योगी सरकार का किसान भाईयों को बड़ा तोहफा, टोकन मनी वापस करने का दिया आदेश
UP News: यूपी में कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान को पाने के लिए किसानों से ली गई टोकन मनी को वापस करने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है. दरअसल, कृषि विभाग कृषि यंत्रों के लिए किसानों से 2,500 और 5,000 रुपये तक टोकन राशि जमा करवाता है. अगर ई-लॉटरी में किसी का चयन नहीं होता या निर्धारित प्रक्रिया पूरी न होने पर पात्र किसानों की टोकन मनी को वापस कर दिया जाता है. बावजूद इसके राज्य के कई जिलों में किसानों की ये टोकन मनी लंबे समय से वापस नहीं की गई है.
योगी सरकार ने दिया टोकन मनी वापस करने का आदेश
दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों को लंबित टोकन मनी को जल्द किसानों के खातों में वापस करने के निर्देश दिए हैं. विभाग डिप्टी डायरेक्टर बलराम वर्मा के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में 38,568 किसानों की 15.16 करोड़ रुपये की टोकन राशि वापस की गई है. हालांकि 2023-24 और 2024-25 के 9,837 किसानों की करीब 3.57 करोड़ रुपये की राशि वापस करना अभी भी बाकी है.
इस राशि को भी एक सप्ताह में वापस करने के निर्देश दिए गए हैं. डिप्टी डायरेक्टर बलराम वर्मा ने कहा, "पिछले 5 साल से यानी 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्षों में कृषि विभाग ने किसानों से टोकन मनी जमा कराई, इसके वापस की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में जल्दी किसानों के खाते में 5000 रुपये भेज दिए जाएंगे.
देवरिया में किसानों की टोकन मनी वापस न करने का मामला
बता दें कि कुछ महीने पहले देवरिया में 339 किसानों की टोकन मनी वापस न करने का मामला सामने आया था. अक्टूबर 2025 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में 339 किसानों की टोकन मनी वापस नहीं की गई. किसानों का कहना था कि वे कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं. लेकन उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन उनकी टोकन मनी वापस नहीं की गई. विभागीय अधिकारी उन्हें टोकन मनी में देरी की वजह सर्वर में बदलाव, कुछ बैंकों के विलय और खातों के IFSC कोड में बदलाव जैसी तकनीकी समस्याएं बताते रहे. ऐसे में विभाग की ओर से किसानों के खातों को दुरुस्त कर भुगतान कराने की बात भी कही गई थी.
महराजगंज में भी सैकड़ों किसानों की नहीं मिली टोकन मनी
इसी महीने महराजगंज में भी टोकन मनी की वापसी का मामला सामने आया था. रिपोर्ट के मुताबिक 2023-24 से 2025-26 तक करीब 600 किसानों की लगभग 22 लाख रुपये की टोकन मनी अभी भी लंबित है. इनमें 2023-24 और 2024-25 के 236 किसानों की करीब 10 लाख रुपये और 2025-26 के 364 किसानों की 12 लाख रुपये से अधिक की टोकन मनी शामिल है.
ये भी पढ़ें: जापानी तकनीक और यूपी की युवा शक्ति से बनेगी हेल्थकेयर की नई साझेदारी, नए अवसर पैदा होंगे
विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बलराम वर्मा के मुताबिक, टोकन मनी के मामले में एक महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रत्येक कृषि यंत्र के लिए 5,000 रुपये जमा नहीं कराए जाते. उपलब्ध योजना विवरण के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणी के कृषि यंत्रों के लिए 2,500 और 5,000 रुपये की टोकन राशि निर्धारित है, इसलिए ,सिर्फ किसानों की संख्या को 5,000 रुपये से गुणा करके कुल लंबित राशि निकालना ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने मिड-डे मील रसोइयों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा
टॉक्सिक के मेगा हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का लेवल
Hyderabad Toxic Mega Event: हैदराबाद में टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर एक्साइटमेंट तब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई, जब 26 अगस्त, 2026 को होने वाली फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले आयोजित ग्रैंड प्री-रिलीज़ इवेंट में 45,000 से ज्यादा फैंस उमड़ पड़े. इस धमाकेदार शाम में रॉकिंग स्टार यश, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और प्रोड्यूसर दिल राजू की मौजूदगी ने माहौल को और भी इलेक्ट्रिफाइंग बना दिया.
अक्षय ओबेरॉय बोले- 'यहां आकर मैं बहुत खुश हूं'
फिल्म में टोनी का किरदार निभा रहे अक्षय ओबेरॉय ने आंध्र प्रदेश से अपने खास कनेक्शन और हैदराबाद में मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “आज रात यहां आकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मेरे माता-पिता आंध्र के विशाखापत्तनम में बड़े हुए हैं और मेरे पिता इसी शानदार शहर में पले-बढ़े हैं. इसलिए आप सभी के बीच यहां होना बहुत खास है. मैं आपके शहर से बहुत इम्प्रेस हूं. मैं मुंबई से हूं, इसलिए यहां आना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है. आप सभी को ढेर सारा प्यार.”
अक्षय ने आगे कहा, “मैं भी आप सभी की तरह बॉस का बहुत बड़ा फैन हूं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह एक बेहद प्राउड इंडियन हैं. मुझे शुरू से पता था कि वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिस पर उनके दर्शकों को गर्व हो. एक ऐसी फिल्म जो इंटरनेशनल और ग्लोबल स्केल की हो और जिस पर हम सभी गर्व कर सकें.”
'इस फिल्म में पागलपन बहुत है...'
वहीं, सुदेव नायर ने भी स्टेज पर अपनी एनर्जी से माहौल को और हाई कर दिया. उन्होंने अपने किरदार करुमाड़ी के बारे में बात करते हुए दर्शकों को टॉक्सिक में आने वाली सनक और पागलपन की झलक दी. सुदेव ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार करुमाड़ी है. उसके अंदर पागलपन है. अब ज्यादा खतरनाक कौन है, ये आप तय कर सकते हैं. लेकिन हां, इस फिल्म में पागलपन बहुत है.”
सुदेव ने अपने मलयाली कनेक्शन पर भी दर्शकों के साथ एक प्यारा पल शेयर किया. उन्होंने कहा, “यहां इतने सारे मलयाली हैं, इसलिए मुझे लग रहा है जैसे मैं घर पर हूं.”उन्होंने दर्शकों से टॉक्सिक को थिएटर में देखने की अपील करते हुए कहा, “जैसा कि सभी ने कहा, हमें टॉक्सिक को थिएटर में जाकर देखना है.”
26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











