Responsive Scrollable Menu

SBI PO Mains Exam Date 2026: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 12 सितंबर को होगी आयोजित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

SBI PO Mains Exam Date 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। SBI ने PO भर्ती 2026 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी जानकारी के मुताबिक मेन्स परीक्षा 12 सितंबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Probationary Officer (PO) Recruitment 2026 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। SBI PO Mains Exam 12 सितंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मेन्स परीक्षा के लिए पात्र होंगे। ऐसे में अब उम्मीदवारों की नजर SBI PO Prelims Result पर भी है। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

कब जारी होगा SBI PO Mains Admit Card?
SBI PO Mains Admit Card को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI PO Mains Exam में कितने सवाल आएंगे?
SBI PO मेन्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव, दोनों तरह के पेपर होंगे।

Objective Test
ऑब्जेक्टिव पेपर में कुल चार सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे:
Reasoning & Computer Aptitude: 40 प्रश्न
Data Analysis & Interpretation: 30 प्रश्न
General Economy & Banking Awareness: 60 प्रश्न
English Language: 40 प्रश्न

ऑब्जेक्टिव टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Descriptive Test
इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव पेपर में अंग्रेजी भाषा से Letter Writing और Essay Writing से जुड़े प्रश्न होंगे। इस पेपर के लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है।

1 और 2 अगस्त को हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा
SBI PO भर्ती 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। अब मुख्य परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों को प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार है।

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार प्रीलिम्स रिजल्ट अगस्त या सितंबर में जारी किया जाना प्रस्तावित है। मेन्स परीक्षा 12 सितंबर को निर्धारित होने के कारण रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों की कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी किया जाएगा। निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा।

SBI PO भर्ती से कितने पद भरे जाएंगे?
SBI PO Recruitment 2026 के जरिए कुल 1,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 1,446 पद नियमित भर्ती के लिए, 54 पद बैकलॉग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
 

Continue reading on the app

90's में करिश्मा कपूर पर फिदा थीं कंगना रनौत: फैशन स्टाइल को करती थीं फॉलो; शेयर की बचपन की खास Photo

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की अपनी एक खास याद साझा की है। कंगना ने दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए बताया कि बचपन के दिनों में वह उनकी फैशन स्टाइल से काफी इन्स्पायर थीं।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की और करिश्मा को 90s की ‘ओरिजनल फैशनिस्टा’ बताया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

बचपन की तस्वीर शेयर कर करिश्मा को किया याद
कंगना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह काफी छोटी नजर आ रही हैं। फोटो में उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट के साथ ब्लैक डंगरी पहनी हुई है और कमर पर एक स्वेटशर्ट बांधी हुई है।

Kangana Ranaut (Instagram Story)

इस तस्वीर के साथ कंगना ने करिश्मा कपूर के लिए अपनी पुरानी दीवानगी का जिक्र किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- “90 के दशक की असली फैशनिस्टा... करिश्मा कपूर को कौन-कौन फॉलो करता था? हा हा! मैंने तो ज़रूर किया था।”

Gen Alpha की भी कंगना ने की तारीफ
करिश्मा कपूर की तारीफ के अलावा कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Gen Alpha को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें Gen Alpha के लोग Gen Z के ‘इन्फ्लुएंसर’ कल्चर का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे।

Kangana Ranaut (Instagram Story)

कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अब वह आधिकारिक तौर पर खुद को Gen Alpha से जोड़ती हैं। उनके मुताबिक, इस पीढ़ी का अंदाज सीधे मुद्दे पर आने और बिना बेवजह की बातों के रहने वाला है।

‘क्वीन 2’ में दिखेंगी कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के मरीजों की जान बचाने में जुटे नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित थी।

इन दिनों कंगना आगामी फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: 2 टेस्ट में 0 रन…. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खाता नहीं खोल सका बांग्लादेश का ये बल्लेबाज

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली मगर उसमें 3 पारियां खेलने के बाद भी लिट्टन दास का खाता नहीं खुला. Sun, 23 Aug 2026 14:43:33 +0530

  Videos
See all

दिल्ली के जसोला मे नाले में बहा 15 साल का मिथुन | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:16:02+00:00

"गुलाब जामुन, रसगुल्ले के कीमत की चिंता है.."| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T09:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers