Responsive Scrollable Menu

भगवंत मान की पत्नी ने रिटायर्ड जज को नोटिस भेजा:रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रिश्वत का आरोप लगाया था

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर एक रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। यह आरोप पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह ने लगाए थे। गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जज को लीगल नोटिस भेजा है। डॉ. कौर ने नोटिस में 24 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर मानहानि का केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। लीगल नोटिस में गुरप्रीत कौर ने क्या कहा, जानिए.. मानवाधिकार आयोग ने 2 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस जारी कर मामले की जांच करने करने के आदेश दिए। साथ ही दो सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। NHRC ने नोटिस में क्या कहा, जानिए... ऐसे सामने आया पूरा मामला यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज रणजीत सिंह के एक सार्वजनिक बयान और उसके बाद 'लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी' (LRO) की शिकायत के जरिए यह बात सामने आई कि एक रेप केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम मांगी गई थी। इस शिकायत में सीधे तौर पर सीएम की पत्नी का नाम उछाले जाने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। रणजीत सिंह के कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा से पारिवारिक संबंध होने के कारण आम आदमी पार्टी इसे पूरी तरह से एक रचा गया राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रही है। ************ ये खबर भी पढ़ें: मोहाली के PG में दंपती ने आत्महत्या की: दोनों ने एक साथ जहर निगला; एजेंट का नाम लिख 7 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर में दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

5 भारतीयों को जगह, केएल राहुल-एडेन मार्करम बने ओपनर, चेतेश्वर पुजारा ने चुनी बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट 11

Cheteshwar Pujara Picks His World Test 11: चेतेश्वर पुजारा ने एक्टिव खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ 'वर्ल्ड टेस्ट 11' चुनी है.डग्ल्यूटीसी रैंकिंग में भारत के 5वें स्थान पर होने के बावजूद उन्होंने केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह समेत 5 भारतीयों को जगह दी, जबकि चैंपियन दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एडेन मार्करम शामिल हैं. टीम में जो रूट, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को भी चुना गया है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: ध्रुव जुरेल और देवदत्त पाटकर के शतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर दबाव

कोलंबो टेस्ट: ध्रुव जुरेल (115*) और देवदत्त पाटकर (117) के शतकों की बदौलत भारत ने 503/9d रन बनाए. श्रीलंका 8/2, मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके विकेट. ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर सवाल, यशस्वी जायसवाल पर ICC का जुर्माना. क्या भारत WTC में अपनी उम्मीदें जिंदा रख पाएगा? #INDvsSL #Cricket #TestCricket #DhruvJurel #DevduttPadikkal #ManavSuthar Mon, 24 Aug 2026 20:44:44 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News :राहुल गांधी के महिला वाले बयान पर आप प्रवक्ता ने क्या कहा ? | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:11:26+00:00

Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: 'चुल्लू भर पानी में डूब मरिए'-टीना शर्मा | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-24T15:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers