Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में मत सोचो' बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत पर बाबा रामदेव के तीखे बयानों के चलते दोनों के बीच तीखी आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में बाबा रामदेव ने कंगना के जेन-जी वाले बयान की आलोचना करते हुए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बयान दिया था, जिसपर अब अभिनेत्री तीखा पलटवार किया है।
कंगना ने ने सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को खरी-खोटी सुनाई और उनकी निजी जिंदगी और चरित्र पर टिप्पणी न करने की नसीहत दी।
कंगना ने इंस्टाग्राम पर दिया करारा जवाब
कंगना ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बाबा रामदेव की टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी निजी जिंदगी और चरित्र से जुड़े सवालों पर पलटवार किया। कंगना ने अपने पोस्ट में तीखे अंदाज में लिखा- "बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में ख्याली पुलाव न पकाएं; लोग तो अफवाहों और गपशप के आधार पर ही अंदाज़ा लगाते हैं। कम से कम मुझे तो कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्ज़ी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी- मेरे मामले में ठोस तथ्य थे, न कि कोई गपशप या अंदाज़ा। इसलिए मुझे चरित्र पर लेक्चर न दें; मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है, यहा कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई है।"
क्या था बाबा रामदेव का कंगना पर बयान
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव से कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान को लेकर सवाल किया गया था। कंगना ने Gen Z को लेकर अपनी टिप्पणी में युवा पीढ़ी की कुछ आदतों पर सवाल उठाए थे, जिस पर बाबा रामदेव ने उनकी आलोचना की।
इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके बचपन, जवानी और पुराने बयानों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी देश के युवाओं को ‘गटर’ कहना सही नहीं है और ऐसा बयान बिगड़ी हुई मानसिकता को दर्शाता है।
This is absolute CINEMA ????????
— Amock_ (@Amockx2022) August 18, 2026
Journalist –– Kangana Ranaut has said that GenZ is gutter generation
Baba Ramdev ???? –– What is her own qualification?
Journalist –– She is an MP
Baba Ramdev ???? –– I don't want to talk about someone like her. She has lost mental balance. How can… pic.twitter.com/3XL8Pqko0o
जेन-जी पर कमेंट कर फंसी थीं कंगना
विवाद की शुरुआत कंगना की Gen Z को लेकर की गई ‘गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी से हुई थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने बयान दिया था जिसकी कई लोगों ने आलोचना कीं। उनके बयान पर सवाल उठाते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि युवाओं को इस तरह संबोधित करना सही नहीं है।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने पति राज संग वियतनाम में मनाया Babymoon, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस; PHOTOS
Samantha Ruth Prabhu Babymoon: सामंथा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पति और फिल्ममेकर राज संग वियतनाम ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते और अपनी इस खास ट्रिप को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ “Just us” लिखा। पोस्ट सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी तस्वीरों और खासकर बेबी बंप पर गया।
वियतनाम में रोमांटिक पल
सामंथा और राज ने अपनी ट्रिप के दौरान एक इमर्सिव आर्ट एक्सपीरियंस का भी मजा लिया। एक तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते दिखे। इसके अलावा कपल ने घूमने-फिरने और साथ में सुकून भरे पल बिताए। ट्रिप की एक खास तस्वीर में सामंथा Saigon Opera House के बाहर पोज देती नजर आईं। उन्होंने ग्रे टॉप और ब्लैक कैप्री पहनी थी और इस दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में डेट
वियतनाम ट्रिप में सामंथा और राज ने खाने का भी खूब मजा लिया। दोनों Anan Saigon पहुंचे, जो हो ची मिन्ह सिटी का पहला मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट है। कपल ने यहां शानदार खाना और ड्रिंक्स का मजा लिया। इसके अलावा दोनों पिकलबॉल खेलते हुए भी नजर आए।
जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा
सामंथा ने जून 2026 के आखिर में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान मां बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इसके बाद मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। अब वियतनाम से सामने आई उनकी तस्वीरों में बेबी बंप नजर आने के बाद फैंस इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा और राज की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही हैं।
यह भी पढ़े- 'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








