टॉक्सिक के मेगा हैदराबाद प्री-रिलीज इवेंट में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट का लेवल
Hyderabad Toxic Mega Event: हैदराबाद में टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर एक्साइटमेंट तब नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई, जब 26 अगस्त, 2026 को होने वाली फिल्म की वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रिलीज़ से पहले आयोजित ग्रैंड प्री-रिलीज़ इवेंट में 45,000 से ज्यादा फैंस उमड़ पड़े. इस धमाकेदार शाम में रॉकिंग स्टार यश, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और प्रोड्यूसर दिल राजू की मौजूदगी ने माहौल को और भी इलेक्ट्रिफाइंग बना दिया.
अक्षय ओबेरॉय बोले- 'यहां आकर मैं बहुत खुश हूं'
फिल्म में टोनी का किरदार निभा रहे अक्षय ओबेरॉय ने आंध्र प्रदेश से अपने खास कनेक्शन और हैदराबाद में मिले प्यार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “आज रात यहां आकर मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मेरे माता-पिता आंध्र के विशाखापत्तनम में बड़े हुए हैं और मेरे पिता इसी शानदार शहर में पले-बढ़े हैं. इसलिए आप सभी के बीच यहां होना बहुत खास है. मैं आपके शहर से बहुत इम्प्रेस हूं. मैं मुंबई से हूं, इसलिए यहां आना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है. आप सभी को ढेर सारा प्यार.”
अक्षय ने आगे कहा, “मैं भी आप सभी की तरह बॉस का बहुत बड़ा फैन हूं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह एक बेहद प्राउड इंडियन हैं. मुझे शुरू से पता था कि वह ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं, जिस पर उनके दर्शकों को गर्व हो. एक ऐसी फिल्म जो इंटरनेशनल और ग्लोबल स्केल की हो और जिस पर हम सभी गर्व कर सकें.”
'इस फिल्म में पागलपन बहुत है...'
वहीं, सुदेव नायर ने भी स्टेज पर अपनी एनर्जी से माहौल को और हाई कर दिया. उन्होंने अपने किरदार करुमाड़ी के बारे में बात करते हुए दर्शकों को टॉक्सिक में आने वाली सनक और पागलपन की झलक दी. सुदेव ने कहा, “इस फिल्म में मेरा किरदार करुमाड़ी है. उसके अंदर पागलपन है. अब ज्यादा खतरनाक कौन है, ये आप तय कर सकते हैं. लेकिन हां, इस फिल्म में पागलपन बहुत है.”
सुदेव ने अपने मलयाली कनेक्शन पर भी दर्शकों के साथ एक प्यारा पल शेयर किया. उन्होंने कहा, “यहां इतने सारे मलयाली हैं, इसलिए मुझे लग रहा है जैसे मैं घर पर हूं.”उन्होंने दर्शकों से टॉक्सिक को थिएटर में देखने की अपील करते हुए कहा, “जैसा कि सभी ने कहा, हमें टॉक्सिक को थिएटर में जाकर देखना है.”
26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में रॉकिंग स्टार यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू ? छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी और बेड के नीचे मिला 12 साल के बेटे का शव
Hindu Family Deaths Bangladesh: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक बंद मकान से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है.
बंद मकान में मिले चारों शव
यह मामला रंगपुर शहर के मछुआपारा इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11:30 बजे बंद मकान में प्रवेश करने के बाद चारों शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 25 वर्षीय बेटी प्रार्थी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटे प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें: अजीत कुमार का स्पोर्ट्स कार से हुआ भयानक एक्सीटेंड, हाई स्पीड में हुई दूसरी गाड़ी से टक्कर
अलग-अलग जगहों पर मिले शव
जांच में सामने आया कि परिवार के चारों सदस्यों के शव मकान के अलग-अलग हिस्सों में मिले.रिपोर्टों के अनुसार, गणपति चक्रवर्ती का शव छत पर मिला, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के शव सीढ़ियों के पास पाए गए। 12 वर्षीय प्रियम का शव एक कमरे में बिस्तर के नीचे मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पाए जाने की भी जानकारी सामने आई है. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे लूटपाट, पूर्व नियोजित हत्या या कोई अन्य वजह थी.
कई दिनों से परिवार से नहीं हो रहा था संपर्क
परिजनों के मुताबिक, परिवार से आखिरी बार गुरुवार को बातचीत हुई थी। इसके बाद चारों सदस्यों के मोबाइल फोन बंद मिलने लगे. लगातार संपर्क नहीं होने पर रिश्तेदार शनिवार रात उनके नए घर पहुंचे. घर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद था और अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर में प्रवेश कर चारों शव बरामद किए.
ये भी पढ़ें: सफदरजंग अस्पताल में बड़ी कामयाबी, पहला रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सफल
रिटायरमेंट के बाद होम्योपैथिक इलाज करते थे गणपति
गणपति चक्रवर्ती रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले साल दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए थे. रिटायरमेंट के बाद वह होम्योपैथिक उपचार का काम कर रहे थे. उनकी बेटी प्रार्थी ने कारमाइकल कॉलेज से अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री पूरी की थी, जबकि उनका 12 वर्षीय बेटा प्रियम रंगपुर जिला स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था.परिजनों ने बताया कि गणपति का स्वभाव शांत था और उन्हें किसी से दुश्मनी होने की जानकारी नहीं थी. इसी वजह से पूरे परिवार की एक साथ मौत ने रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है.
तीन संदिग्ध हिरासत में, पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगपुर पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, हालांकि उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस शुरुआती तौर पर लूटपाट की आशंका समेत कई संभावनाओं की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले सबूतों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारण और समय की पुष्टि की जाएगी.अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार के चारों सदस्यों की मौत के पीछे कौन और क्या वजह थी. फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास के सुराग जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज कर दी है. परिवार के चार सदस्यों की एक साथ हुई मौत ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: टीवी एक्टर मोहसिन खान ने की सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की तस्वीरें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









