BOI Credit Officers Admit Card 2026: क्रेडिट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Credit Officer Recruitment 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करना होगा।
यह भर्ती अभियान 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों की अच्छी तरह जांच कर लें।
ऐसे डाउनलोड करें BOI Credit Officer Admit Card 2026
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card/Career सेक्शन में जाएं।
- BOI Credit Officer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
कब होगी परीक्षा?
बैंक ऑफ इंडिया 16 अगस्त 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
परीक्षा पैटर्न
कुल पद: 779
परीक्षा तिथि: 16 अगस्त 2026
प्रश्नों की संख्या: 125
कुल अंक: 125
प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
परीक्षा अवधि: 2 घंटे
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
सामान्य एवं EWS वर्ग: 35%
आरक्षित वर्ग: 30%
परीक्षा वाले दिन रखें इन बातों का ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं। समय से पहले पहुंचने से प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह
Apoorva Mukhija Moves To New York: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा, जिन्हें Rebel Kid के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपनी नई जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्वा ने खुलासा किया है कि वह अब भारत में नहीं रहतीं और न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें इस शहर में ऐसा क्या पसंद आया, जिसके चलते उन्होंने यहां रहने का फैसला किया।
अब मैं भारत में नहीं रहती
अपूर्वा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “तो... अब मैं भारत में नहीं रहती।” इसके बाद उनके फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर वह कहां चली गई हैं। अपने हालिया पॉडकास्ट में अपूर्वा ने खुलासा किया कि वह न्यूयॉर्क में रह रही हैं। पॉडकास्ट की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया था कि वह दो दिन बाद न्यूयॉर्क जाने वाली हैं। उन्होंने मजाक में कहा था कि जब तक पॉडकास्ट रिलीज होगा, तब तक वह न्यूयॉर्क पहुंच चुकी होंगी।
न्यूयॉर्क में ऐसा क्या पसंद आया?
जब अपूर्वा से पूछा गया कि न्यूयॉर्क जाने के पीछे कोई खास वजह थी, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी यात्राएं की हैं। लेकिन जब वह न्यूयॉर्क पहुंचीं, तो उन्हें पहली नजर में ही लगा कि वह इस शहर में रहना चाहती हैं। अपूर्वा ने बताया कि उन्हें न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी, वहां के लोगों का स्टाइल, खाना और खूबसूरत आर्किटेक्चर काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पसंद की लगभग हर वेब सीरीज में उन्होंने न्यूयॉर्क को देखा है, इसलिए इस शहर से उनका एक अलग जुड़ाव भी महसूस हुआ।
सिर्फ एक कॉलेज में किया अप्लाई
अपूर्वा ने बताया कि जब उन्होंने न्यूयॉर्क में रहने का मन बना लिया, तो उन्होंने सिर्फ एक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया। खास बात यह थी कि वह कॉलेज भी न्यूयॉर्क में ही था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि अगर एडमिशन मिल गया तो वह न्यूयॉर्क चली जाएंगी।
कैंसिल होने से डर लगता है
अपूर्वा ने यह भी बताया कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद उनकी जिंदगी पर किस तरह असर पड़ा। उन्होंने कहा कि किसी शो के बार-बार ‘कैंसिल’ होने और फिर वापस आने के सिलसिले से वह परेशान हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने व्लॉग्स में कुछ भी बोलने से पहले खुद को काफी फिल्टर करने की कोशिश करती हैं। इसके बावजूद उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें बार-बार ‘कैंसिल’ क्यों किया जाता है।
अपूर्वा के मुताबिक, अगर उन्हें कुछ हफ्तों के लिए भी सोशल मीडिया पर ‘कैंसिल’ किया जाता है, तो इसका असर उनके ब्रांड डील्स पर पड़ सकता है और उनकी कमाई भी रुक सकती है।
'लॉक अप' में भी आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अपूर्वा हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आई थीं। वह शो में दो हफ्तों के लिए ‘इनफॉर्मेंट’ के तौर पर शामिल हुई थीं और घर के माहौल में बदलाव लाने की कोशिश की थी। शो का खिताब श्रेया कालरा ने अपने नाम किया।
यह भी पढ़े- 'सुसाइड करने का मन हुआ': तलाक की खबर सुनकर टूट गए थे Raj Kundra, जेल के दिनों को किया याद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










