दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आंखों में लाल मिर्च झोंककर लाठी-डंडों से की गई पिटाई, 3 घायल
Delhi Police Attack: बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर एक हिंसक हमले का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल मिली, जिसके कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे. कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत उस बाइक को जब्त कर लिया और उसे थाने में जमा करवा दिया.
आंखों में मिर्च डालकर ईंट-डंडों से किया हमला
करीब आधे घंटे बाद साढ़े तीन बजे जब दोनों हेड कॉन्स्टेबल वापस अपनी बीट पर जनता विहार पहुंचे, तो वहां पहले से ही बाइक का मालिक अपने कुछ परिजनों के साथ मौजूद था. पुलिस की जब्ती की कार्रवाई से बौखलाए इन लोगों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया. आरोपियों ने सबसे पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंका और फिर ईंट तथा लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के जसोला में नाले में बहा 15 साल का लड़का, तलाशी अभियान जारी
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल
साथी पुलिसकर्मियों को संकट में देखकर हेड कॉन्स्टेबल टीनू बचाव के लिए फौरन मौके पर पहुंचे, लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर दिया. इस हिंसक वारदात में तीनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं. हेड कॉन्स्टेबल दिनेश को सिर पर ज्यादा चोटें आई हैं.
ये भी पढ़ें: एएमयू कैंपस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीसी आवास के पास नशे में धुत युवक-युवती ने किया हंगामा, पुलिस के हवाले
नाबालिग गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज
इस गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक 17 वर्षीय किशोर को दबोच लिया है. हालांकि, घटना का मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज और उसके अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज कर ली है. फरार मुख्य आरोपी सुनील इस इलाके का घोषित बदमाश (बीसी) है, जिसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) और अन्य गंभीर अपराधों के पांच मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: 'ये नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने वीडियो शेयर कर दी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: Entertainment News Live Updates: टॉक्सिक के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल-1 बेहोश
'ये नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने वीडियो शेयर कर दी राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं
PM Modi Wishes National Space Day: आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत का स्पेस सेक्टर अब दुनिया के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. पीएम मोदी ने इसे नए काल चक्र की शुरुआत बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने नई तकनीक विकसित कर रही Gen Z की भी सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र की अहम भूमिका है.
Happy National Space Day! ????️
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2026
Here’s to dreaming even bigger, innovating more and pushing newer frontiers.... pic.twitter.com/ZebTBth2bA
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








