Responsive Scrollable Menu

लिस्बन पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी, दुनिया को दे रहा है दोस्ती का संदेश

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचा है. अपनी लंबी समुद्री यात्रा ‘लोकायन 2026’ के तहत तीन मस्तूलों वाला यह शानदार नौसैनिक पोत टैगस नदी से होते हुए लिस्बन पहुंचा. इस दौरान पारंपरिक नौकायन तथा समुद्री कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. 

7 महीने लंबी समुद्री यात्रा

नौसेना के मुताबिक लिस्बन, आईएनएस सुदर्शिनी की 7 महीने लंबी समुद्री यात्रा का 15वां बंदरगाह पड़ाव है. इतने लंबे समुद्री अभियान के दौरान यह पोत विभिन्न देशों के बंदरगाहों तक पहुंचकर भारत की समुद्री परंपरा, नौकायन कौशल और मित्रता का संदेश पहुंचा रहा है. तीन मस्तूलों और पारंपरिक पालों से सुसज्जित आईएनएस सुदर्शिनी को देखकर समुद्री यात्रा की पुरानी परंपराओं की झलक भी मिलती है. 

आधुनिक नौसैनिक तकनीक के दौर में यह पोत प्रशिक्षु नौसैनिकों को समुद्र की परिस्थितियों को समझने, पारंपरिक नौकायन कौशल सीखने और चुनौतीपूर्ण समुद्री वातावरण में काम करने का व्यावहारिक अनुभव देता है. आईएनएस सुदर्शिनी की यह लिस्बन यात्रा काफी महत्वपूर्ण है. यह भारत और पुर्तगाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. 

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगा आईएनएस सुदर्शिनी

इस यात्रा के दौरान पोत पर तैनात नौसैनिक अधिकारी, चालक दल और प्रशिक्षण ले रहे कैडेट यहां पुर्तगाली नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पुर्तगाल की इस यात्रा में पेशेवर अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा. दोनों नौसेनाओं के बीच जहाजों का पारस्परिक निरीक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

दोनों देशों के रिश्तों  को मजबूत करने का संदेश

इन गतिविधियों का उद्देश्य दोनों देशों के नौसैनिकों के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है. दरअसल ‘लोकायन 2026’ केवल एक प्रशिक्षण अभियान नहीं है, बल्कि इसके जरिए भारत दुनिया के विभिन्न देशों के साथ मित्रता, सहयोग और सौहार्द के रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी दे रहा है. लिस्बन में आईएनएस सुदर्शिनी की मौजूदगी भारत और पुर्तगाल के बीच समुद्री संपर्क की ऐतिहासिक विरासत को भी रेखांकित करती है. 

भारतीय नौसेना का यह पाल पोत जहां एक ओर प्रशिक्षु नौसैनिकों को समुद्र की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न देशों में भारत की समुद्री विरासत और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का संदेश भी पहुंचा रहा है. लोकायन 2026 के तहत आईएनएस सुदर्शिनी की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है और हर नया पड़ाव भारत की समुद्री मित्रता को दुनिया के नए हिस्सों तक पहुंचा रहा है. 

स्रोत- आईएएनएस 

Continue reading on the app

‘तुम पर बहुत गर्व है...', रॉकिंग स्टार यश ने की अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत की तारीफ

हैदराबाद में हुए टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्री-रिलीज़ इवेंट में रुक्मिणी वसंत के लिए एक बेहद स्पेशल और प्राउड मोमेंट देखने को मिला, जब उनके को-स्टार रॉकिंग स्टार यश ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके शानदार जर्नी को सेलिब्रेट किया. 

‘तुम पर बहुत गर्व है...', 

रुक्मिणी के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं.  मुझे बहुत गर्व है कि वह ऐसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. वह शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. मुझे गर्व है कि वह एक कन्नड़ लड़की हैं और एक कन्नड़ लड़की हर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही है. आप पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी. आप एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, और बहुत ज्ञान रखने वाली भी हैं, जिसका एहसास मुझे आपके साथ काम करने के बाद हुआ.'

रुक्मिणी अपनी फियर्स और कंपेलिंग प्रेज़ेंस दिखाने के लिए तैयार

टॉक्सिक में मेलिसा का किरदार निभा रहीं रुक्मिणी फिल्म की दुनिया में अपनी फियर्स और कंपेलिंग प्रेज़ेंस लेकर आने के लिए तैयार हैं. इवेंट में रॉकिंग स्टार यश के दिल से निकले ये शब्द रुक्मिणी के लिए एक बेहद प्राउड मोमेंट रहे और यह उनकी मेहनत, शानदार वर्क और अलग-अलग इंडस्ट्रीज में लगातार बढ़ती उनकी जर्नी को मिल रही अप्रिशिएशन की खूबसूरत झलक भी है.

 26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

हैदराबाद के टॉक्सिक प्री-रिलीज़ इवेंट में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला, जहां 45,000+ फैंस फिल्म और उसके स्टार्स को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ जुटे. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाज़ में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: टॉक्सिक के मेगा हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का लेवल

Continue reading on the app

  Sports

153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक कार्तिक त्यागी ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के स्टार का किया शिकार

kartik tyagi 153.6 kmph ball: यूपी टी20 लीग में कई युवा स्टार्स अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने लगभग 154 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ यह तेज रफ्तार गेंद फेंकी और विकेट भी चटकाया. Tue, 25 Aug 2026 00:01:29 +0530

  Videos
See all

Ajit Doval China Visit News: डोभाल चीन पहुंचे, S. Jaishankar रूस में..मुनीर तेहरान क्यों भागा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:24:21+00:00

Thousands were told to evacuate their homes in Nevada as wildfires spread. #Wildfires #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers