Responsive Scrollable Menu

FSSAI ने Marche Retail का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किया, SDP Industries पर भी कार्रवाई

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही, दमन स्थित एसडीपी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को घी के सभी प्रकार के उत्पाद बेचने से रोक दिया है। एफएसएसएआई ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट में कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आने के बाद उसने नयी दिल्ली स्थित मार्शे रिटेल का लाइसेंस निलंबित किया है और दमन स्थित एसडीपी इंडस्ट्रीज के खिलाफ प्रतिबंध आदेश जारी किया है।

नियामक ने कहा कि मार्शे रिटेल के खाद्य कारोबार परिसर के निरीक्षण और उसके बाद की जांच में गंभीर खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान परिसर के डिजाइन, संचालन संबंधी नियंत्रण, साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य संचालकों के प्रशिक्षण और अनिवार्य रिकॉर्ड रखने से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया था। एफएसएसएआई ने मार्शे रिटेल का लाइसेंस 30 दिन के लिए निलंबित किया है।

कंपनी को तत्काल सभी खाद्य कारोबार गतिविधियां बंद करने और पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। एसडीपी इंडस्ट्रीज के मामले में एफएसएसएआई ने नियमों का पालन नहीं करने वाले घी उत्पादों और मिलावट संबंधी चिंताओं को लेकर प्रतिबंध आदेश जारी किया है। नियामक ने कहा कि प्रवर्तन निरीक्षण और नमूनों की जांच के दौरान कंपनी के कई घी उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

इनमें ‘श्रध्धा’, ‘श्री सारस’ और ‘गोकुल’ जैसे ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले घी के विभिन्न उत्पाद शामिल हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि घी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में ए-सिटोस्टेरॉल पाया गया। यह एक वनस्पति स्टेरॉल है, जिसकी घी में मौजूदगी नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा वसा अम्लों की संरचना भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इन निष्कर्षों से घी में बाहरी या वनस्पति वसा की मौजूदगी का संकेत मिला और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई। स्टेरॉल कार्बनिक अणुओं और वसा की एक श्रेणी है जो पेड़-पौधों, पशुओं और कवक में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं।

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 3 गांठों का क्या है Vedic महत्व? Astrology से जानें लाभ

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास का पवित्र प्रतीक है।
इस दिन बहनें अपने भाई कलाई पर राखी बांधती है और माथे पर तिलक लगाती हैं। वहीं, बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की प्रभु से कामना करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राखी बांधते समय हमेशा तीन गांठे क्यों लगाई जाती है। दरअसल, यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी बताते हैं।

राखी पर 3 गांठों का महत्व
"त्रिदेव रक्षा कुर्वन्तु सर्वदा।" — शास्त्रीय मान्यता

त्रिदेवों का प्रतीक और उनका महत्व
असल में ये 3 गांठें त्रिदेवों- ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक मानी जाती है-

पहली गांठ (ब्रह्मा) - भाई की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए लगाई जाती है।

 दूसरी गांठ (विष्णु)- समृद्धि और सुरक्षा प्रदान करती है।

तीसरी गांठ (शिव)- नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं और मानसिक शांति प्रदान की जाती है।

ग्रहों और जीवन के पुरुषार्थों से कनेक्शन
इसके अतिरिक्त, यह 3 गांठें नवग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत करने और भाई-बहन के रिश्ते को धर्म, अर्थ और काम के सही संतुलन से बांधने का प्रतिनिधित्व करती है।

इन बातों का रखें ध्यान
 - जब आप राखी बांधें तो देखे लें कि भद्रा काल तो नहीं है। शास्त्रों में माना गया है कि भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। इस दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है।

 - राखी को हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए।

 - राखी बांधते समय भाई-बहन काले कपड़े नहीं पहनें। माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। 

 - जब अपने भाई को राखी बांधे, तो भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वही, बहन के मुख पश्चिम या दक्षिण दिशा की तरफ होना जरुरी है।

 - राखी बांधते समय बहन को किसी बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पडिक्कल का शतक, पंत की चोट… इन 4 वजहों से खास रहा कोलंबो टेस्ट का पहला दिन

IND vs SL 2nd Test, Day 1: कोलंबो टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की पारी खेली और शतक जड़ा. Sun, 23 Aug 2026 17:57:19 +0530

  Videos
See all

UP में बुलडोजर एक्शन पर कवि की कविता, 'लठ्ठ बजेगा बाबा का' | Baba Ka Bulldozer | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:15:21+00:00

Lizard in Mid Day Meal : मिड डे मील में छिपकली से हड़कंप! | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers