Responsive Scrollable Menu

भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के हाथों 1-3 से मिली हार, हरमनप्रीत की टीम पर मंडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

Hockey World Cup 2026 : एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2026 में आज यानी 22 अगस्त (शनिवार) भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से हुआ. भारत और नीदरलैंड के बीच दूसरे राउंड का मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला गया. ये मैच भारत के लिए जरूरी था, अगर उसे वर्ल्ड कप में आगे बढ़ना था तो, लेकिन भारत को नीदरलैंड ने इस मुकाबले में 1-3 से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारतीय हॉकी फैंस को बड़ा धक्का लगा है. क्योंकि टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में आगे बढ़ने का सफर अब मुश्किल हो चुका है.

भारत-नीदलैंड के शुरुआत में हुआ धमाकेदार मुकाबला

इस मुकाबले की शुरुआत काफी शानदार रही और दोनों टीमों ने पहले और दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया. इस दौरान भारत ने 2 पेनल्टी कॉर्नर को सेव किया. वहीं हरमनप्रीत कौर तीसरे क्वार्टर में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाए और उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए. ये तीसरे क्वार्टर के बीच तक 0-0 की बराबरी पर था लेकिन इसके बाद नीदरलैंड ने पहला गोल किया और स्कोर 0-1 कर दिया.

इन 3 खिलाड़ियों ने दागे नीदरलैंड के लिए गोल

नीदरलैंड के लिए पहला गोल टेल्जेनकैंप डुको ने किया. उनका ये गोल मैच के 40वें मिनट में आया. इसके बाद टीम के लिए दूसरा गोल होडेमेकर्स टीजेप ने किया. उन्होंने 50वें मिनट में ये गोल किया और अपनी टीम की बढ़त को अहम मुकाबले में 2-0 कर दिया. इसके बाद भारत को 52वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और हमनप्रीत सिंह मैच में वापसी भारत की कराई और पहला गोल दाग दिया. इसके साथ स्कोर 1-2 हो गया. इसके बाद मुकाबले में भारत कोई और गोल नहीं कर पाया और नीदरलैंड के लिए 54वें मिनट में वैन डैम थिज ने एक और गोल कर दिया. इसके साथ ही भारत मैच 1-3 से मैच हार गया.

भारत का पहले राउंड में रहा था कैसा प्रदर्शन

आपको बता दें कि, पहले राउंड के तीन मैचों में भारतीय टीम ने 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई है. पहले राउंड में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेल्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे राउंड के पहले ही मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही लगभग साफ हो गया है कि भारत टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का मौका शायद ही मिल पाए.  

बताते चलें कि दूसरे राउंड में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ पूल 'ई' में रखा गया है. भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है. ऐसे में उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा. अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में 24 अगस्त को अर्जेंटीना से भिड़ेगी. भारत के दोनों मुकाबले वैगेनर स्टेडियम, एम्स्टलवेन में खेला जाएंगे. ये मुकाबला भारत के समय के अनुसार 6:15 से खेला जाएगा.  

ये भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026: टीम इंडिया किसके साथ कब और कहां खेलेगी अपने अगले दो मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

 

Continue reading on the app

Uttarakhand News: SIR पर राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, 15 लाख नोटिसों पर अब तक हो चुकी सुनवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए.

अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है. उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है. 

पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है. बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से अनिल गोयल, राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल, सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports

मैच के दौरान पुर्तगाली फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मौत:25 साल की उम्र में मैदान पर गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम; वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में देगा श्रद्धांजलि

पुर्तगाल के 25 साल के फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वह शनिवार को लिस्बन में थर्ड-टियर क्लब रियल स्पोर्ट क्लब और टॉप-फ्लाइट टीम एस्ट्रेला दा अमाडोरा के बीच प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे। कास्त्रो के मैदान पर गिरने के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। शुरुआती मिनटों में मैदान पर गिरे, अस्पताल ले जाया गया कास्त्रो मैच के शुरुआती मिनटों में अचानक मैदान पर गिर पड़े। उनके गिरने के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान पर उन्हें डिफिब्रिलेटर से भी बचाने की कोशिश की गई थी। कास्त्रो रियल स्पोर्ट क्लब के लिए खेल रहे थे। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके परिवार, दोस्तों और रियल स्पोर्ट क्लब के प्रति संवेदना जताई। रियल स्पोर्ट क्लब ने कहा- वह हमारे परिवार का हिस्सा थे कास्त्रो के निधन पर रियल स्पोर्ट क्लब ने शोक जताया। क्लब ने उन्हें अपने खेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया और कहा कि उनके साथ जुड़े लोगों के दिल में उनकी याद हमेशा रहेगी। एस्ट्रेला दा अमाडोरा ने भी इस घटना पर दुख जताया। दोनों क्लबों ने मैच स्थगित किए जाने के बाद कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी। वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में तालियां बजाकर देगा श्रद्धांजलि कास्त्रो के पूर्व क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। क्लब ने घोषणा की है कि रविवार को बर्नले के खिलाफ होने वाले मैच के 25वें मिनट में कास्त्रो की याद में तालियां बजाई जाएंगी। खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी भी बांधकर उतरेंगे। कास्त्रो 25 साल के थे। वेस्ट ब्रोम ने कास्त्रो के निधन को बेहद दुखद बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई है। 2021 में आर्सेनल के खिलाफ किया था डेब्यू क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वह लोन पर बर्टन एल्बियन, नॉट्स काउंटी और गेट्सहेड से जुड़े। 2023 में वह वेस्ट ब्रोम से अलग हो गए। इंग्लैंड में कई क्लबों के लिए खेले, इसी समर पुर्तगाल लौटे कास्त्रो का ज्यादातर फुटबॉल करियर इंग्लैंड में बीता। वह यॉर्क सिटी, किंग्स लिन टाउन, चिपेनहम टाउन, कैम्ब्रिज सिटी और ईस्टबोर्न बोरो जैसे क्लबों के लिए भी खेले। वह इंग्लैंड में इप्सविच टाउन के साथ ट्रायल पर भी रहे थे। कास्त्रो इस समर पुर्तगाल लौटे थे और रियल स्पोर्ट क्लब से जुड़े थे। लिस्बन में इसी क्लब के लिए खेलते हुए 22 अगस्त को उनकी जान चली गई। Sun, 23 Aug 2026 00:58:14

  Videos
See all

Giriraj Singh On Congress: कांग्रेस की समस्या वोट बैंक है-गिरिराज सिंह #shorts #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:09:51+00:00

BJP News: आज Nitin Nabin करेंगे BJP संगठन की समीक्षा #shorts #ytshorts #viral #bjp #pmmodi #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T01:06:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers