Responsive Scrollable Menu

Mahindra Scorpio Lifestyler पिकअप से वैश्विक निर्यात बढ़ाएगी कंपनी, नए बाजारों की तलाश

घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) अपने नए पिकअप वाहन ‘स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ के जरिये वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी -वाहन एवं कृषि क्षेत्र राजेश जेजुरिकर ने कहा कि इस पिकअप को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया और लातिनी अमेरिका जैसे बाजारों में उतारने की योजना है। कंपनी ने हाल ही में ‘महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर’ का अनावरण किया है।

यह वाहन भारत में अप्रैल, 2027 में बाजार में आएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे ‘महिंद्रा लाइफस्टाइलर’ नाम से पेश किया जाएगा। जेजुरिकर ने कहा कि लाइफस्टाइलर को वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह कंपनी की वैश्विक विकास रणनीति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम एशिया और लातिनी अमेरिका के अलावा दक्षिण-पूर्व एशियाई (आसियान) बाजारों में भी इस वाहन के लिए संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल इंडोनेशिया को छोड़कर आसियान क्षेत्र के अन्य बाजारों में मौजूद नहीं है। ऐसे में नए उत्पादों के साथ इन बाजारों में प्रवेश करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। महिंद्रा की वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के वाहन कारोबार का निर्यात 41,030 इकाई पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 34,709 वाहन के मुकाबले 18.2 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों में अपने एसयूवी मॉडल निर्यात करती है। जेजुरिकर के मुताबिक, लाइफस्टाइलर की भारत में भी अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन से पांच वर्षों में ऐसे भारतीय ग्राहकों की संख्या बढ़ी है जो यात्रा, कैंपिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए अपने साथ जरूरी सामान ले जाना पसंद करते हैं।

ऐसे ग्राहकों के लिए लाइफस्टाइलर एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कॉफी बागान के मालिक से लेकर दोस्तों और परिवार के साथ ‘कैंपिंग’ पर जाने वाले लोगों तक, इस तरह के वाहन के लिए नए ग्राहक वर्ग उभर रहे हैं। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में भी तेज वृद्धि देखने को मिली है।

जेजुरिकर ने बताया कि पिछले 16-17 महीनों में कंपनी की कुल एसयूवी बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग शून्य से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई है। इस वृद्धि में बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस जैसे मॉडलों की अहम भूमिका रही है।

Continue reading on the app

Mumbai में 22 फुट ऊंची Ganesh Idol गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल

दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि प्रतिमा का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूटने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में ‘भुलेश्वर राजा गणेश मंडल’ के अध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक स्थित कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रतिमा के पिछले हिस्से का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूट गया, जिससे वह आगे की तरफ गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को भायखला से भुलेश्वर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वह गिर गई। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार रात बताया कि कई घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भुलेश्वर राजा गणेश मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में वैभव घेणंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (पांच), दिव्या गनेर (सात) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं।

सभी का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रतिमा के बुरी तरह खंडित हो जाने के कारण पुलिस और निकाय अधिकारियों ने बाद में दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में इसका विसर्जन कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

एक अधिकारी ने कहा कि वे मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दस दिवसीय गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से शुरू होगा। यह मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े वार्षिक त्योहारों में से एक है।

उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों और घरों में स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। मुंबई में हर साल भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें श्रद्धालु संगीत, ढोल-ताशों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर पहुंचते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ग्रैंडमास्टर प्रणेश ने हंगरी में जीता ‘कनिजा ओपन’ का खिताब, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

हंगरी में कनिज्सा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश को भारतीय दूतावास, हंगरी ने बधाई दी. प्रणेश ने सेंट्रल यूरोप के इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया. Mon, 24 Aug 2026 02:30:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | POJK में JAAC का सविनय अवज्ञा आंदोलन का ऐलान ! | PAK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:32:39+00:00

Dehradun में भारी बारिश का कहर! | #uttarakhandnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T22:20:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers