के बाद, भारत की पारी के 58वें ओवर में पंत फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, दूसरे दिन जब असिथा फर्नांडो ने सारांश जैन को छह रन पर आउट करके श्रीलंका को छठा विकेट दिलाया, तो पंत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। पारी को संभालने और टीम को एक अच्छे स्कोर तक ले जाने के लिए पंत ध्रुव जुरेल के साथ क्रीज़ पर आए। 
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र


श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाजों ने शॉर्ट-पिच गेंदों से पंत की परीक्षा ली; ड्रिंक्स ब्रेक से पहले पंत के कंधे पर कुछ गेंदें भी लगीं। हालांकि, पंत ने मज़बूती दिखाई और जुरेल ने भी उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर एक अहम साझेदारी की और भारत की पारी को संभाला, ड्रिंक्स ब्रेक तक 47 रन जोड़े।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 24 Aug 2026 12:59:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने अमेरिका एयरबेस को उड़ाया? | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T07:30:21+00:00

एक पार्सल... और हिल गया कनाडा तक का सिंडीकेट! | Delhi Police | Drug Bust | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T07:32:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers