अमेरिका ने इजरायल के लिए खाड़ी देशों की सुरक्षा दांव पर लगाई: बाकर कालीबाफ
अमेरिका ने इजरायल के लिए खाड़ी देशों की सुरक्षा दांव पर लगाई: बाकर कालीबाफ
अहमदाबाद में तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस : इसरो चीफ बोले-चंद्रयान-3 ने रचा था इतिहास
अहमदाबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद में शनिवार को तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गुजरात के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में इसरो चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने सभी का स्वागत किया। वीं. नारायणन ने कहा, "जिन लोगों ने इस संगठन को बनाया है, इस देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को बनाया है, पूर्व निदेशक, वरिष्ठ सहयोगी जो यहां मौजूद हैं। भारत के अंतरिक्ष समुदाय की ओर से आप सभी का औपचारिक रूप से स्वागत करते हुए मुझे बहुत सम्मान और अपार खुशी हो रही है। अहमदाबाद शहर में पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का जश्न मनाया जा रहा है।"
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama






