Responsive Scrollable Menu

Red Fort Independence Day: राहुल गांधी-खड़गे ने फिर किया लाल किले के समारोह से किनारा, सीटिंग और प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

Red Fort Independence Day: राहुल गांधी-खड़गे ने फिर किया लाल किले के समारोह से किनारा, सीटिंग और प्रोटोकॉल पर उठे सवाल

Continue reading on the app

Skin Care Tips: रक्षाबंधन पर चेहरे को दें नेचुरल ग्लो, घर पर करें 4-स्टेप फेशियल, चेहरा दिखेगा फ्रेश

Skin Care Tips: रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर हर कोई चेहरे पर फ्रेश और ग्लोइंग लुक चाहता है। ऐसे में घर पर किया जाने वाला फेशियल अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फेशियल में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जगह कच्चा दूध, बेसन, शहद, नींबू, बादाम तेल, एलोवेरा और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। जानें घरेलू फेशियल का आसान तरीका।

स्टेप 1: क्लींजिंग
सबसे पहले चेहरे की सफाई करें। इसके लिए कच्चे दूध और बेसन का मिश्रण इस्तेमाल करें, इसका मकसद चेहरे से धूल-मिट्टी और गंदगी हटाकर त्वचा को अगले स्टेप के लिए तैयार करना है।

4-स्टेप घरेलू फेशियल

स्टेप 2: स्क्रबिंग
इसके बाद बारी आती है स्क्रबिंग की। चावल का आटा, शहद और नींबू से तैयार मिश्रण का इस्तेमाल करें। स्क्रब करते समय चेहरे जोर से रगड़ने से बचें। खासकर मुंहासे वाली त्वचा पर ऐसे घरेलू मिश्रण इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।

स्टेप 3: फेस मसाज
चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करना है। इसके लिए बादाम तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करने के बाद त्वचा को साफ करें। अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो कोई भी नया तेल या प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन रिएक्शन जरूर देखें।

4-स्टेप घरेलू फेशियल

स्टेप 4: फेस पैक
आखिरी चरण में फेस पैक लगाएं। बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर फेस पैक बनाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद सूखने दें और फिर पानी से धो लें। अगर किसी सामग्री से एलर्जी या जलन की समस्या होती है, तो उसका इस्तेमाल न करें।

क्या इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा?
इस तरह के घरेलू फेशियल से हर व्यक्ति को एक जैसा रिजल्ट मिले, यह जरूरी नहीं है। सभी की स्किन टोन अलग-अलग होती है। अगर इस्तेमाल के बाद चेहरे पर जलन, लालिमा, खुजली या सूजन दिखाई दे, तो इसे तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।

(Disclaimer): यह लेख सामान्य स्किन केयर जानकारी पर आधारित है। किसी भी सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। त्वचा से जुड़ी समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।

यह भी पढ़ें: सावन में रचाएं भाई के लिए प्यार, इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये 6 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करने वाले 5 गेंदबाज, 11 साल से अभेद है विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Most wickets taken clean bowled: इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर उन्हें क्लीन बोल्ड करने का रोमांच ही कुछ और है. टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, वकार यूनिस, मिचेल स्टार्क और जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गजों ने इस कला में महारत हासिल की है. मुरलीधरन ने जहां अपनी फिरकी से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक यॉर्कर और स्विंग से स्टंप्स उखाड़ने के अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. Tue, 25 Aug 2026 04:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | जंगल के बीच से गुजरती Vande Bharat की क्यों हो रही चर्चा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:30:21+00:00

News Ki Pathshala | Rahul Gandhi की मनुस्मृति पर आपत्ति… लेकिन BR Ambedkar ने क्या कहा था? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T22:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers