भूल जाइए! रोहित शर्मा का संन्यास,सितंबर में फिर वनडे मैदान पर उतरेंगे ‘हिटमैन’, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाएंगे तबाही?
भूल जाइए! रोहित शर्मा का संन्यास,सितंबर में फिर वनडे मैदान पर उतरेंगे ‘हिटमैन’, वेस्टइंडीज के खिलाफ मचाएंगे तबाही?
Suji Pizza Recipe: बिना ओवन, बिना मैदा घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी और हेल्दी पिज्जा, इस आसान रेसिपी से
Suji Pizza Recipe: पिज्जा का स्वाद चाहिए, लेकिन मैदा से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं? तो सूजी से बना यह पिज्जा ट्राई कर सकते हैं। सूजी और दही से तैयार इसका बेस, सब्जियों और चीज की टॉपिंग के साथ टेस्टी भी लगता है। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की छोटी भूख तक, इसे बिना ओवन के पैन में आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानें बिना मैदा और बिना ओवन के सूजी पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी।
सूजी पिज्जा के लिए चाहिए ये सामग्री
- 1 कप सूजी
- ½ कप दही
- 2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
- ½ कप मिक्स सब्जियां
- ½ कप मोजरेला चीज
- ऑरिगेनो
- चिली फ्लेक्स
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी
- थोड़ा तेल
कैसे तैयार करें सूजी का बैटर?
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर बैटर की कंसिस्टेंसी ठीक कर लें।
पैन में बनाएं सूजी पिज्जा
- एक नॉनस्टिक या सामान्य पैन को गर्म करके उस पर थोड़ा तेल लगाएं।
- अब सूजी के बैटर को पैन पर डालकर चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला दें।
- इसके ऊपर पिज्जा सॉस की एक लेयर लगाएं।
- अब बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
- सब्जियों के ऊपर मोजरेला चीज फैलाएं। इसके बाद ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें।
- अब पैन को ढककर दें और धीमी आंच पर पकाएं।
- जब सूजी का बेस अच्छी तरह पक जाए और चीज पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम सर्व करें
तैयार सूजी पिज्जा को पैन से निकालकर मनचाहे आकार में काट लें। इसे टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।
टॉपिंग में कर सकते हैं बदलाव
इस पिज्जा की टॉपिंग आप घर में मौजूद सब्जियों के हिसाब से बदल सकते हैं। इसमें गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। चीज की मात्रा भी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं।
सूजी पिज्जा बनाते समय रखें ध्यान
पिज्जा को धीमी आंच पर पकाना बेहतर रहेगा, ताकि बेस नीचे से ज्यादा न जले और अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। बैटर न तो बहुत पतला रखें और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। सही कंसिस्टेंसी से पिज्जा का बेस बेहतर तरीके से तैयार होगा।
यह भी पढ़ें: बच्चों को टिफिन में दें कुछ नया, बिना ओवन ऐसे बनाएं सॉफ्ट केसर बादाम अप्पे केक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama
Haribhoomi









