Vande Mataram:“वंदे मातरम् को जिन्ना के दबाव में 1937 में बदला गया”| #viral #shorts #ytshorts #news
Vande Mataram:“वंदे मातरम् को जिन्ना के दबाव में 1937 में बदला गया”| #viral #shorts #ytshorts #news #vandemataram #congress #bjp #vandemataramcontroversy #congresscontroversy #bjpvscongress #independenceday2026 #15august #independenceday #nationalanthem #nationalsong You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
MPSC अभ्यर्थी ने Rahul Gandhi से कहा, Paper Leak से महिलाओं पर पड़ता है ज्यादा असर
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक अभ्यर्थी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से महिला उम्मीदवारों को अधिक परेशानी होती है, क्योंकि उनके सामने एक ‘‘समय सीमा’’ होती है और उन्हें शादी तथा परिवार की जिम्मेदारियों का दबाव झेलना पड़ता है। पुणे में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से प्रश्नपत्र लीक मामले के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन का आग्रह किया। खुद को फार्मासिस्ट और एमपीएससी अभ्यर्थी बताने वाली शरयू चोपडे ने कहा कि परीक्षा 20 से 22 मार्च के बीच आयोजित की गई थी लेकिन बाद में छात्रों को पता चला कि प्रश्नपत्र लीक हो गया था।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने एमपीएससी अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल मामले की जांच अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) कर रहा है। चोपडे ने कहा, ‘‘हम निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं, क्योंकि यहां सभी छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुणे एमपीएससी अभ्यर्थियों का प्रमुख केंद्र है, क्योंकि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से छात्र सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने यहां आते हैं।
चोपडे ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने का असर छात्राओं पर पुरुषों की तुलना में अलग और अधिक पड़ता है, क्योंकि महिलाओं को शादी और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर पहले से दबाव का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर छात्रों से चर्चा करेंगे। उन्होंने छात्रों से मामले को विस्तार से समझाने और इससे जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा।
चोपडे ने कहा कि वह कथित प्रश्नपत्र लीक से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य सबूत राहुल गांधी को दिखाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








