Responsive Scrollable Menu

'3 ईडियट्स' का ये एक्टर लाठी के सहारे चलने को हुआ मजबूर, फिल्म में निभाया था अहम किरदार, वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

Prishikshit Sahani  Viral Video: बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' को इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. इस मूवी का एक-एक कैरेक्टर इतना बेहतरीन था कि आज भी सबको उनके नाम मुंह जुबानी याद है. इसमें मिस्टर कुरैशी नाम का एक ऐसा ही एक किरदार था, जिसे परीक्षित साहनी (Prishikshit Sahani) ने निभाया था. वह फिल्म में आर. माधवन के पिता बने थे. मूवी में पिता और बेटे की बॉन्डिंग को लोगों ने खूब पसंद किया. कई सालों से फिल्मों में दूर परीक्षित काफी बूढ़े और कमजोर हो गए हैं. उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया. जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं.

परीक्षित साहनी लाठी के सहारे चलने को हुए मजबूर

पैपराजी पेज विरल भायानी ने सोशल मीडिया पर परीक्षित साहनी का हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया. सालों से लाइमलाइट से दूर परीक्षित लाठी के सहारे ठहलते हुए दिखाई दिए. जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया. फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परीक्षित साहनी अपनी बिल्डिंग में अपने केयरटेकर के सहारे हाथ में डंडा लेकर ठहल रहे हैं. झुके कंधे और हाथ में डंडा लेकर वह केयरटेकर की मदद से टहल रहे हैं. दिग्गज एक्टर का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो उठे हैं. इस वीडियो में देखा जा  सकता है कि वह इतने बूढ़े हो गए हैं कि ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं और लखड़ाते हुए अपने कदम आगे बढ़ाते हैं. 

फैंस ने जताई एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंता

82 साल के परीक्षित साहनी को इस हालत में देखकर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे लेजेंड एक्टर धीरे-धीरे बूढ़े हो जा रहे हैं.' वहीं, दूसरे रिएक्ट किया,  'टाइम बहुत जल्दी गुजर जाता है...कितने जल्दी हम बड़े हो गए और हमारे समय के एक्टर बूढ़े हो गए...कभी-कभी तो भरोसा भी नहीं होता.' इसके साथ ही तीसेर ने कहा, 'परीक्षित जी, मैं कम से कम 50 सालों से आपको देख रहा हूं. आपने फ़िल्म इंडस्ट्री को अपना सब कुछ दिया है. आपके लिए बहुत सम्मान और प्यार है. भगवान आप पर कृपा बनाए रखे और अपना ख्याल रखें.'

ये भी पढ़ें: सारा अली खान की फोटो लेने के लिए पैपराजी में हुई धक्का-मुक्की, कहे अपशब्द, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट : Video

1951 में किया था चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू

परीक्षित साहनी ने अपने करीब 70 साल के फिल्मी करियर में कई यादगार और शानदार फिल्मों में काम किया. उन्होंने साल 1951 में फिल्म 'दीदार' से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने दिलीप कुमार के बचपन का रोल निभाया था. हालांकि, उन्होंने मैन लीड एक्टर के तौर पर 1968 में फिल्म अनोखी रात से फिल्म दुनिया में कदम रखा था. अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया.

राजकुमार हिरानी की कई फिल्मों में किया काम

परीक्षित खासतौर पर मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का एक अहम हिस्सा रहे, जिनमें 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 'सुल्तान' (2016), 'हवाएं' (2021) में माइक पॉल की भूमिका थी. वह आखिरी बार साल 2023 की हिट फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे. उनकी यादगार फिल्मों पवित्र पापी (1970) और काला पत्थर (1979) जैसी पुराने फिल्में भी गिनी जाती हैं. परीक्षित कई शानदार सीरियल में भी काम कर चुके हैं. जिसमें उनके किरदारों को आज भी याद किया जाता है.  

ये भी पढ़ें: 'मैं रो रही हूं...', मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गर्लफ्रेंड के साथ हॉट फोटो, फैंस बोले- 'क्या मजबूरी थी...'

Continue reading on the app

Diwali Day: अमेरिका में 8 नवंबर को घोषित हुआ दिवाली-डे, सरकार ने कहा- सभी इस जश्न में शामिल हों

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने आठ नवंबर को 'दीवाली डे' के तौर पर मनाने का प्रस्ताव पास किया. साथ ही राज्य के लोगों से इस जश्न में शामिल होने की अपील की. असेंबली के सदस्यों दर्शन पटेल और ऐश कालरा की ओर से पेश प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रति गहरा सम्मान भी जताया गया है.

असेंबली में गुरुवार को पास हुए प्रस्ताव में कहा गया, "असेंबली रविवार, आठ नवंबर 2026 को होने वाले इस साल के दीवाली त्योहार को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को खुशी के इस दिन के जश्न में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती है." इसमें कहा गया कि दीवाली, जो भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के लिए बहुत अहम त्योहार है, इसे पूरे अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग हर साल मनाते हैं.

रोशनी का त्योहार है दिवाली

प्रस्ताव के मुताबिक, दीवाली दुनिया के सबसे पुराने त्योहारों में से एक है. यह परिवारों, दोस्तों और समुदायों को उदारता, एकता, खुशी, सराहना और आत्म-चिंतन के जश्न के लिए एक साथ लाता है. इसमें कहा गया, "दीवाली, जिसे आम तौर पर 'रोशनी का त्योहार' कहा जाता है, एक ऐसा समय है जब घरों को मोमबत्तियों, तेल की लालटेन और मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाता है और अच्छी सेहत, धन, ज्ञान, शांति और समृद्धि के प्रति सम्मान दिखाने के लिए आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठता है."

 

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 बनने का मौका

shubman gill wtc century record: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस चक्र में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. Sat, 22 Aug 2026 18:12:48 +0530

  Videos
See all

H1N1 Cases in Delhi-NCR: दिल्ली में H1N1 का कहर, 1,777 केस से हड़कंप...| Swine Flu Warning | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:45:07+00:00

Akhilesh On BJP | BJP का मतलब 'भाग जाओ पाकिस्तान' : अखिलेश #ytshorts #shorts #cmyogi #bjp #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T13:42:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers