Responsive Scrollable Menu

चेहरे पर दिखने लगे हैं तितली जैसे पैटर्न, बचने के ये हैं तरीके

आजकल चेहरे पर झाइयां, पिगमेंटेशन और ऑयली स्किन की समस्या काफी आम हो गई है. महिलाओं में यह समस्या चेहरे पर भूरे धब्बों या तितली जैसे पैटर्न में दिखाई देती है. स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर रिद्धि पांडेय के अनुसार मेलाज्मा या झाइयों का मुख्य कारण केवल धूप नहीं, बल्कि हार्मोनल असंतुलन और पीसीओएस जैसी स्थितियां भी हो सकती हैं. इसलिए केवल ऊपरी क्रीम लगाने के बजाय समस्या के मूल कारण को समझना बहुत जरूरी है. हर व्यक्ति की स्किन और पिगमेंटेशन की गंभीरता अलग होती है, इसलिए इलाज का तरीका भी एक जैसा नहीं हो सकता. घरेलू फेस पैक त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन पुरानी और गहरी झाइयों में सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. संवेदनशील त्वचा पर बिना जांचे कोई भी सामग्री लगाने से जलन या लालिमा बढ़ सकती है. इसके अलावा जन्मजात बर्थ मार्क और बाद में होने वाली झाइयों में अंतर समझना भी जरूरी है. धूप से सही बचाव, नियमित स्किन केयर और सही कारण का पता लगाकर लिया गया उपचार ही त्वचा को फिर से स्वस्थ और बेहतर बना सकता है.

Continue reading on the app

Car Care Tips: इन 4 डैशबोर्ड वॉर्निंग लाइट्स को न करें नजरअंदाज, होगा बड़ा नुकसान

Car Care Tips: कार चलाते समय स्पीडोमीटर और डैशबोर्ड पर कई तरह के सिंबल दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लाइट्स सामान्य जानकारी देती हैं, जबकि कुछ गंभीर खराबी का संकेत होती हैं। कई बार लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना कार के इंजन और दूसरे महत्वपूर्ण हिस्सों पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाली 4 ऐसी वॉर्निंग लाइट्स के बारे में, जिन्हें देखते ही सावधान हो जाना चाहिए।

इंजन ऑयल प्रेशर वॉर्निंग
अगर डैशबोर्ड पर लाल रंग में ऑयल कैन जैसा सिंबल दिखाई दे, तो यह इंजन ऑयल प्रेशर वॉर्निंग हो सकती है। इसका मतलब इंजन ऑयल का स्तर कम होना या ऑयल पंप में खराबी हो सकता है। ऐसी स्थिति में कार को सुरक्षित जगह पर रोककर तुरंत इंजन बंद कर दें। कम ऑयल प्रेशर के बावजूद कार चलाते रहने से इंजन के अंदरूनी हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और इंजन सीज भी हो सकता है।

इंजन टेंपरेचर वॉर्निंग
पानी की लहरों जैसा सिंबल इंजन के ज्यादा गर्म होने का संकेत देता है। इसके पीछे कूलेंट का कम होना, रेडिएटर में लीकेज या वॉटर पंप में खराबी जैसी वजहें हो सकती हैं। यह लाइट जलने पर कार को सुरक्षित जगह रोकें और इंजन को ठंडा होने दें। गर्म इंजन पर तुरंत रेडिएटर कैप खोलने या ठंडा पानी डालने से बचें, क्योंकि इससे जलने का खतरा हो सकता है।

चेक इंजन लाइट
इंजन के आकार जैसी दिखाई देने वाली पीली या नारंगी लाइट को चेक इंजन लाइट कहा जाता है। इसके जलने की वजह स्पार्क प्लग, सेंसर, फ्यूल सिस्टम या कैटेलिटिक कन्वर्टर से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर यह लाइट लगातार जल रही है, तो जल्द से जल्द कार की डायग्नोसिस करवानी चाहिए। वहीं, अगर यह लाइट लगातार फ्लैश कर रही हो और इंजन की परफॉर्मेंस भी खराब हो रही हो, तो कार चलाना जारी रखने के बजाय विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर है।

ब्रेक सिस्टम वॉर्निंग
डैशबोर्ड पर लाल रंग के गोल घेरे के अंदर ! या P जैसा निशान दिखाई दे तो यह ब्रेक सिस्टम से जुड़ी चेतावनी हो सकती है। इसकी वजह हैंडब्रेक का लगा होना, ब्रेक फ्लुइड का कम होना या ब्रेक सिस्टम में किसी तरह की खराबी हो सकती है। अगर हैंडब्रेक पूरी तरह रिलीज होने के बाद भी लाइट बंद नहीं होती, तो कार को चलाने से पहले ब्रेक सिस्टम की जांच जरूर करवाएं। ब्रेक से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

चेतेश्वर पुजारा के अंदाज में सेंचुरी, नंबर 3 की जगह की पक्की, बैक टू बैक शतक जड़ रचा इतिहास

Devdutt Padikkal sealed number 3 spot: श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच से लेकर गॉल और कोलंबो टेस्ट तक शतकों की हैट्रिक लगाकर देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 का स्थान पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है. विदेशी धरती पर बैक-टू-बैक शतक जड़कर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018/19 के दौरान चेतेश्वर पुजारा के ऐतिहासिक प्रदर्शन की यादें ताजा कर दी हैं. शुरुआती जीवनदानों का पूरा फायदा उठाते हुए इस युवा बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक फॉर्म से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी. Sun, 23 Aug 2026 17:05:34 +0530

  Videos
See all

Jaisalmer में रेगिस्तान के ऊपर गरजा India का युद्धक Helicopter Apache और Cheetah | Pakistan Border #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:35:51+00:00

Rahul Gandhi Viral News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगी Rahul Gandhi की पोस्टर क्यों वायरल? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T11:38:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers