Mumbai में 22 फुट ऊंची Ganesh Idol गिरने से दो लोगों की मौत, पांच घायल
दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि प्रतिमा का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूटने के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में ‘भुलेश्वर राजा गणेश मंडल’ के अध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक स्थित कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रतिमा के पिछले हिस्से का ‘वेल्डिंग सपोर्ट’ टूट गया, जिससे वह आगे की तरफ गिर गई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को भायखला से भुलेश्वर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वह गिर गई। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार रात बताया कि कई घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय वार्ड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भुलेश्वर राजा गणेश मंडल के अध्यक्ष संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में वैभव घेणंद (38), पवन चौरसिया (25), लावण्या गनेर (पांच), दिव्या गनेर (सात) और कुणाल काशिद (26) शामिल हैं।
सभी का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रतिमा के बुरी तरह खंडित हो जाने के कारण पुलिस और निकाय अधिकारियों ने बाद में दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में इसका विसर्जन कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
एक अधिकारी ने कहा कि वे मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। दस दिवसीय गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से शुरू होगा। यह मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े वार्षिक त्योहारों में से एक है।
उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों और घरों में स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। मुंबई में हर साल भव्य शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिनमें श्रद्धालु संगीत, ढोल-ताशों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच विभिन्न पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर पहुंचते हैं।
Morning Alarm: सुबह उठने के लिए लगाते हैं 4-5 अलार्म? ये आदत नींद भगाने के बजाय बढ़ा सकती है सुस्ती
Morning Alarm Snooze Button: अलार्म बजने के बाद 'बस 5 मिनट और' सोचकर दोबारा सो जाना काफी आम आदत है। कई लोग तो समय पर उठने के लिए 3-4 अलार्म तक लगा देते हैं। समस्या यह है कि हर बार अलार्म से नींद टूटने पर शरीर को दोबारा सोने और जागने के बीच झूलना पड़ता है।
इस वजह से उठने के बाद कुछ समय तक दिमाग सुस्त महसूस कर सकता है। इसे स्लीप इनर्शिया कहा जाता है, जिसमें नींद खुलने के बाद भी शरीर और दिमाग पूरी तरह एक्टिव होने में समय लेते हैं।
सुबह फ्रेश उठना है तो ये आदत बदलें
अगर रोज अलार्म बंद करके फिर सोने की आदत है, तो फोन को तकिए के पास रखने के बजाय थोड़ी दूरी पर रखें। इससे अलार्म बंद करने के लिए आपको बिस्तर से उठना पड़ेगा।
इसके अलावा रोज लगभग एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें। सबसे जरूरी बात है कि रात में शरीर को पर्याप्त नींद मिले, ताकि सुबह उठने के लिए बार-बार अलार्म की जरूरत न पड़े।
सुबह की सुस्ती कम करने के आसान तरीके
सुबह उठने के बाद कमरे में रोशनी आने दें या कुछ देर प्राकृतिक रोशनी में रहें। पानी पिएं और हल्की गतिविधि या स्ट्रेचिंग करें। नियमित स्लीप शेड्यूल रखने से भी सुबह उठने की आदत बेहतर हो सकती है।
हालांकि, कभी-कभार स्नूज करने का मतलब यह नहीं कि इससे हर व्यक्ति को नुकसान ही होगा। इसका असर आपकी नींद की अवधि, स्लीप शेड्यूल और शरीर की आदतों पर निर्भर कर सकता है।
रोज सुबह उठना बन गया है मुश्किल?
अगर आप पर्याप्त घंटे सोने के बाद भी रोज सुबह उठ नहीं पाते, दिनभर नींद आती रहती है या लगातार थकान महसूस होती है, तो इसे सिर्फ अलार्म की आदत समझकर नजरअंदाज न करें।
(Disclaimer): यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य और नींद से जुड़ी जागरूकता के लिए है। अगर पर्याप्त नींद के बावजूद लगातार अत्यधिक थकान, नींद या सुबह उठने में परेशानी रहती है, तो डॉक्टर या Sleep Specialist से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक जूस, सेहत का रखें ख्याल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






