Kushinagar में Road Accident: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार को राजमार्ग पार करते समय अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के कसया नगर के केशव नगर (गोपालगढ़) निवासी बैजंती देवी (72) गांव के सामने फोरलेन के दूसरी ओर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह इलाज कराकर घर लौटने के लिए पैदल राजमार्ग पार कर रही थीं।
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान तेज गति से गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए
बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को ‘लोक भवन’ तक मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद नौकरी के इच्छुक कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर मार्च निकाल रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्हें आर-गोलंबर के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
इसे भी पढ़ें: Patna में BPSC TRE 4 अभ्यर्थियों और PhD धारकों का आंदोलन जारी, विभिन्न मांगों पर अड़े
पुलिस अधीक्षक (मध्य) ममता कल्याणी ने कहा, ‘‘किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।’’ प्रदर्शनकारी प्रोफेसर की नियुक्ति में यूजीसी के नियमों का पालन करने, अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने, बीपीएससी टीआरई-4 के लिए ‘सिंगल-टियर’ परीक्षा और हिंदी-माध्यम के उम्मीदवारों के लिए समान अवसर जैसी मांगें कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने चेतावनी दी कि अगर सरकार 24 अगस्त तक उनसे सार्थक बातचीत करने में विफल रहती है, तो वे 25 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का घेराव करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)