Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़ में फिटनेस की प्रति जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन, मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को होगा

चंडीगढ़, 23 अगस्त (आईएएनएस)। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना के दृष्टिकोण से चंडीगढ़ में एक फिटनेस दौड़ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही हर आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

आईएएनएस से बात करते हुए एयर कमोडोर दीपक पंत ने कहा, यह कार्यक्रम फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के नाम पर है और यह एक प्रोमो रन है। सभी बड़े नाम और सभी सेलिब्रिटी 4 अक्टूबर को शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को ही आयोजित होना है।

उन्होंने कहा, हमने जो कार्यक्रम अभी आयोजित किया है, वह एक प्रमोशन इवेंट है। यह असल में चंडीगढ़ के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है। हम इसके माध्यम से 4 अक्टूबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। जगह कैसे तैयार होगी, ट्रैफिक कैसे नियंत्रण में रहेगा, भागदौड़ न हो जैसी चीजों पर हम ध्यान दे रहे हैं। यह पूरी तरह से एक स्थानीय इवेंट है।

पंत ने कहा कि सुखिया झील के पास बड़ी संख्या में लोग सुबह में टहलने, दौड़ने और खुद को फिट रखने के लिए आते हैं। ऐसे में इस प्रमोशनल इवेंट के माध्यम से हम उनलोगों अपने मुख्य कार्यक्रम की जानकारी भी देना चाहते थे।

चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में काफी ऊर्जा और जोश दिखाई दे रहा था। सड़कों पर दौड़ते हुए लोगों के चेहरे पर छाई मुस्कान यह बता रही थी कि वे इस इस इवेंट में शामिल होकर खुश हैं और प्रमुख इवेंट (4 अक्टूबर) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दौड़ के बाद लोग कसरत करते, अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करते भी दिखे। चंडीगढ़ की ख्याति एक जीवंंत शहर के रूप में है। ऐसे में इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों, खासकर इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का रविवार रोमांचक बना दिया।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सिर्फ 53 की उम्र में KK ने कहा था दुनिया को अलविदा, जानिए कॉन्सर्ट से लेकर होटल तक आखिर उस रात क्या-क्या हुआ

KK Death Story: आज से करीब चार साल पहले 31 मई 2022 की रात बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) यानी KK का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. ये रात उनेक फैंस के लिए कभी न भूल पाने वाली रात बन गई. कोलकाता के नजरुल स्टेज पर उन्होंने अपना आखिरी लाइव कॉन्सर्ट किया था. यहां पर केके ने करीब तीन घंटे तक लगातार परफॉर्मेंस किया. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें होटल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उस समय उनकी उम्र 53 साल थी. आज उनकी मौत को चार साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनका आज 58वां जन्मदिन है, लेकिन बदकिस्मती से वो हमारे साथ नहीं हैं. आइए जानते हैं कि कॉन्सर्ट से लेकर होटल तक उस रात उनके साथ-साथ क्या हुआ था. 

क्या KK को पहले से अपनी तबीयत खराब होने का अंदाजा था?

KK की मौत के बाद सामने आई जानकारी ने इस सवाल को जन्म दिया कि क्या उन्हें अपनी तबीयत को लेकर पहले से परेशानी महसूस हो रही थी. हालांकि, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि उन्हें अपनी मौत का पहले से अहसास हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल और पुलिस जानकारी में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अपनी मृत्यु की भविष्यवाणी कर ली थी. हां, जांच के दौरान यह सामने आया कि उन्हें पहले से कुछ दिक्कते थीं.

पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  KK की मैन कोरोनरी आर्टरी में करीब 80 फीसदी ब्लॉकेज था और दूसरी धमनियों में भी छोटे ब्लॉकेज पाए गए. डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें लंबे समय से दिल से जुड़ी दिक्कतें थीं. लेकिन वह इसका इलाज नहीं करा रहे थे. 

पेट की समस्या समझकर लेते थे एंटासिड

KK की तबीयत से जुड़ी सबसे अहम जानकारी उनकी पत्नी और पुलिस की जांच के जरिए सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, KK ने अपनी पत्नी ज्योति से फोन पर हाथ और कंधों में दर्द की शिकायत की थी. जांच में यह भी सामने आया कि वह काफी मात्रा में एंटासिड लेते थे. उनके होटल के कमरे से भी एंटासिड बरामद हुई थी. डॉक्टरों का कहना था कि केके पेट की समस्या समझकर एंटासिड ले रहे थे. 

आखिरी कॉन्सर्ट में लगातार पसीना पोंछते दिखे

KK के आखिरी कॉन्सर्ट के कई वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए. जिसमें वह लगातार स्टेज पर पसीने पोछते हुए नजर आए.  कुछ वीडियो में वह गर्मी की वजह से असहज दिखाई दे रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ऑर्गनाइज़र से स्पॉटलाइट कम करने की बात भी कही थी. एक वीडियो में KK तौलिये से चेहरा पोंछते दिखाई देते हैं और आसपास से भी गर्मी का जिक्र करते हुए दिखाई. कुछ अन्य फुटेज में उन्हें शो खत्म होने के बाद स्टेज से बाहर ले जाते हुए देखा गया. इन सीन ने बाद में उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए, हालांकि केवल वीडियो देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उस समय उनकी हर परेशानी का कारण क्या था. 

स्टेज की भीड़ पर भी उठे थे सवाल

KK की मौत के बाद कॉन्सर्ट के इंतजामों को लेकर भी काफी बहस और सवाल उठे. कई लोगों ने कहा कि इवेंट में जरूरत से ज्यादा लोग मौजूद थे और एयर कंडीशनिंग ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भीड़ काफी ज्यादा दिखाई दे रही थी. बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट में दायर याचिका में नजरुल स्टेज में कथित कुप्रबंधन और क्षमता से ज्यादा भीड़ के आरोप लगाए गए. इस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में हलफनामा दाखिल करने को कहा था. हालांकि, इससे यह पुष्टि नहीं होती है कि केके की मौत इस वजह हुई थी क्योंकि मेडिकल जांच में दिल जुड़ी बीमारी सामने आई थी. 

शो के बाद होटल पहुंचे

कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद KK होटल लौटे गए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल पहुंचने के बाद केके ने भारीपन और बेचैनी महसूस की और कुछ ही समय बाद गिर गए थे. उन्हें रात करीब 10 बजे कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था.  

‘पल’ से शुरू हुआ सफर

KK की आखिरी परफॉर्मेंस से जुड़ी सबसे इमोशनल बात उनके म्यूजिक जर्मी से जुड़ी है. 1999 में उनके पॉपुलर एल्बम ‘पल’ ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी. ‘पल’ और ‘यारों’ जैसे गानों से उन्होंने यंगस्टर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में ‘आंखों में तेरी’, ‘जरा सा’, ‘खुदा जाने’ और ‘तड़प तड़प’ जैसे कई यादगार गाए. जिन्हें उनके फैंस आज भी गाते और सुनते हैं.  

ये भी पढ़ें: '3 ईडियट्स' का ये एक्टर लाठी के सहारे चलने को हुआ मजबूर, फिल्म में निभाया था अहम किरदार, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

मैं तो तीनों को मारने वाला था...अपनी ही बेटी और बेगम का कत्ल करने वाले रजा अंसारी को कोई पछतावा नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T06:37:10+00:00

BJP Meeting News News: UP, Uttarakhand और Punjab को लेकर बीजेपी की समीक्षा बैठक | Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T06:38:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers