Toxic: 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की ‘Toxic’, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
Yash Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को दुनियाभर में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा सकता है।
फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने वाली है। हालांकि, 12 हजार स्क्रीन्स के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
चार साल बाद लौटेंगे यश
‘Toxic’ यश के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह ‘KGF: Chapter 2’ के बाद उनकी पहली थिएटर रिलीज होगी। करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को एक बड़े स्तर की गैंगस्टर ड्रामा के तौर पर बनाया गया है। ऐसे में मेकर्स इसकी रिलीज को भी ग्लोबल लेवल पर बड़ा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
अलग-अलग शहरों में अलग डिस्ट्रीब्यूटर्स
फिल्म की रिलीज के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स को जिम्मेदारी दी गई है। कर्नाटक में KVN Productions फिल्म को रिलीज करेगी, जबकि केरल में Panorama Films इसकी कमान संभालेगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को दिल राजू की Sri Venkateswara Creations रिलीज करेगी। वहीं, नॉर्थ इंडिया और नेपाल में AA Films फिल्म को वितरित करेगी।
तमिलनाडु में Think Studios, S Picture और White Nights, Trident Arts और Five Star Senthil के साथ मिलकर फिल्म को रिलीज करेंगे। विदेशों में भी फिल्म की रिलीज के लिए बड़ा नेटवर्क तैयार किया गया है।
यश के साथ दिखेंगे ये सितारे
‘Toxic’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे। फिल्म में कई इंटरनेशनल एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इन भाषाओं में आएगी फिल्म
‘Toxic’ को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसके अंग्रेजी वर्जन को भी इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज करने की तैयारी है। यश की पिछली फिल्म ‘KGF: Chapter 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब करीब चार साल बाद उनकी वापसी और 12 हजार स्क्रीन्स पर संभावित रिलीज ने ‘Toxic’ की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं।
Anjali Arora: ‘कच्चा बादाम’ गर्ल बनीं सीता, टीजर आते ही मचा बवाल; मेकर्स पर FIR और बैन की उठी मांग
Anjali Arora Sita Role controversy: ‘कच्चा बादाम’ डांस वीडियो से मशहूर हुईं अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। वह आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म का टीजर रिलीज होते ही उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कई यूजर्स ने अंजलि को सीता के किरदार में लिए जाने पर सवाल उठाते हुए मेकर्स की आलोचना की है।
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया। टीजर में अंजलि को मां सीता के रूप में देखने के बाद Reddit समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने कास्टिंग को लेकर नाराजगी जताई, जबकि कुछ यूजर्स धार्मिक भावनाओं का ‘क्रूर मजाक’ बनाने के लिए मेकर्स पर FIR और फिल्म को बैन करनी मांग करने लगे।
सीता के रोल में अंजलि को देख भड़के यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अंजलि की कास्टिंग पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि माता सीता करोड़ों लोगों के लिए श्रद्धा का विषय हैं और ऐसे किरदार को निभाने के लिए कास्टिंग में गरिमा और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। यूजर ने इस कास्टिंग को लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ ‘क्रूर मजाक’ तक बताया। एक अन्य यूजर ने बेहद नाराजगी जताते हुए फिल्म को लेकर बैन की मांग कर दी। वहीं, कुछ कमेंट्स में मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें ‘जेल’ भेजने जैसी मांगें भी देखने को मिलीं।
कौन-कौन है फिल्म में?
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने Mahobiya Film Production के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में देव शर्मा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अंजलि अरोड़ा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
‘रामायण’ से पहले आएगी अंजलि अरोड़ा की फिल्म
अंजलि अरोड़ा की यह फिल्म ऐसे समय में रिलीज होने वाली है, जब नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ भी सुर्खियों में है। रणबीर कपूर इसमें भगवान राम, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में सनी देओल और यश भी अहम भूमिकाओं में हैं। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और इसका पहला भाग दिवाली 2026 में आने की उम्मीद है।
‘कच्चा बादाम’ से मिली पहचान
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें साल 2022 में बंगाली गाने ‘कच्चा बादाम’ पर वायरल हुए डांस वीडियो से देशभर में पहचान मिली थी। इसके बाद वह कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 1’ में भी नजर आईं। शो में मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी। अंजलि शो की सेकेंड रनर-अप रही थीं। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दीं और अब ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की’ से बड़े पर्दे पर अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







