Responsive Scrollable Menu

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से:गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती थी। कप्तान शुभमन गिल के पास इस मैच में दो रिकॉर्ड हासिल करने का मौका है। गिल के नाम अभी 2,993 टेस्ट रन हैं। गिल 7 रन बनाते ही 3 हजार रन पूरे कर लेंगे। इसके अलावा वह 47 टेस्ट छक्के लगा चुके हैं। तीन छक्के लगाते ही उनके 50 छक्के पूरे हो जाएंगे। जायसवाल बड़ी पारी के इंतजार में ओपनर यशस्वी जायसवाल भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक लगाने के बाद उनकी पिछली 8 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक आया है। गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में जायसवाल असिथा फर्नांडो की शॉर्ट गेंद पर कट खेलने की कोशिश में विकेट के पीछे कैच हुए थे। कोलंबो के नेट्स में उन्होंने इस शॉट पर भी काम किया। तेज गेंदबाजों ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर उन्हें कट खेलने के लिए मजबूर किया, लेकिन जायसवाल ने कई गेंदें छोड़कर इसका जवाब दिया। कुलदीप या सारांश, तीसरे स्पिनर पर फैसला बाकी भारत के सामने सबसे बड़ा चयन सवाल तीसरे स्पिनर को लेकर है। गॉल टेस्ट में कुलदीप यादव ने दोनों पारियों में 25 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ एक विकेट लिया। वह टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी रहे। कुलदीप की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका मिलने की संभावना है। सारांश ने नेट्स में लंबा स्पेल किया और शुभमन गिल और ऋषभ पंत को गेंदबाजी की। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए उनका चयन टीम के लिए मैच-अप विकल्प हो सकता है। हालांकि कुलदीप को बाहर करना तय नहीं है। स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतेले ने उनका बचाव किया है। उनका कहना है कि एक मैच के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। अंतिम फैसला पिच और टीम कॉम्बिनेशन देखकर होगा। सुथार-जडेजा पर भी नजर गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। कोलंबो की पिच भी मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स की मदद कर सकती है। ऐसे में सुथार और रवींद्र जडेजा की भूमिका अहम होगी। जडेजा के पास 2 रिकॉर्ड का मौका रवींद्र जडेजा के पास भी दो उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। उनके नाम टेस्ट में 399 चौके हैं। एक चौका लगाते ही 400 चौके पूरे हो जाएंगे। जडेजा 49 टेस्ट कैच भी ले चुके हैं। एक कैच और लेते ही उनके 50 कैच पूरे हो जाएंगे। जीत से WTC में चौथे स्थान का मौका गॉल में जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33% पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 57.58 तक पहुंच सकता है। इससे टीम के चौथे स्थान पर पहुंचने की संभावना बनेगी। श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत दोनों टीमों के बीच अब तक 47 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने 23 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 में जीत मिली है। 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। SSC की पिच पर पहले बल्लेबाजी फायदेमंद सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आने की उम्मीद है, जिससे पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया जा सकता है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच सूख सकती है। इससे स्पिनर्स को टर्न और उछाल मिलने की संभावना बढ़ेगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। इस मैदान पर पिछले तीन टेस्ट में स्पिनर्स ने 45 विकेट लिए हैं। यह तेज गेंदबाजों के मुकाबले 10 विकेट ज्यादा हैं। भारत का इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 3-2 का है, जबकि चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका ने टीम में बदलाव किया श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट के लिए बल्लेबाजी में बदलाव किया है। कामिल मिशारा को निशान मधुशंका की जगह ओपनिंग का मौका मिलेगा। इसके अलावा सहान अराचिगे को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने भारत-A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में 72 और 127 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की फिटनेस की समस्या भी है। दिनेश चांदीमल भी पहले टेस्ट में कन्कशन के बाद बाहर हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा। --------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर

Continue reading on the app

भारत की त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मिला:15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल आया, गोपीचंद बोले- 'मुझे दोनों पर गर्व'

भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। यह जोड़ी शनिवार को विमेंस डबल्स का सेमीफाइनल हार गई। उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक घंटे 11 मिनट तक चले इस मैच में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया। लेकिन, बाकी को दो गेम गंवा बैठी। भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज दिलाया था। त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विनर क्लब में शामिल त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है। गायत्री ने कहा, ‘उस क्लब में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। अभी लंबा सफर बाकी है। यह सिर्फ शुरुआत है। हमें इस सफलता को आत्मविश्वास के साथ आगे ले जाना है।’ भारत लगातार 11 एडिशन से मेडल जीत रहा भारत ने 2011 से लगातार 11 वर्ल्ड चैंपियनशिप एडीशन में कम से कम एक मेडल जीता है। भारत को पहला मेडल (ब्रॉन्ज) 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था। एकमात्र गोल्ड पीवी सिंधु ने जीता है। अब भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल की संख्या 16 हो गई है। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं। किसने क्या कहा? गायत्री ने कहा- 'हम थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंट थे' गायत्री ने मैच के बाद कहा, ‘पहले गेम में हम थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंट थे। दूसरे गेम में चीनियों ने बहुत धैर्य के साथ खेला। वे काफी शांत थीं। हम जल्दबाजी कर रहे थे और सिर्फ अंक लेना चाहते थे। हम अपने खेल से खुश हैं। पूरा टूर्नामेंट हमारे लिए शानदार रहा।' त्रिसा जॉली बोली- ‘आज हमारा दिन नहीं था’ त्रिसा ने कहा, 'आज हमारा दिन नहीं था। पहले गेम में जीतने के बाद दूसरे गेम की शुरुआत में भी हमारा कंट्रोल था। फिर प्रतिद्वंद्वियों ने रिदम हासिल कर लिया और हम खो बैठे।' उन्होंने आगे कहा, 'वे अंक में बढ़त बना रही थीं और हम उनकी बराबरी नहीं कर पा रहे थे। वे रैलियों के दौरान धैर्य से खेल रही थीं, जिससे उन्हें फायदा मिला।' त्रिसा-गायत्री इस साल अब तक ज्यादा टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थीं। त्रिसा को अप्रैल में टखने में चोट लगी थी, जिसके कारण दोनों का शेड्यूल सीमित रहा। कोच गोपीचंद ने कहा- 'दोनों ने हमें गर्व महसूस कराया' भारत के चीफ कोच पुलेला गोपीचंद से जब पूछा गया कि इस समय उन्हें पिता होने पर ज्यादा गर्व है या कोच होने पर, तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों। जब मैं कोर्ट पर होता हूं, तो मेरे अंदर का कोच सामने होता है, लेकिन बाहर पिता होता है।' पुलेला ने कहा, ‘त्रिसा और गायत्री दोनों ने हमें गर्व महसूस कराया। उन्होंने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी और मैं मेडल से खुश हूं। निश्चित तौर पर मैं उन्हें फाइनल में देखना चाहता था, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टॉप खिलाड़ियों को हराया है, इसलिए यह शानदार प्रदर्शन रहा।’ भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 11 मिनट संघर्ष किया पहला गेम में भारतीय जोड़ी एक समय 16-18 से पीछे थी, लेकिन इसके बाद लगातार 5 अंक जीतकर शानदार वापसी की। उसने गेम 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में त्रिसा-गायत्री 8-10 से पीछे चल रही थीं। फिर इंडियन पेयर ने लगातार अंक लेकर ब्रेक तक 11-10 की बढ़त ली। ब्रेक के बाद चीनियों ने वापसी की और 21-13 से गेम जीता। तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने 21-8 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई। ----------------------------------------------- रैकेट स्पोर्टस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सिनर घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन से हटे, कहा- ठीक होने में और समय चाहिए वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। वे सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup में लगा क्रिकेट का तड़का, राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ का दिखा खास अंदाज

राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ, हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्टेडियम पहुंचे. दोनों ने उस मुकाबले का पूरा मजा लिया. Sun, 23 Aug 2026 08:51:49 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | Superfast News | PM Modi | Rahul Gandhi | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:46:06+00:00

America Entry in PoK LIVE: पाक में मिलिट्री विमान उतरे! | Pakistan | China | Turkey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T03:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers