Responsive Scrollable Menu

Kartik Aaryan Injured: शूटिंग के वक्त गंभीर घायल हुए कार्तिक आर्यन, एक्शन सीक्वेंस में घुटने पर लगी चोट; अस्पताल में भर्ती

Kartik Aaryan Injured: अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीर खान की आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से उनके फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लगने की खबर है। हादसे के बाद शूटिंग रोक दी गई और अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शूटिंग के आखिरी दिनों में हुआ हादसा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुई। शूटिंग से पहले कार्तिक ने एक्शन कोच के साथ ट्रेनिंग की थी क्योंकि इन सीन में उन्हें काफी मेहनत वाला काम करना था। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक अभी फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

जल्द हो सकती है घुटने की सर्जरी
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर जल्द ही एक्टर के घुटने की सर्जरी कर सकते हैं। सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिन आराम करना होगा और ठीक होने के बाद ही वह काम पर लौट पाएंगे।

इस चोट के कारण कार्तिक के बिजी वर्क शेड्यूल में फिलहाल छोटा ब्रेक आ सकता है। ठीक होने के बाद वह कुछ समय आराम करने के बाद अनुराग बसु की अगली अनटाइटल्ड फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं।

‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
कार्तिक के लिए यह दौर पेशेवर तौर पर भी खास रहा है। कबीर खान के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए कार्तिक को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान भी मिला।

प्रोड्यूसर के तौर पर भी नई शुरुआत
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने डोपामाइन स्टूडियोज के साथ बतौर निर्माता भी अपनी नई पारी शुरू की है। कबीर खान के साथ उनका आगामी प्रोजेक्ट दोनों की दूसरी साझेदारी है।

इसके अलावा कार्तिक जल्द ही ‘नागजिला’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। उनके खाते में ‘कैप्टन इंडिया’ भी शामिल है।

Continue reading on the app

Saif-Kiara new Movie: पहली बार सैफ अली खान और कियारा आडवाणी की जमेगी जोड़ी, नई सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म प्लानिंग शुरू!

Saif-Kiara new Movie: बॉलीवुड में फिल्ममेकर्स नई स्क्रिप्ट के साथ फ्रेश जोड़ियों को पर्दे पर उतारने की कोशिश में रहते हैं। कई बार ये जोड़ियां हिट होती हैं तो कभी फ्लॉप। अब इसी बीच एक नई अनटाइटल्ड फिल्म के लिए दो चर्चित सितारे सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को साथ पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कलाकार एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों निर्देशन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोजेक्ट पर शुरुआती स्तर पर काम चल रहा है और कहानी को कियारा और सैफ को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कैसी होगी सैफ-कियारा की नई फिल्म?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म एक इंटेंस थ्रिलर होगी, जिसमें सुपरनैचुरल एलिमेंट भी देखने को मिलेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और इसे सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कनिका ढिल्लों, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और उनकी राइटिंग टीम काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। मेकर्स की योजना इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की बताई जा रही है।

कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन में डेब्यू
इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह भी है कि कनिका ढिल्लों पहली बार बतौर निर्देशक फिल्म बनाने जा रही हैं। इससे पहले वह बतौर लेखिका कई चर्चित फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। इससे पहले वह ‘मनमर्जियां’, ‘केदारनाथ’, ‘जजमेंटल है क्या’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों का क्रिएशन कर चुकी हैं।

थ्रिलर और रहस्य से भरी कहानियों पर भी कनिका काम कर चुकी हैं। ‘हसीन दिलरुबा’ और इसके सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में रिश्तों के ड्रामे के साथ मिस्ट्री और सस्पेंस को जोड़ा गया था।

कियारा आडवाणी और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

‘टॉक्सिक’ दुनियाभर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

वहीं सैफ अली खान की अगली फिल्म ‘हैवान’ में दिखेंगे जो 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। हैवान को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है जिसमें सैफ के साथ अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

अरे कामिंडु आ जाओ भाई, लेट हो रहा है...श्रीलंकन टीम को छेड़ते रहे सरफराज खान

सरफराज खान को भले ही दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिली हो, लेकिन अपने मजाकिया अंदाज से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. दरअसल, ऋषभ पंत के इंजर्ड होने के बाद बतौर सब्टिट्यूट फील्डर उन्हें ग्राउंड पर बुलाया गया. वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान लगातार श्रीलंकन बल्लेबाजों पर कमेंट्स करते रहे. किसी की खिल्ली उड़ाते दिखे तो किसी को उकसाते नजर आए. स्टंप कैमरे में उनकी सारी बातें रिकॉर्ड हो गई. Tue, 25 Aug 2026 17:56:19 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand SIR Controversy: 2002 से 2022 तक आंकड़ों का खेल! कांग्रेस का आरोप vs बीजेपी का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:45:18+00:00

Viral Video: रक्सौल में ‘शोले’ वाला सीन! टावर पर चढ़ी प्रेमिका | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T12:39:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers