New Pickup: वोक्सवैगन टुकान पिकअप हुई पेश, जानें डिजाइन और इंजन डिटेल
New Pickup: वोक्सवैगन ब्राजील और और दूसरे लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए बड़े अभियान काम कर रहा है जिसके तहत 2028 तक 21 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की प्लानिंग है। आने वाले नए मॉडलों में से बिल्कुल नया टुकान पिकअप है जिसे अब ब्राजील में Barreto Rodeo Festival में दिखाया गया है। इस नए पिकअप को साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
नई टुकान पिकअप की स्टाइलिंग ब्रांड की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है। मुख्य हाइलाइट्स में कनेक्टेड फॉर्मेट में ऊपर की तरफ लगे LED DRL, स्लीक हेडलैंप और ब्लैक-आउट फिनिश में एक चौड़ी ग्रिल शामिल है। इसका फ्रंट फेसिया पूरी तरह से सीधा है।
कैसा है साइड लुक?
साइड में वोक्सवैगन टुकान पिकअप में चौकोर व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, डोर ट्रिम, साइड स्टेप्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए गए हैं। सिंगल कैब वर्जन यूटिलिटी पर ज्यादा ध्यान देता है और इसे स्टील व्हील के साथ पेश किया गया है। डबल कैब वर्जन में ब्लैक-आउट पिलर्स और मजबूत ग्रैब रेल्स हैं जो कार्गो बेड तक जाते हैं।
पीछे की तरफ, टुकान में वर्टिकल रूप से स्टैक्ड टेल लैंप और टेलगेट पर टुकान की स्टैंपिंग दी गई है। बंपर एरिया में फुल-चौड़ाई वाला स्टेप्ड प्रोफाइल है जिससे कार्गो बेड तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
इंजन विकल्प
एंट्री-लेवल में वेरिएंट में 1.6 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। मिड-वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 1.0 लीटर फ्लेक्स इंजन मिल सकता है। टॉप वेरिएंट में 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ नया 1.5 TSI Evo2 इंजन मिल सकता है।
बता दें कि, इसे खास तौर पर लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए बनाया गया है और वर्तमान में इसे दूसरी जगहों पर पेश करने की कोई भी योजना नहीं है।
प्लैटफॉर्म और सस्पेंशन
बिल्कुल वोक्सवैगन टुकान पिकअप को MQB प्लैटफॉर्म से बने एक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल Polo, Tera और Nivus जैसे बाकी Volkswagen मॉडलों में पहले से किया जा रहा है। इसमें कुछ खास फीचर्स मिलते हैं जैसे कि लीफ स्प्रिंग्स के साथ एक Rigid Real Axle। यह कार्गो गाड़ियों में आने वाला एक फीचर है जो मजबूती और ज्याVolkswagen ब्राजील और अन्य लैटिन अमेरिकी बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े प्रोडक्ट विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना 2028 तक 21 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की है। इसी रणनीति के तहत आने वाले मॉडलों में बिल्कुल नई Tukan पिकअप भी शामिल है। इसे हाल ही में ब्राजील के Barreto Rodeo Festival में प्रदर्शित किया गया। उम्मीद है कि वोक्सवैगन टुकान को 2027 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है।
डिजाइन और स्टाइलिंग
वोक्सवैगन टुकान का डिजाइन कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL, स्लिम हेडलैंप और ब्लैक-आउट फिनिश वाली चौड़ी ग्रिल दी गई है। इसका फ्रंट फेसिया सीधा और मजबूत लुक देता है, जो इसे एक दमदार पिकअप की पहचान देता है।
साइड प्रोफाइल और रियर डिजाइन
साइड से देखने पर टुकान में चौकोर व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, डोर ट्रिम, साइड स्टेप्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील नजर आते हैं। इसका सिंगल-कैब वर्जन ज्यादा यूटिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें स्टील व्हील दिए गए हैं। वहीं डबल-कैब वर्जन में ब्लैक-आउट पिलर्स और मजबूत ग्रैब रेल्स मिलती हैं, जो कार्गो बेड तक जाती हैं।
पीछे की तरफ पिकअप में वर्टिकल टेल लैंप दिए गए हैं। टेलगेट पर बड़े अक्षरों में ‘टुकान’ की स्टैंपिंग की गई है। इसके अलावा बंपर में फुल-विड्थ स्टेप्ड प्रोफाइल दिया गया है, जिससे कार्गो बेड में सामान रखना और निकालना आसान हो जाता है।
मिल सकते हैं ये इंजन विकल्प
वोक्सवैगन टुकानमें अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कई इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.6-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है। वहीं मिड-स्पेक वेरिएंट में 1.0-लीटर फ्लेक्स इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
टॉप वेरिएंट में 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ नया 1.5-लीटर TSI Evo2 इंजन दिया जा सकता है। इससे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ फ्यूल एफिशिएंसी में भी सुधार मिलने की उम्मीद है।
MQB आधारित आर्किटेक्चर
नई वोक्सवैगन टुकान पिकअप को MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा रहा है। इसी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल Volkswagen Polo, Tera और Nivus जैसे मॉडलों में भी किया जाता है। पिकअप को उपयोगिता और ज्यादा वजन उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें लीफ स्प्रिंग्स के साथ Rigid Rear Axle दिया गया है। यह सेटअप आमतौर पर कमर्शियल और यूटिलिटी पिकअप में देखने को मिलता है और इसे मजबूती के साथ ज्यादा भार संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
फिलहाल वोक्सवैगन टुकान को खास तौर पर लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए विकसित किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इसे अन्य बाजारों में लॉन्च करने की कोई योजना सामने नहीं आई है।दा वजन उठाने के लिए डिजाइन किया गया है।
(मंजू कुमारी)
Skoda SUV: काइलाक स्पोर्टलाइन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
Skoda SUV: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट SUV काइलाक के लाइन-अप में नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.32 लाख रुपये रखी गई है। नया वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है। स्पोर्टलाइन ट्रिम में SUV को रेगुलर मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी और डार्क लुक दिया गया है। इसके साथ ही एंट्री-लेवल काइलाक वेरिएंट्स में नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन की कीमत
काइलाक स्पोर्टलाइन के 1.0 TSI मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.32 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 12.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस नए ट्रिम के शामिल होने के बाद काइलाक रेंज में अब कुल सात वेरिएंट हो गए हैं। इनमें Classic, Classic+, Signature, Signature+, Sportline, Prestige और Prestige+ शामिल हैं।
एक्सटीरियर में क्या हुआ बदलाव?
स्पोर्टलाइन वेरिएंट को रेगुलर काइलाक से अलग पहचान देने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। SUV के ORVM, फ्रंट और रियर डिफ्यूजर समेत कई हिस्सों पर ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके अलावा इसमें 17-इंच ब्लैक अलॉय व्हील और ब्लैक डुअल-टोन रूफ मिलती है।
रियर प्रोफाइल में फिनलेट्स वाला स्पॉइलर दिया गया है। वहीं स्पोर्टलाइन बैज और C-पिलर स्टिकर इसे दूसरे वेरिएंट्स से अलग पहचान देते हैं।
जो ग्राहक अपनी SUV को और ज्यादा स्पोर्टी बनाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी Sportline Accessories Pack भी पेश कर रही है। इसमें फ्रंट बंपर कॉर्नर गार्निश, डार्क-क्रोम ग्रिल गार्निश, स्कोडा लोगो वाला फेंडर गार्निश और ग्लॉसी-ब्लैक बॉडी-साइड मोल्डिंग शामिल हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
काइलाक स्पोर्टलाइन के केबिन में भी ब्लैक थीम देखने को मिलती है। रूफ, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स को डार्क शेड में रखा गया है। इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर स्पोर्टलाइन ब्रांडिंग और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। इसके अलावा एल्युमीनियम पैडल भी मिलते हैं।
फीचर्स की बात करें तो SUV में एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल हैं।
इंजन और गियरबॉक्स
स्कोडा काइलाक स्पोर्टलाइन में कंपनी का 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 114 bhp की पावर और 178 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
इन वेरिएंट्स में भी जुड़े नए फीचर्स
स्पोर्टलाइन की लॉन्चिंग के साथ स्कोडा ने काइलाक के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स में भी कुछ अपडेट किए हैं। Classic, Classic+ और Signature ट्रिम्स में अब ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
फिलहाल भारत में Skoda Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से 12.99 लाख रुपये के बीच है। नए स्पोर्टलाइन वेरिएंट के साथ कंपनी ने इस सब-कॉम्पैक्ट SUV के लाइन-अप में स्पोर्टी स्टाइल और अतिरिक्त फीचर्स का विकल्प भी जोड़ दिया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







