अजूबा हो गया भाई! सिर्फ डेढ़ दिन में खत्म हुआ दूसरा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से चटाई धूल
AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैकी के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. अभी डेढ़ दिन का समय बीता है और मैच खत्म होने की कगार पर जा पहुंचा है. पहले दिन के खेल में ही 18 विकेट गिरे थे और फिर, दूसरे दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन पर सिमट गई. फिर मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम एक बार फिर 100 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई और 64 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, महज डेढ़ दिन में ही ये टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है.
डेढ़ दिन में ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया मैकी टेस्ट
मैकी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल की गेंदबाजी की और बांग्लादेशी टीम को 100 रन के अंतर ही चलता कर दिया. बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 95 के स्कोर पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने पारी-51 रन से दूसरा टेस्ट मैच महज डेढ़ दिन में ही जीत लिया.
बता दें, इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश 64 रन बनाकर आउट हुई थी, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे. नतीजन, कंगारुओं के पास पहली पारी के आधार पर 146 रनों की बढ़त हासिल की थी. वहीं, दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम तो सिर्फ 95 रन ही बना पाई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर सीरीज को 1-1 पर खत्म किया.
मिचेल स्टार्क को चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया और विकेटचटकाऊ प्रदर्शन किया. कंगारू टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी की. दूसरे मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 4 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए. इस तरह वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. स्टार्क को इस गजब की गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
64 पर सिमटी थी बांग्लादेश की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी पहली पारी में भी देखने को मिली थी. जहां, 4 बल्लेबाज तो बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए थे, जिसमें सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.
वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आउट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा. बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए.
चावल और गुड़ का देसी जुगाड़! 5 मिनट में तैयार होती है छत्तीसगढ़ की फेमस मिठाई, 15 दिन तक नहीं होती खराब
Chhattisgarh Traditional Arsa Sweet: बालोद कलेक्टोरेट परिसर के बिहान समूह कैंटीन में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक मिठाई अरसा की खूब डिमांड है. सेवती ठाकुर के मुताबिक, चावल को 3 घंटे भिगोकर सुखाकर दरदरा पीसा जाता है. गुड़ का पाक बनाकर चावल में मिलाया जाता है और छोटे अरसे गर्म तेल में करीब 5 मिनट तले जाते हैं. सौंफ-तिल से स्वाद बढ़ता है और अरसा 10-15 दिन तक सुरक्षित रहता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










