Responsive Scrollable Menu

एएमयू कैंपस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीसी आवास के पास नशे में धुत युवक-युवती ने किया हंगामा, पुलिस के हवाले

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वाइस-चांसलर के आवास के करीब एक संदिग्ध कार में सवार एक युवक और युवती ने हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों अत्यधिक शराब के नशे में थे. घटना को देखकर वहां मौजूद छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की मदद से दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया.

आपसी विवाद और मारपीट का नजारा

प्रत्यक्षदर्शी छात्रों और छात्र फैसल त्यागी के अनुसार, कैंपस में बिना नंबर प्लेट वाली एक लावारिस कार दाखिल हुई थी. इसी कार के पास युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर भयंकर विवाद हो रहा था. बात इतनी बिगड़ गई कि युवती सरेआम अपने साथ मौजूद युवक की पिटाई करने लगी. इसी हंगामे के बीच कार से एक युवक अचानक बाहर निकला और भागकर लाइब्रेरी के रिसर्च डिवीजन में जा घुसा. हालांकि, वहां मौजूद सतर्क छात्रों ने तुरंत उसे वहां से बाहर निकाल लिया और मामले की सूचना एएमयू के प्रॉक्टर को दी.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: राजस्थान और यूपी सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

नशे में बिगड़ी तबीयत

सूचना मिलते ही एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. प्रोफेसर नवेद खान और यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ने बताया कि युवक और युवती दोनों शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला टीम को बुलाया गया और उनकी देखरेख में दोनों को एक सुरक्षित जगह पर लाया गया. नशे के कारण उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और दोनों को उल्टियां होने लगीं.

ये भी पढे़ं: अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर खांसी से पाएं राहत, तनाव व चिंता कम करने में भी मददगार

पुलिस की जांच शुरू

स्थिति को संभालने के बाद प्रशासन ने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है. अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि बिना नंबर की कार लेकर ये लोग इतनी कड़ी सुरक्षा वाले कैंपस में कैसे पहुंचे, उनकी पहचान क्या है और इस पूरे विवाद की असली वजह क्या थी.

ये भी पढ़ें: 'दुश्मन माने जाएंगे आर्थिक जंग में अमेरिका का साथ देने वाले पड़ोसी', ईरान की मिडिल ईस्ट के देशों को सख्त चेतावनी

ये भी पढ़ें: 4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार... वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन

Continue reading on the app

'पागल कर देते हो तुम लोग' Kareena Kapoor ने तीसरी प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कैमरा देख शरमाईं बेबो

Kareena Kapoor Breaks Silence on Third Pregnancy: बॉलीवुड की बेबाक और स्टाइलिश एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपनी प्रोफेशन लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया के गलियारों में एक बार फिर से ऐसी खबरें तेजी से वायरल होने लगीं कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं.

करीना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनका पेट निकला हुआ नजर आया, जिसे देखकर हर किसी ने करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लगभग सच ही मान लिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. बेबो ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करके सभी अफवाहों की सच्चाई सामने रख दी है. इसके अलावा उनके लेटेस्ट पब्लिक अपीयरेंस ने भी सारी सच्चाई सामने लाकर रख दी है. आइए जानें, क्या सच में करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं?  

जिम के बाहर के वीडियो से उड़ी अफवाहें

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब करीना कपूर का जिम से बाहर निकलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इस वीडियो में उनके लुक और पहनावे को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते यह अफवाह आग की तरह फैल गई. हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए शुरुआत में ही करीना की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत करार दिया था.

प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना का रिएक्शन

अफवाहों के इस दौर के बीच अब खुद करीना कपूर का भी रिएक्शन सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है. करीना के करीबी दोस्त और जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट मितेश राजानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह खुद अपना बढ़ा हुआ पेट दिखाते हुए नजर आए और इसके कैप्शन में लिखा,  'हट न बे.'

मितेश ने इस अंदाज में उन लोगों पर करारा कटाक्ष किया जो बिना किसी सच्चाई के बार-बार करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं. करीना कपूर भी अपने दोस्त के इस मजाकिया पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने इस स्टोरी पर हंसने वाले इमोजी और पिज्जा के इमोजी लगाकर इन सभी खबरों पर चुटकी ली, जिससे यह साफ हो गया कि वह इन अफवाहों से जरा भी परेशान नहीं हैं, बल्कि उनका लुत्फ उठा रही हैं.

यह भी देखें- तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? छतरी से छिपाया बेबी बंब, फैंस बोलों- 'सच में प्रग्नेंट है'

कैमरा देखकर शरमाईं करीना कपूर

तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के सामने आने के बाद हाल ही में करीना को फिर से पब्लिकली स्पॉट किया गया, जिसमें बेबो पैप्स के कैमरे देखकर शरमाती नजर आईं. खास बात ये है कि इस दौरान उनका पेट बिल्कुल नॉर्मल साइज में था, जिससे ये तो साफ है कि बेबो तीसरी बार मां नहीं बनने वालीं. इस दौरान पैप्स को देखकर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था. कैमरे की तरफ इशारा करते और अपनी हंसी को छिपाते हुए करीना ने पैप्स से कहा, "पागल कर देते हो तुम लोग यार." उनके इस रिएक्शन पर इंटरनेट यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. 

पहले भी उड़ चुकी हैं ऐसी फर्जी खबरें

यह कोई पहला मौका नहीं है जब करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर इस तरह की झूठी खबरें सामने आई हों. इससे पहले भी कई बार उनके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें उनके प्रेग्नेंट होने का दावा किया गया था. हालांकि, समय-समय पर सामने आए ऐसे सभी दावे पूरी तरह से फर्जी साबित हुए हैं.

यह भी देखें- National Doctor’s Day: संजय दत्त से करीना कपूर तक, इन सेलेब्स के डॉक्टर वाले किरदारों ने जीता फैंस का दिल?

Continue reading on the app

  Sports

उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी को गुमनाम गेंदबाज ने किया आउट, कौन हैं बिश्वोरजीत कोंथौजम, जिनका बॉक्सिंग से है पुराना नाता

Who is Bishworjit Konthoujam: बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उस वक्त सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि कभी बॉक्सिंग रिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिश्वोरजीत का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था. कंधे की चोट के बाद उन्होंने बॉक्सिंग छोड़कर क्रिकेट को अपनाया. मणिपुर के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने और इंग्लैंड के क्लब में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बाद, अब दलीप ट्रॉफी में वैभव का विकेट लेना उनके संघर्षपूर्ण सफर का एक नया अध्याय बन गया है. Sun, 23 Aug 2026 16:06:50 +0530

  Videos
See all

AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh का आरोप, कहा- Jaunpur से स्कूल हो गए चोरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:08:29+00:00

Reservation को लेकर AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh ने BJP पर साधा निशाना, आरक्षण के लिए बताया खतरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:12:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers