UP Train Cancelled: रक्षाबंधन से पहले रेलयात्रियों को झटका, रेलवे ने अचानक इन गाड़ियों को किया रद्द, इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
रक्षाबंधन से पहले रेलयात्रियों को झटका, रेलवे ने अचानक इन गाड़ियों को किया रद्द, Trains Cancelled in Uttar Pradesh Before Rakshabandhanऋषभ पंत पर पूर्व क्रिकेटर का अटपटा बयान, कप्तानी नहीं करने की दी सलाह, जानिए और क्या-क्या कहा?
Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा है. वो इस समय श्रीलंका में हैं और 23 से लेकर 27 अगस्त तक कोलंबों में दूसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे. ऋषभ पंत के लिए पिछला कुछ समय बहुत भारी रहा है. वो क्रिकेट के मैदान पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इसके बाद उनकी लाइफ में बहुत उथल-पुथल हुआ है.
दरअसल, ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसके बाद उन्होंने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी. लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर कुलदीप यादव के साथ दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया. इसके साथ ही पंत फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली में आ गए हैं.
???? Announcement ????
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
वहीं पर्दे के पीछे की बात करें तो, आईपीएल 2026 के दौरान ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच सब-कुछ ठीक नहीं था. पंत और गोयकनाक बीच मैदान पर भी तकरार देखी गयी थी. इसके बाद पंत ने खुद लखनऊ को छोड़ने का फैसला किया. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पंत को कप्तानी नहीं करने की सलाह दे डाली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
वसीम जाफर ने दिया ऋषभ पंत पर बड़ा बयान
वसीम जाफर ने कहा कि, 'अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी का ऑफर भी देती है, तो मुझे लगता है कि उनके लिए मना कर देना ही बेहतर है. आप जानते हैं, जिस तरह से केएल राहुल ने यह किया है, वह एक खिलाड़ी के तौर पर अपने समय का आनंद ले रहे हैं. जब आपको किसी फ्रेंचाइजी को लीड करना होता है, तो बहुत प्रेशर होता है, मालिकों का प्रेशर, उम्मीदें और फैंस का प्रेशर, इसके साथ ही आपको अपनी परफॉर्मेंस पर भी फोकस करना होता है'.
जाफर ने आगे कहा कि, 'इसके अलावा वह एक विकेटकीपर भी हैं. विकेटकीपिंग के अलावा उन्हें बैटिंग भी करनी होती है. मुझे लगता है कि उनके लिए एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना बेहतर है, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट आई है. उनकी प्रायोरिटी इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा परफॉर्म करना और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम और वनडे टीमों में वापसी करना होना चाहिए'.
वसीम जाफर ने अंत में कहा कि, 'ऋषभ पंत की कप्तानी प्रायोरिटी नहीं है क्योंकि वह अभी इंडिया के लीडरशिप ग्रुप में नहीं हैं. मुझे लगता है कि उन्हें इसे एक तरफ रखकर एक बैटर के तौर पर परफॉर्म करने, एक बैट्समैन के तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच जीतने पर फोकस करना चाहिए. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के लिए यही सबसे अच्छा है'.
????Wasim Jaffer says Rishabh Pant should decline Delhi Capitals captaincy if offered????
— Akshat (@Cricketmythos) August 22, 2026
Wasim Jaffer said :????️
"If Delhi Capitals even offer him the captaincy, I think it is better for him to say no. You know, the way KL Rahul has done it, he is enjoying his time as a player.… pic.twitter.com/9mCcduAI1O
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में 2018 में डेब्यू किया था. वो अब तक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ही आईपीएल खेले हैं. पंत ने 139 मैचों की 136 पारियों में 2 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3865 रन बनाए हैं. इस दौरान आईपीएल में पंत का बेस्ट स्कोर 128* रहा है. उनका औसत आईपीएल में 33.6 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 146.8 का है. पंत के बल्ले से आईपीएल में अब तक कुल 349 चौके और 181 छक्के भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच? जानिए कौन से दिन कितने प्रतिशत है बरसात का अनुमान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation






