Saif-Kiara new Movie: पहली बार सैफ अली खान और कियारा आडवाणी की जमेगी जोड़ी, नई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म प्लानिंग शुरू!
Saif-Kiara new Movie: बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स नई स्क्रिप्ट के साथ फ्रेश जोड़ियों को पर्दे पर उतारने की कोशिश में रहते हैं। कई बार ये जोड़ियां हिट होती हैं तो कभी फ्लॉप। अब इसी बीच एक नई अनटाइटल्ड फिल्म के लिए दो चर्चित सितारे सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को साथ पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कलाकार एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों निर्देशन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोजेक्ट पर शुरुआती स्तर पर काम चल रहा है और कहानी को कियारा और सैफ को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
कैसी होगी सैफ-कियारा की नई फिल्म?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म एक इंटेंस थ्रिलर होगी, जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और इसे सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कनिका ढिल्लों, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और उनकी राइटिंग टीम काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। मेकर्स की योजना इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की बताई जा रही है।
कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन में डेब्यू
इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह भी है कि कनिका ढिल्लों पहली बार बतौर निर्देशक फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे पहले वह बतौर लेखिका कई चर्चित फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। इससे पहले वह ‘मनमर्जियां’, ‘केदारनाथ’, ‘जजमेंटल है क्या’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों का क्रिएशन कर चुकी हैं।
थ्रिलर और रहस्य से भरी कहानियों पर भी कनिका काम कर चुकी हैं। ‘हसीन दिलरुबा’ और इसके सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में रिश्तों के ड्रामे के साथ मिस्ट्री और सस्पेंस को जोड़ा गया था।
कियारा आडवाणी और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
‘टॉक्सिक’ दुनियाभर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
वहीं सैफ अली खान की अगली फिल्म ‘हैवान’ में दिखेंगे जो 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। हैवान को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है जिसमें सैफ के साथ अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Toxic: 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की ‘Toxic’, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
Yash Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को दुनियाभर में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा सकता है।
फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने वाली है। हालांकि, 12 हजार स्क्रीन्स के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
चार साल बाद लौटेंगे यश
‘Toxic’ यश के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह ‘KGF: Chapter 2’ के बाद उनकी पहली थिएटर रिलीज होगी। करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को एक बड़े स्तर की गैंगस्टर ड्रामा के तौर पर बनाया गया है। ऐसे में मेकर्स इसकी रिलीज को भी ग्लोबल लेवल पर बड़ा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
अलग-अलग शहरों में अलग डिस्ट्रीब्यूटर्स
फिल्म की रिलीज के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स को जिम्मेदारी दी गई है। कर्नाटक में KVN Productions फिल्म को रिलीज करेगी, जबकि केरल में Panorama Films इसकी कमान संभालेगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को दिल राजू की Sri Venkateswara Creations रिलीज करेगी। वहीं, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में AA Films फिल्म को वितरित करेगी।
तमिलनाडु में Think Studios, S Picture और White Nights, Trident Arts और Five Star Senthil के साथ मिलकर फिल्म को रिलीज करेंगे। विदेशों में भी फिल्म की रिलीज के लिए बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया है।
यश के साथ दिखेंगे ये सितारे
‘Toxic’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे। फिल्म में कई इंटरनेशनल एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इन भाषाओं में आएगी फिल्म
‘Toxic’ को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसके अंग्रेजी वर्जन को भी इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने की तैयारी है। यश की पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब करीब चार साल बाद उनकी वापसी और 12 हजार स्क्रीन्स पर संभावित रिलीज ने ‘Toxic’ की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










