जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन की खबरों को पुलिस ने बताया भ्रामक, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक
Delhi Police: आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लोगों से जुटने की अपील किए जाने के बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के किसी प्रदर्शन या सभा के लिए अनुमति नहीं दी गई है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट वीडियो और पोस्ट के आधार पर जंतर-मंतर न पहुंचें.
फर्जी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरक्षण सुधारों के मुद्दे पर 23 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाने से संबंधित कई पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं. पुलिस ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए लोगों से किसी भी अपुष्ट जानकारी को आगे साझा या फॉरवर्ड नहीं करने को कहा है. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि फर्जी या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
#FACTCHECK
— DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) August 23, 2026
Various Videos/posts are being circulated calling upon people to gather/assemble on the issue of reservation reforms for the protest at Jantar Mantar on 23 August.
It is clarified that no permission has been granted to any individual or organisation for holding any…
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: रक्षाबंधन को लेकर रामगढ़ डाकघर की खास तैयारी, राखी बनाओं प्रतियोगिता का किया आयोजन
सीएम योगी ने मिड-डे मील रसोइयों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस इलाज की मिलेगी सुविधा
UP News: सीएम योगी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सभी वर्गों के लिए ताबड़तोड़ सौगात दे रहे हैं. इस बीच सीएम योगी ने अब राज्य के मिड-डे-मील रसोइयों को भी बड़ी सौगात दी है. दरअसल, सीए्म योगी ने मिड-डे-मील रसोइयों को भी फ्री इलाज की सुविधा देने का एलान किया है. सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिड-डे-मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
3.54 लाख रसोईयों को मिलेगा कैशलैस इलाज का लाभ
कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "विद्यालय की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, वह लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है. इस पुनीत दायित्व को अपने श्रम और ममत्व से निभाने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें 'पीएम पोषण' की वास्तविक आधारशक्ति हैं."
सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "आज इन कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ होगा. सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक की यह पहल हमारी रसोइया माताओं-बहनों के श्रम के प्रति 'डबल इंजन सरकार' की कृतज्ञता और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है."
सीएम योगी ने मिड-डे-मील रसोइयों को वितरित की किट
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने यूपी के मिड-डे-मील रसोईयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक, कैशलेस चिकित्सा का कार्य और परिधान की किट वितरित की. इसके बाद सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा कि रक्षा बंधन से ठीक पहले हम प्रदेश की 3.53 लाख से अधिक रसोईयों के चार नए कार्यक्रम को लेकर यहां आए हैं. सीएम योगी ने कहा कि चार नई योजनाएं आपके लिए घोषित की जा रही है.
रसोइयों के लिए चार नई योजनाओं की शुरुआत
इनमें पहली बांधेयवृद्धि, दूसरा अगर किसी रसोईया के साथ कोई घटना-दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को दो लाख रुपये की सहायता, और तीसरा प्रत्येक रसोइया और उसके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा महिला रसोइया को ड्रेस के लिए मिलने वाले 500 रुपये को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








