'मैं तेरे पैर पड़ती हूं वापस आ जा' पहाड़ी के छोर पर खड़े बेटे से गुहार लगाती मां, सामने आया नया Video
महाराष्ट्र के संभाजीनगर सुसाइड केस में शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया. वीडियो में बेटे के सुसाइड से पहले मां उसकी जान बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास में जुटी थी. बेबस मां ने अपने बेटे के आगे हाथ जोड़े. उसके पैर तक पकड़ने की बात कही मगर बेटे का दिल नहीं पसीजा. उसने आत्महत्या को ही चुन लिया.
इस वीडियो में मां कह रही है, 'मैं तेरे पैर पड़ती हूं वापस आ जा' सामने आए नए वीडियों में दिख रहा है कि कुणाल नाम का शख्स सुसाइड करने के लिए एक ऊंची पहाड़ी पर खड़ा है. उसकी मां बदहवास हालत में उसे ऐसा करने से रोकने में लगी है. 'मां चीख-चीखकर से पुकार रही है. मां बार-बार यह कह रही है कि बेटा मैं तेरे पैर पड़ती हूं, तू वापस आजा. रुक जा ऐसा मत करना मगर बेटा नहीं माना.' उसने कूदकर अपनी जान दे दी. बेटे को बचाने के प्रयास में पिता की भी मौत हो गई. अपनी आंखों के सामने पति-बेटे को गिरता देखकर मां बदहवास हो गई. उसने भी उनके पास पहुंचने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी.
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Visuals from the spot at Khavda Hill where a family of three plummeted to their death on the morning of 21st August. (21.08) pic.twitter.com/qBoB1OXS6n
— ANI (@ANI) August 21, 2026
मां संगीता उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी
दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को यह हृदय विदारक घटना देखने को मिली. कुछ ही घंटों में एक पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर विवाद हुआ. विवाद के बाद कुणाल परेशान हो पहाड़ी पर पहुंच गया. इसकी जानकारी मिलते ही पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े.
माता-पिता से कहासुनी हो गई
वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के अनुसार, घटना की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई. कुणाल iPhone की मांग को लेकर जिद्द कर रहा था. इसे लेकर माता-पिता से कहासुनी हो गई. इसके बाद वह खवड्या पहाड़ की तरफ निकल पड़ा. पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी है, इसके नीचे गहरी खाई है. कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता भी यहां पर पहुंच गए. मां संगीता लगातार बेटे को समझाती हुई नजर आई. उससे वापस घर चलने की बात कहती रही. आसपास के गांव के लोग और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने कुणाल को समझाने का प्रयास किया. मगर वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था.
IND vs SL : शुभमन गिल कोलंबो में रचेंगे इतिहास, 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर जो रूट को छोड़ सकते हैं पीछे
IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल देश के स्टार बल्लेबाजों में शुमार हैं. उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. इस समय गिल टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे रहे हैं. गिल वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में वो नंबर 4 पर आकर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालते हैं. अब उनके पास भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में धमाल मचाने का मौका होगा.
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से होने वाली है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल 9:30 बजे आएंगे. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गिल के पास कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. गिल जो रूट का एक बड़ा रिकॉर्ड इस दौरान तोड़ना चाहेंगे.
???????????????? ???????????????????????????????? ???????? ???????????? ???????????????? ???????? ???????????? ????????????????????!⚡
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 20, 2026
Maximum points on the radar, a series win in sight, and no slowing down for #TeamIndia.????
Watch #SLvIND 2nd Test, starting 23rd August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/Yj0A8vNgNU
गिल बनेंगे शतकों के बादशाह
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने डब्ल्यूटीसी 2025-27 में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. वो इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ साथ जो रूट को पीछे छोड़ देंगे.
गिल मारेंगे रूट और ब्रूक के क्लब में एंट्री
शुभमन गिल डब्ल्यूटीसी 2025-27 में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं. गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं. डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं. रूट 1174 और ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं. ऐसे में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल 26 रन बनाते ही. ड्ब्लूयटीसी 2025-27 में 1000 रन पूरे कर लेंगे.
गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 3000 टेस्ट रन पूरे करने का बेहतरीन मौका होगा. गिल अगर कोलंबो में 7 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार भी पूरे कर लेंगे. गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेले 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.
All in readiness in Galle for the #SLvIND Test Series ????
— BCCI (@BCCI) August 14, 2026
Captain Shubman Gill and #TeamIndia are all set ????️ pic.twitter.com/58Yo7gb3yT
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल गाले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. गिल पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में बेरंग नजर आए थे. पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे, वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. ऐसे में अब गिल के पास कोलंबो में एक बार फिर धमाल मचाने का मौका होगा. वो इस मैच में बल्ले से रनों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : IND vs SL : दूसरे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, अनुभवी ऑलराउंडर को मिलेगा चांस, जानिए कौन होगा बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







