'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम Mohsin Khan ने की सगाई, मिस्ट्री गर्ल संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
Mohsin Khan Engagement Photos: पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'कार्तिक' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने तमन्ना नाम की लड़की के साथ अपनी सगाई की बेहद खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मोहसिन खान का नाम कभी उनकी को-स्टार शिवांगी जोश के साथ जुड़ चुका है. ऐसे में अचानक एक्टर की सगाई की तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया है.
रॉयल लुक में नजर आया कपल
सगाई के इस खास मौके पर दोनों का अंदाज बेहद शाही और आकर्षक लग रहा था. मोहसिन खान ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश कोट-पैंट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं, उनकी मंगेतर तमन्ना लाल रंग के खूबसूरत गाउन में राजकुमारी जैसी लग रही थीं. सगाई की इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं. फैंस भी अपने चहेते स्टार की इस नई शुरुआत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
शेयर किया मंगेतर के लिए प्यार भरा नोट
मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई का ऐलान करते हुए एक बेहद इमोशनल और प्यारा नोट भी लिखा. उन्होंने अपनी लेडी लव की तारीफ करते हुए लिखा, 'या अल्लाह, तो यह बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव लड़की, जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती-मजाक करती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है... मेरे लिए ऊपर वाले ने ही लिखी थी.'
मोहसिन ने शेयर किया पहली मुलाकात का किस्सा
मोहसिन ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए आगे लिखा, 'जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा और जब तुमने पहली बार ‘हम तो भई जैसे हैं वैसे रहेंगे’ गाना गाया, तभी मुझे एहसास हो गया कि मेरे अंदर कुछ ठहर-सा गया है. मुझे अपना हमसफर मिल गया था. शायद हमारी कहानी किस्मत में पहले से ही लिखी थी.'
शायराना अंदाज में किया प्यार का इजहार
मोहसिन यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी फिलिंग्स को बयां करने के लिए बॉलीवुड फिल्म का सहारा लिया. उन्होंने लिखा, 'अब जब हम अपनी जिंदगी के इस नए सफर को एक साथ शुरू कर रहे हैं... मैं तुम्हारी फेवरेट फिल्म से एक कोट कहना चाहता हूं, मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता हूं, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आएं. हमेशा हंसती रहे. अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही.'
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक फ्रेम में मोहसिन और तमन्ना बांहों में बांहे डाले चल रहे हैं और उनके रिश्तेदार उन पर प्यार बरसाते हुए नोट उड़ा रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दोनों अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. हालांकि, तमन्ना लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
शिवांगी जोशी संग जुड़ चुका है नाम
मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के दौरान उनका नाम को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ काफी जुड़ा था. फैंस उन्हें प्यार से 'शिविन' बुलाते थे. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन साल 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया था. अब मोहसिन अपनी जिंदगी के इस नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसके लिए उनके चाहने वाले बेहद एक्साइटेड हैं.
दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आंखों में लाल मिर्च झोंककर लाठी-डंडों से की गई पिटाई, 3 घायल
Delhi Police Attack: बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक हिंसक हमले का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल मिली, जिसके कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे. कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत उस बाइक को जब्त कर लिया और उसे थाने में जमा करवा दिया.
आंखों में मिर्च डालकर ईंट-डंडों से किया हमला
करीब आधे घंटे बाद साढ़े तीन बजे जब दोनों हेड कॉन्स्टेबल वापस अपनी बीट पर जनता विहार पहुंचे, तो वहां पहले से ही बाइक का मालिक अपने कुछ परिजनों के साथ मौजूद था. पुलिस की जब्ती की कार्रवाई से बौखलाए इन लोगों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया. आरोपियों ने सबसे पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंका और फिर ईंट तथा लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के जसोला में नाले में बहा 15 साल का लड़का, तलाशी अभियान जारी
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल
साथी पुलिसकर्मियों को संकट में देखकर हेड कॉन्स्टेबल टीनू बचाव के लिए फौरन मौके पर पहुंचे, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर दिया. इस हिंसक वारदात में तीनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं. हेड कॉन्स्टेबल दिनेश को सिर पर ज्यादा चोटें आई हैं.
ये भी पढ़ें: एएमयू कैंपस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीसी आवास के पास नशे में धुत युवक-युवती ने किया हंगामा, पुलिस के हवाले
नाबालिग गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज
इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक 17 वर्षीय किशोर को दबोच लिया है. हालांकि, घटना का मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज और उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज कर ली है. फरार मुख्य आरोपी सुनील इस इलाके का घोषित बदमाश (बीसी) है, जिसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) और अन्य गंभीर अपराधों के पांच मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: 'ये नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने वीडियो शेयर कर दी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: टॉक्सिक के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल-1 बेहोश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







