Fatty Liver में क्या पिएं? एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताईं 5 हेल्दी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल
अगर आपको फैटी लिवर की दिक्कत है तो अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें और एम्स ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी की बताई ड्रिंक्स अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
The post Fatty Liver में क्या पिएं? एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताईं 5 हेल्दी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल appeared first on News24 Hindi.
जापान में कुदरत ने फिर मचाई तबाही! 5.9 तीव्रता के भूकंप से हिला देश का पूर्वी इलाका; 23 लोग घायल
Japan Earthquake: जापान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला. दरअसल, जापानी के पूर्वी इलाके में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई. बताया जा रहा है भूकंप के ये झटके राजधानी टोक्यो में भी महसूस किए गए. इस भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि 23 लोग घायल हुए हैं.
दक्षिणी इबाराकी प्रांत में आया भूकंप
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, ये भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन के नीचे 70 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह क्षेत्र अक्सर भूकंपों के लिए अतिसंवेदनशील माना जाता है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की है.
जापान के पूर्वी हिस्से में भूंकप के झटके#japan #earthquake #newsnation pic.twitter.com/XbPWoRVFYC
— News Nation (@NewsNationTV) August 23, 2026
जापान के चार प्रांतों में 23 लोग घायल
प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक, इस क्षेत्र के चार प्रांतों में 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें साइतामा प्रांत में में 9, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ है. घायल हुए लोगों में से अधिकांश सोते समय भूकंप के झटके से अचानक खौफ में आए गए और भागने लगे. जिसके चलते गिर गए या फर्नीचर या दरवाजों से टकरा गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग भूकंप के बाद घबराहट में बिस्तर से उठ गए. योमिउरी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में 80 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला भी शामिल है. जो कानागावा प्रान्त के योकोहामा में अपने बिस्तर से गिर गई और उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
news24
News Nation








.jpg)
