Skin Care Tips: रक्षाबंधन पर चेहरे को दें नेचुरल ग्लो, घर पर करें 4-स्टेप फेशियल, चेहरा दिखेगा फ्रेश
Skin Care Tips: रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर हर कोई चेहरे पर फ्रेश और ग्लोइंग लुक चाहता है। ऐसे में घर पर किया जाने वाला फेशियल अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फेशियल में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की जगह कच्चा दूध, बेसन, शहद, नींबू, बादाम तेल, एलोवेरा और हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। जानें घरेलू फेशियल का आसान तरीका।
स्टेप 1: क्लींजिंग
सबसे पहले चेहरे की सफाई करें। इसके लिए कच्चे दूध और बेसन का मिश्रण इस्तेमाल करें, इसका मकसद चेहरे से धूल-मिट्टी और गंदगी हटाकर त्वचा को अगले स्टेप के लिए तैयार करना है।
स्टेप 2: स्क्रबिंग
इसके बाद बारी आती है स्क्रबिंग की। चावल का आटा, शहद और नींबू से तैयार मिश्रण का इस्तेमाल करें। स्क्रब करते समय चेहरे जोर से रगड़ने से बचें। खासकर मुंहासे वाली त्वचा पर ऐसे घरेलू मिश्रण इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।
स्टेप 3: फेस मसाज
चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करना है। इसके लिए बादाम तेल और एलोवेरा जेल को मिलाकर कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करने के बाद त्वचा को साफ करें। अगर आपकी त्वचा ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो कोई भी नया तेल या प्रोडक्ट लगाने से पहले स्किन रिएक्शन जरूर देखें।
स्टेप 4: फेस पैक
आखिरी चरण में फेस पैक लगाएं। बेसन, हल्दी और दूध को मिलाकर फेस पैक बनाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद सूखने दें और फिर पानी से धो लें। अगर किसी सामग्री से एलर्जी या जलन की समस्या होती है, तो उसका इस्तेमाल न करें।
क्या इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो आएगा?
इस तरह के घरेलू फेशियल से हर व्यक्ति को एक जैसा रिजल्ट मिले, यह जरूरी नहीं है। सभी की स्किन टोन अलग-अलग होती है। अगर इस्तेमाल के बाद चेहरे पर जलन, लालिमा, खुजली या सूजन दिखाई दे, तो इसे तुरंत धो दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य स्किन केयर जानकारी पर आधारित है। किसी भी सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। त्वचा से जुड़ी समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लें।
यह भी पढ़ें: सावन में रचाएं भाई के लिए प्यार, इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये 6 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
UP Rojgar Mela Recruitment 2026 : Latest रोजगार मेला
Uttar Pradesh Jobs Fair 2026 Rojgar Mela Post Update Date: 22-08-2026 Short Description : Uttar Pradesh Employment Office has released a notification for the UP Rojgar Mela in Various District Recruitment 2026 through Rojgar Sangam, with a total of various vacancies. Eligible candidates can apply online from within Last Date and the direct application link ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com









