Responsive Scrollable Menu

Saransh Jain का Test Debut: जडेजा ने कैप सौंपते हुए कहा- दबाव न लें, खेलें एक और First Class Match की तरह

 अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सारांश जैन को भारत के लिए खेलने का दबाव नहीं लेने और अपने पहले मैच को एक और प्रथम श्रेणी मुकाबले की तरह खेलने की सलाह दी। तैंतीस वर्षीय स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश ने श्रीलंका के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया। वह भारत की ओर से टेस्ट खेलने वाले 320वें खिलाड़ी बने। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में जडेजा ने सारांश से कहा, ‘‘टेस्ट कैप नंबर 320, सारांश, बहुत अच्छा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट में आपने इतने वर्षों तक जो मेहनत की है और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, चाहे वह भारत ए हो या रणजी ट्रॉफी, यह आपके जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अवसर है।’’ जडेजा ने कहा, ‘‘एक क्रिकेटर के तौर पर हर किसी का सपना भारत का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट खिलाड़ी बनना होता है। इस पल का आनंद उठाइए। बिल्कुल दबाव मत लीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह आपने इतने घरेलू मुकाबलों में प्रदर्शन किया है, उसी तरह खेलिए जैसे एक और प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे हों। आपके साथ बाकी 14 खिलाड़ी हैं जो आपका समर्थन करेंगे। दबाव लेने के बजाय इस पल का आनंद उठाइए।’’

कुलदीप यादव की जगह अंतिम एकादश में शामिल किए गए मध्य प्रदेश के सारांश ने कहा कि जडेजा से टेस्ट कैप मिलना उनके लिए खास है क्योंकि वह भी हरफनमौला खिलाड़ी हैं। सारांश ने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं भगवान और उसके बाद अपने परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरे पिता मेरे सबसे करीबी व्यक्ति हैं इसलिए सबसे पहले मैं उन्हें बताऊंगा (टेस्ट पदार्पण के बारे में)।

मैंने उनकी वजह से क्रिकेट खेलना शुरू किया और आगे भी उनके लिए खेलता रहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जड्डू (जडेजा) भाई दिग्गज हैं और अगर मुझे उनसे कैप मिल रही है तो इससे मुझे निश्चित तौर पर फायदा होगा। मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता था कि मुझे किसी ऐसे हरफनमौला खिलाड़ी से कैप मिले जो मुझे प्रेरित कर सके। मैं खुद भी हरफनमौला हूं और अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

Continue reading on the app

भारत के सहयोग से मालदीव में थिलामाले पुल परियोजना में बड़ी प्रगति

भारत के सहयोग से मालदीव में थिलामाले पुल परियोजना में बड़ी प्रगति

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दुनिया के 5 गेंदबाज, 2 दशक से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Fastest to 500 wickets in Test: टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का जादुई आंकड़ा छूना हर गेंदबाज का सपना होता है. श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले का नाम आता है. इस खास लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा भी शामिल हैं. Sun, 23 Aug 2026 19:08:13 +0530

  Videos
See all

CM Himanta On Muslims: 'मुसलमान वंदे मातरम् गाना चाहते हैं ..' #shorts #muslims #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:44:53+00:00

CJP Jaipur Controversy: ग्रामीणों की CJP को खुली धमकी, कहा- इस बार लठ से स्लागत होगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T13:43:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers