Responsive Scrollable Menu

IND VS SL: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सारांश जैन का हुआ डेब्यू, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND VS SL Toss Update: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पक्ष में गिरा. जहां, कैप्टन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, मेजबान टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया की ओर से सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला है. तो आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में क्या-क्या बदलाव हुए हैं.

 

टॉस पर शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल ने टॉस जीतकतर कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. यहां की पिच गाले की तुलना में कहीं ज़्यादा सख्त और बेहतर सतह लग रही है. गाले की विकेट भी बहुत अच्छी थी, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, वह थोड़ी धीमी हो गई और गेंद टर्न होने लगी. हमें ऐसी ही उम्मीद है, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआती दो-तीन दिनों तक बैटिंग के लिए यह बहुत अच्छी विकेट रहेगी.

प्लेइंग XI के बारे में कहा, बदकिस्मती से कुलदीप को कुछ इन्फेक्शन हो गया था, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं, और सारांश भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं. मैं शायद इसे नौ रेटिंग दूंगा, क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है, और मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा मैच खेला, एक बढ़िया मैच और जाहिर है, कुछ ऐसी जगहें थीं जहां हम थोड़ा और बेहतर कर सकते थे, लेकिन, आप जानते हैं, यह टेस्ट क्रिकेट है. लगभग परफेक्ट गेम खेलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि आप पांच दिन तक खेलते हैं, और टेस्ट में इतना दबदबा बनाए रखना और लगातार अच्छा खेलना मुश्किल होता है. लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हमने काफी अच्छा मैच खेला.

टॉस पर क्या बोले धनंजय डी सिल्वा?

धनंजय डी सिल्वा  ने टॉस पर कहा, हां, बिल्कुल, जैसा शुभमन ने कहा, यह गाले से काफी मुश्किल है. मुझे लगा कि हां, यह बैटिंग के लिए अच्छा है, और मुझे बॉलिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि बादल छाए हुए हैं, शायद हम जल्दी विकेट ले सकें और उन पर दबाव बना सकें. 

टीम में बदलाव के बारे में कहा, कामिल मिशारा आज डेब्यू कर रहे हैं, और हां, पासिंदु भी आज खेल रहे हैं.

क्या बेहतर करने की जरूरत है. जैसा कि मैंने कहा, हमें बॉलिंग करते समय जल्दी विकेट लेने होंगे और बैटिंग करते समय जल्दी विकेट नहीं गंवाने होंगे, स्कोरबोर्ड को चलाते रहना होगा और रन बनाने होंगे.

 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका : लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए किस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Gift for Sister: रक्षाबंधन से पहले साय सरकार ने महिलाओं के खोला सौगातों का पिटारा, ‘विष्णु देव’का गिफ्ट पाकर झूमने लगीं खुशी से

Raksha Bandhan Gift for Sister: रक्षाबंधन से पहले साय सरकार ने महिलाओं के खोला सौगातों का पिटारा, 'विष्णु देव'का गिफ्ट पाकर झूमने लगीं खुशी से

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी बांग्लादेश को नहीं हुआ नुकसान, WTC में अब भी भारत से आगे

world test championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम का जीत प्रतिशत 80 हो गया है, जिससे वह सबसे ऊपर मजबूती से बनी हुई है. वहीं, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.6 से घटकर 55.5 हो गया है, लेकिन उसे रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारत का मौजूदा जीत प्रतिशत 53.3 है. Sun, 23 Aug 2026 12:31:50 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Attack News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:40:24+00:00

Yogi Adityanath: PM पोषण योजना के रसोइयों का सीएम योगी ने किया सम्मान | UP News | Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers