दूसरी कार खरीदने के बजाय गैराज में शामिल कर सकते हैं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें पूरी लिस्ट
शहरों की बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से परेशान हैं? कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो रुकिए! भारतीय बाजार में उपलब्ध ये 5 दमदार परफॉर्मेंस बाइक्स आपके लिए एक बेहतरीन और प्रैक्टिकल विकल्प बन सकती हैं. ये बाइक्स न सिर्फ आपका समय बचाएंगी बल्कि ड्राइविंग का एक अलग ही रोमांच भी देंगी.
The post दूसरी कार खरीदने के बजाय गैराज में शामिल कर सकते हैं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.
Kareena Pregnancy: करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक पोस्ट से कर दिया साफ!
Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान के हालिया वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं जिसमें वह जिम के बाहर नजर आई थीं। वीडियो में वह ब्लैक आउटफिट में थोड़े बढ़े हुए वजन के साथ नजर आईं जिसमें उनका पेट उभरा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के कयास तेजी सी लगने लगे। अब आखिरकार खुद करीना कपूर ने इन दावों पर रिएक्ट किया है।
करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर किया रिएक्ट
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने हाल ही में बताया था कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। इसी बीच अब करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से लोगों को साफ कर दिया है कि उनका जिम लुक प्रेग्नेंसी का नहीं बल्कि 'ओवर ईटिंग' का नतीजा है। करीना ने शनिवार (22 अगस्त) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक शख्स अपने पेट पर हाथ रखा हुआ है, जिसपर लिखा है 'हट ना बे'। इस पोस्ट के साथ करीना ने हंसने वाली इमोजी के साथ पिज्जा की इमोजी भी लगाई।
इससे साफ हो गया कि करीना कपूर का पेट प्रेग्नेंसी का नहीं बल्कि पिज्जा खाने की वजह से उभरा है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की वो सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस मितेश रंजन की है। करीना के इस पोस्ट से उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया जिसमें उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें थीं।
तीसरा बच्चा नहीं चाहतीं करीना कपूर
करीना कपूर इससे पहले भी परिवार बढ़ाने को लेकर अपनी राय खुलकर जाहिर कर चुकी हैं। 'वोग' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने सैफ से साफ तौर पर कहा है कि वह आगे और बच्चे नहीं चाहतीं।
करीना ने सैफ के चार बच्चों के पिता होने का जिक्र करते हुए परिवार और बच्चों के साथ उनके रिश्ते की भी बात की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों अपने काम और बच्चों के बीच बेहतर संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।
सैफ अली खान के करीना से दो बेटे हैं, जबकि उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। उस रिश्ते से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।
2012 में हुई थी करीना-सैफ की शादी
करीना कपूर और सैफ अली खान ने कई साल तक डेट करने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों ने मुंबई में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को उनके पहले बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। इसके बाद 21 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरी बार माता-पिता बने और उनके घर जेह अली खान का जन्म हुआ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









