मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, पुलिस को दो लड़कियों पर संदेह
मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, पुलिस को दो लड़कियों पर संदेहPoK प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करना पत्रकार को पड़ा भारी, पाकिस्तान हुकूमत ने आतंकी लिस्ट में डाला
पाकिस्तान से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है. पाकिस्तानी सरकार ने PoK में जारी प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने वाले एक पत्रकार को आतंकवादी करार दिया है. पत्रकार का नाम दानिश इरशाद है. पाकिस्तान ने दानिश का नाम आतंकवाद से जुड़ी निगरानी सूची यानी फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया है. खास बात पाकिस्तानी हुकूमत ने न तो दानिश की आतंकी गतिविधियों के बारे में बताया और न ही इस बारे में अदालत ने कोई फैसला सुनाया.
सरकारी आदेश में भी साफ नहीं हुई वजह
दानिश पिछले 10 साल से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान की राजनीति और वहां के हालातों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ वक्त से वे PoK में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से प्रभावित और PoK में हो रहे प्रोटेस्ट से जुड़े लोगों और उनके परिवार की रिपोर्टिंग कर रहे थे. मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दानिश ने ऐसा क्या कर दिया, जिस वजह से उनका नाम फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया गया है. खास बात है कि पाकिस्तान के सरकारी आदेश भी इस बारे मेंं साफ-साफ जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
10 साल से पत्रकारिता कर रहे दानिश इरशाद
दानिश रावलपिंडी के रहने वाले हैं. 2015 में उन्होंने इस्लामबाद से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. वे लाहौर में नियो न्यूज के साथ काम करते हैं और जम्मू से प्रकाशित कश्मीर टाइम्स में भी वह कॉलम लिखते हैं. जम्मू-कश्मीर के इतिहास पर वे एक किताब भी लिख चुके हैं. कश्मीर टाइम्स के अनुसार, PoK के 24 वॉन्टेड लोगों की सूची में इरशाद का नाम 12वें नंबर पर है. इसी आदेश में JAAC से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया गया है. इसी साल जून में ही पाकिस्तानी सरकार ने JAAC पर प्रतिबंध लगाया था.
सोशल मीडिया के जरिए कार्रवाई की जानकारी मिली
इरशाद के अनुसार, उनको न तो किसी मामले में अदालत में पेश किया गया था और न ही किसी अपराध में दोषी ठहराया गया है. सरकार ने भी उनको सीधे नहीं बताया कि उनका नाम सूची में क्यों डाला गया. उनको 18 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई का पता चला. इसके बाद PoK के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








