Responsive Scrollable Menu

PoK प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करना पत्रकार को पड़ा भारी, पाकिस्तान हुकूमत ने आतंकी लिस्ट में डाला

पाकिस्तान से एक बहुत ही शर्मनाक खबर सामने आई है. पाकिस्तानी सरकार ने PoK में जारी प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने वाले एक पत्रकार को आतंकवादी करार दिया है. पत्रकार का नाम दानिश इरशाद है. पाकिस्तान ने दानिश का नाम आतंकवाद से जुड़ी निगरानी सूची यानी फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया है. खास बात पाकिस्तानी हुकूमत ने न तो दानिश की आतंकी गतिविधियों के बारे में बताया और न ही इस बारे में अदालत ने कोई फैसला सुनाया. 

सरकारी आदेश में भी साफ नहीं हुई वजह

दानिश पिछले 10 साल से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान की राजनीति और वहां के हालातों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ वक्त से वे PoK में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से प्रभावित और PoK में हो रहे प्रोटेस्ट से जुड़े लोगों और उनके परिवार की रिपोर्टिंग कर रहे थे. मामले में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर दानिश ने ऐसा क्या कर दिया, जिस वजह से उनका नाम फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया गया है. खास बात है कि पाकिस्तान के सरकारी आदेश भी इस बारे मेंं साफ-साफ जवाब नहीं दे पा रहे हैं.  

10 साल से पत्रकारिता कर रहे दानिश इरशाद

दानिश रावलपिंडी के रहने वाले हैं. 2015 में उन्होंने इस्लामबाद से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. वे लाहौर में नियो न्यूज के साथ काम करते हैं और जम्मू से प्रकाशित कश्मीर टाइम्स में भी वह कॉलम लिखते हैं. जम्मू-कश्मीर के इतिहास पर वे एक किताब भी लिख चुके हैं. कश्मीर टाइम्स के अनुसार, PoK के 24 वॉन्टेड लोगों की सूची में इरशाद का नाम 12वें नंबर पर है. इसी आदेश में JAAC से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया गया है. इसी साल जून में ही पाकिस्तानी सरकार ने JAAC पर प्रतिबंध लगाया था.   

सोशल मीडिया के जरिए कार्रवाई की जानकारी मिली

इरशाद के अनुसार, उनको न तो किसी मामले में अदालत में पेश किया गया था और न ही  किसी अपराध में दोषी ठहराया गया है. सरकार ने भी उनको सीधे नहीं बताया कि उनका नाम सूची में क्यों डाला गया. उनको 18 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए इस कार्रवाई का पता चला. इसके बाद PoK के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की.  

 

Continue reading on the app

केरल सरकार जिला अस्पतालों में 24 घंटे स्पेशलिस्ट सेवाएं उपलब्ध कराएगी

केरल सरकार जिला अस्पतालों में 24 घंटे स्पेशलिस्ट सेवाएं उपलब्ध कराएगी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

Kashmir Tourism: विदेशी टूरिज्म को मात दे रहा कश्मीर, गुलजार हुईं खूबसूरत वादियां! Kashmir Valley #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:30:18+00:00

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers