Responsive Scrollable Menu

‘तुम पर बहुत गर्व है...', रॉकिंग स्टार यश ने की अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत की तारीफ

हैदराबाद में हुए टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के प्री-रिलीज़ इवेंट में रुक्मिणी वसंत के लिए एक बेहद स्पेशल और प्राउड मोमेंट देखने को मिला, जब उनके को-स्टार रॉकिंग स्टार यश ने उनकी जमकर तारीफ की और उनके शानदार जर्नी को सेलिब्रेट किया. 

‘तुम पर बहुत गर्व है...', 

रुक्मिणी के बारे में बात करते हुए यश ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं.  मुझे बहुत गर्व है कि वह ऐसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. वह शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. मुझे गर्व है कि वह एक कन्नड़ लड़की हैं और एक कन्नड़ लड़की हर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही है. आप पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी. आप एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, और बहुत ज्ञान रखने वाली भी हैं, जिसका एहसास मुझे आपके साथ काम करने के बाद हुआ.'

रुक्मिणी अपनी फियर्स और कंपेलिंग प्रेज़ेंस दिखाने के लिए तैयार

टॉक्सिक में मेलिसा का किरदार निभा रहीं रुक्मिणी फिल्म की दुनिया में अपनी फियर्स और कंपेलिंग प्रेज़ेंस लेकर आने के लिए तैयार हैं. इवेंट में रॉकिंग स्टार यश के दिल से निकले ये शब्द रुक्मिणी के लिए एक बेहद प्राउड मोमेंट रहे और यह उनकी मेहनत, शानदार वर्क और अलग-अलग इंडस्ट्रीज में लगातार बढ़ती उनकी जर्नी को मिल रही अप्रिशिएशन की खूबसूरत झलक भी है.

 26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

हैदराबाद के टॉक्सिक प्री-रिलीज़ इवेंट में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला, जहां 45,000+ फैंस फिल्म और उसके स्टार्स को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ जुटे. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाज़ में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: टॉक्सिक के मेगा हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का लेवल

Continue reading on the app

एक महीने बाद फिर शुरू हुआ हंगरी का पाक्स न्यूक्लियर प्लांट, नदी का जलस्‍तर सुधरने से चालू हुआ टरबाइन

हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने कहा है कि पाक्स परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-3 का टरबाइन 6 दोबारा चालू कर दिया गया है. यह संभव हो सका क्योंकि आपातकालीन निर्माण कार्यों और डेन्यूब नदी में जलस्तर बढ़ने से रिएक्टर को ठंडा रखने की स्थिति में सुधार हुआ है.

यूनिट-3 का टरबाइन 6 इस महीने की शुरुआत में बंद कर दिया गया था. उस समय डेन्यूब नदी का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिससे संयंत्र को ठंडा करने के ल‍िए नदी से पर्याप्त मात्रा में पानी लेना मुश्किल हो गया था.

हंगरी की कुल बिजली जरूरत का आधा होता है उत्पादन

बुडापेस्ट से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित पाक्स परमाणु ऊर्जा संयंत्र में चार वीवीईआर-440 रिएक्टर यूनिट और कुल आठ टरबाइन हैं. यह संयंत्र सामान्य तौर पर हंगरी की कुल बिजली जरूरत का लगभग आधा हिस्सा पूरा करता है. इसके सभी चार रिएक्टरों को ठंडा रखने के लिए डेन्यूब नदी के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है.

जुलाई में हुई थी बिजली उत्पादन में कटौती

जुलाई के अंत में नदी का जलस्तर बहुत कम हो जाने के कारण संयंत्र को बिजली उत्पादन में भारी कटौती करनी पड़ी थी. संकट के सबसे कठिन दौर में केवल एक टरबाइन ही चालू था. बाद में हालात कुछ बेहतर होने पर 10 अगस्त को दूसरा टरबाइन भी दोबारा शुरू किया गया. शनिवार शाम संयंत्र से किए गए एक लाइव प्रसारण के दौरान मैग्यार ने कहा, "अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो बुधवार तक परमाणु ऊर्जा संयंत्र अपनी 2,000 मेगावाट की पूरी क्षमता पर पहुंच जाएगा. पहले टरबाइन के बंद होने के लगभग एक महीने बाद सभी आठों टरबाइन फिर से चालू हो जाएंगे."

पिछले सप्ताह शुरू हुई पानी की सप्लाई

पिछले सप्ताह सरकार ने संयंत्र के लिए ठंडा करने वाले पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई आपातकालीन कदम उठाए थे. इन उपायों में पाक्स और डुनास्जेटबेनेडेक के बीच डेन्यूब नदी पर एक डूबा हुआ बांध (वियर) बनाना और नदी के एक हिस्से में 80-मीटर के दो बजरे (बड़ी नाव) को नियंत्रित तरीके से डुबोना शामिल था. मैग्यार ने कहा कि आंशिक रूप से बने बांध और दो बजरे ने प्लांट के पास जलस्तर को लगभग 15 सेंटीमीटर बढ़ा दिया है. इससे डेन्यूब में जलस्तर बहुत कम होने के बावजूद उस समय चल रही दो टरबाइन को चालू रखने में मदद मिली.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक कार्तिक त्यागी ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के स्टार का किया शिकार

kartik tyagi 153.6 kmph ball: यूपी टी20 लीग में कई युवा स्टार्स अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने लगभग 154 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ यह तेज रफ्तार गेंद फेंकी और विकेट भी चटकाया. Tue, 25 Aug 2026 00:01:29 +0530

  Videos
See all

Can secret UK missile blueprints actually help Ukraine against Russia? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:00:28+00:00

Doug Ford says Donald Trump 'underestimates' Canada amid trade war. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T21:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers