Responsive Scrollable Menu

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने पति राज संग वियतनाम में मनाया Babymoon, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस; PHOTOS

Samantha Ruth Prabhu Babymoon: सामंथा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पति और फिल्ममेकर राज  संग वियतनाम ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते और अपनी इस खास ट्रिप को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ “Just us” लिखा। पोस्ट सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी तस्वीरों और खासकर बेबी बंप पर गया।

वियतनाम में रोमांटिक पल

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा और राज ने अपनी ट्रिप के दौरान एक इमर्सिव आर्ट एक्सपीरियंस का भी मजा लिया। एक तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते दिखे। इसके अलावा कपल ने घूमने-फिरने और साथ में सुकून भरे पल बिताए। ट्रिप की एक खास तस्वीर में सामंथा Saigon Opera House के बाहर पोज देती नजर आईं। उन्होंने ग्रे टॉप और ब्लैक कैप्री पहनी थी और इस दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में डेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वियतनाम ट्रिप में सामंथा और राज ने खाने का भी खूब मजा लिया। दोनों Anan Saigon पहुंचे, जो हो ची मिन्ह सिटी का पहला मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट है। कपल ने यहां शानदार खाना और ड्रिंक्स का मजा लिया। इसके अलावा दोनों पिकलबॉल खेलते हुए भी नजर आए।

जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा 

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा ने जून 2026 के आखिर में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान मां बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इसके बाद मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। अब वियतनाम से सामने आई उनकी तस्वीरों में बेबी बंप नजर आने के बाद फैंस इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा और राज की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही हैं।

यह भी पढ़े- 'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह

Continue reading on the app

Govinda Wife: फैमिली कोर्ट क्यों गई थीं गोविंदा की पत्नी? सुनीता आहूजा ले रहीं तलाक? सामने आया पूरा सच

Govinda Divorce news: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। बुधवार (19 अगस्त) को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट में देखी गईं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और तलाक को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर ने इन खबरों पर बड़ा अपडेट दिया है।

गोविंदा के मैनेजर ने बताया कोर्ट जाने का कारण
अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने साफ किया है कि सुनीता और गोविंदा के बीच तलाक की कोई स्थिति नहीं है और उन्होंने तलाक का केस वापस लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स सिटी से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा- "सब लोग डर क्यों रहे हैं। सुनीता जी ने अपना केस वापस ले लिया है। ये तो खुश होने की बात है।"

सुनीता कोर्ट में गुस्से में नजर आईं, इस पर भी मैनेजर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि सुनीता को इस तरह देखकर लोगों को लगा होगा कि दोनों के बीच कोई नई समस्या पैदा हुई है, जबकि ऐसा नहीं है और अब दोनों के बीच सब ठीक है। 

इस पूरे मामले पर गोविंदा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फैमिली कोर्ट पहुंची थीं सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर उनके बेटे यशवर्धन के साथ देखा गया। पैपराजी ने जब उनसे कोर्ट आने की वजह पूछी तो उन्होंने जवाब दिया, “बर्थडे मनाने आई थी।”

सुनीता के इस जवाब और उनके चेहरे पर दिख रहे गुस्से को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई लोगों ने इसे गोविंदा के साथ उनके रिश्ते में चल रही परेशानी से जोड़ दिया।

2024 में दायर की गई थी तलाक की याचिका
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी। यह याचिका हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत दाखिल किए जाने की बात कही गई थी।

रिपोर्ट में तलाक के लिए कथित तौर पर क्रूरता, साइटिंग एडल्ट्री (व्यभिचार) और परित्याग जैसे आधारों का जिक्र किया गया था। हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर का कहना है कि सुनीता ने अपना केस वापस ले लिया है।

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर क्यों उठे सवाल?
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी लंबे समय से चर्चा में रही है, लेकिन हाल के महीनों में उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ा। इसकी एक वजह अभिनेता का नाम कथित तौर पर उनकी आगामी फिल्म की अभिनेत्री कोमल रानी सावर्णकर के साथ जोड़ा जाना भी रही।

सुनीता ने गोविंदा के अफेयर पर दी थी तीखी प्रतिक्रिया
गोविंदा और कोमल रानी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कथित रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सवाल किए जाने पर सुनीता ने पैपराजी से “विनाश काले विपरीत बुद्धि” कहा था। वहीं, जब उनसे गोविंदा को ‘चीटर नंबर वन’ कहे जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया और अभिनेता के फैंस से ही जवाब मांगने की बात कही थी।

Continue reading on the app

  Sports

अब 'जेन-जी' क्रिकेटर्स सड़कों पर! स्टेडियम के बाहर 250 खिलाड़ी क्यों कर रहे आंदोलन

UP Gen Z Cricketers: उत्तर प्रदेश में तीन रणजी क्रिकेट टीमें बनाए जाने की मांग को लेकर ‘जेन जी’ खिलाड़ियों और उनके अभिभावक प्रदर्शन पर उतर आए हैं. यूपी क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल के तत्वावधान में पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम के बाहर पहुंचे थे. Tue, 25 Aug 2026 08:48:09 +0530

  Videos
See all

Russia में S Jaishankar, China में Ajit Doval! #aajtak #shorts #sjaishankar #ajitdoval #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T04:06:26+00:00

China के साथ Ajit Doval की बड़ी बैठक #aajtak #shorts #sjaishankar #ajitdoval #latestnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T04:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers