Govinda Wife: फैमिली कोर्ट क्यों गई थीं गोविंदा की पत्नी? सुनीता आहूजा ले रहीं तलाक? सामने आया पूरा सच
Govinda Divorce news: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। बुधवार (19 अगस्त) को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट में देखी गईं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और तलाक को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर ने इन खबरों पर बड़ा अपडेट दिया है।
गोविंदा के मैनेजर ने बताया कोर्ट जाने का कारण
अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने साफ किया है कि सुनीता और गोविंदा के बीच तलाक की कोई स्थिति नहीं है और उन्होंने तलाक का केस वापस लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स सिटी से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा- "सब लोग डर क्यों रहे हैं। सुनीता जी ने अपना केस वापस ले लिया है। ये तो खुश होने की बात है।"
सुनीता कोर्ट में गुस्से में नजर आईं, इस पर भी मैनेजर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि सुनीता को इस तरह देखकर लोगों को लगा होगा कि दोनों के बीच कोई नई समस्या पैदा हुई है, जबकि ऐसा नहीं है और अब दोनों के बीच सब ठीक है।
इस पूरे मामले पर गोविंदा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
फैमिली कोर्ट पहुंची थीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर उनके बेटे यशवर्धन के साथ देखा गया। पैपराजी ने जब उनसे कोर्ट आने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया, “बर्थडे मनाने आई थी।”
सुनीता के इस जवाब और उनके चेहरे पर दिख रहे गुस्से को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई लोगों ने इसे गोविंदा के साथ उनके रिश्ते में चल रही परेशानी से जोड़ दिया।
2024 में दायर की गई थी तलाक की याचिका
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी। यह याचिका हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत दाखिल किए जाने की बात कही गई थी।
रिपोर्ट में तलाक के लिए कथित तौर पर क्रूरता, साइटिंग एडल्ट्री (व्यभिचार) और परित्याग जैसे आधारों का जिक्र किया गया था। हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर का कहना है कि सुनीता ने अपना केस वापस ले लिया है।
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर क्यों उठे सवाल?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी लंबे समय से चर्चा में रही है, लेकिन हाल के महीनों में उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ा। इसकी एक वजह अभिनेता का नाम कथित तौर पर उनकी आगामी फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी सावर्णकर के साथ जोड़ा जाना भी रही।
सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर दी थी तीखी प्रतिक्रिया
गोविंदा और कोमल रानी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कथित रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।
गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सवाल किए जाने पर सुनीता ने पैपराजी से “विनाश काले विपरीत बुद्धि” कहा था। वहीं, जब उनसे गोविंदा को ‘चीटर नंबर वन’ कहे जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया और अभिनेता के फैंस से ही जवाब मांगने की बात कही थी।
AFCAT 2 Answer Key 2026 OUT: एफकैट 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AFCAT 2 Answer Key 2026: इंडियन एयर फोर्स की ओर से आयोजित AFCAT 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। 8 अगस्त 2026 को हुई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
आंसर-की देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक AFCAT पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
AFCAT 2 Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT 2 Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब AFCAT 2 Answer Key 2026 लिंक को चुनें।
- लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
किसी उत्तर पर आपत्ति है तो क्या करें?
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।
आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित प्रश्न और उसके सही उत्तर के समर्थन में उपलब्ध प्रमाण या जरूरी विवरण ध्यान से जांच लेना चाहिए। ऑब्जेक्शन की अंतिम तारीख और प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को जरूर देखें।
AFCAT 2 का रिजल्ट कब आएगा?
AFCAT 2 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन डिटेल के जरिए स्कोर चेक कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
ऐसे करें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा
आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्नों के दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके आधार पर वे परीक्षा में अपने प्रदर्शन और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
हालांकि, आंसर-की से निकाला गया स्कोर केवल संभावित स्कोर होगा। अंतिम परिणाम और मेरिट से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडियन एयर फोर्स की ओर से जारी आधिकारिक परिणाम का इंतजार करना होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










