टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 शामिल हुए मिचेल स्टार्क, लिस्ट में 2 दिग्गज भी शामिल
Top-10 Bowlers With Most Wickets : बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मैकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की और पहली पारी में 6 विकेट झटक लिए. इस शानदार प्रदर्शन की मदद से बांग्लादेशी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 64 के स्कोर पर ही समेट दिया है. इसी के साथ मिचेल स्टार्क वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. इतना ही नहीं वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुए टॉप-10 में शामिल हो गए.
मिचेल स्टार्क
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. स्टार्क ने 2011 से अब तक 107 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 205 पारियों में 26.27 के औसत से 441 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 20 बार फोर विकेट हॉल, 19 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
A ???????????????????????????????? ???????????????????? special in Mackay ????#WTC27 | ????: https://t.co/HdUgyV0gFn pic.twitter.com/AngqMWy3WQ
— ICC (@ICC) August 22, 2026
कोर्टनी वाल्श
इस लिस्ट में नौवें स्थान पर कोर्टली वाल्श का नाम आता है, जिन्होंने 1984 से 2001 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 242 पारियों में 24.44 के औसत से 519 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 32 बार फोर विकेट हॉल लिए, 22 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
रविचंद्रन अश्विन
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने 2011 से 2024 तक भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 200 पारियों में 24 के औसत से 537 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 25 बार फोर विकेट हॉल, 37 बार फाइव विकेट हॉल और 8 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
नाथन लायन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठवें नंबर पर नाथन लायन का नाम आता है. उन्होंने 2011 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 143 मैच खेले, जिसकी 264 पारियों में 568 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 बार फोर विकेट हॉल, 24 बार फाइव विकेट हॉल और 5 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
ग्लेन मैक्ग्रा
इस लिस्ट में सातवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा का नाम आता है. उन्होंने 1993 से 2007 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट मैछ केले, जिसकी 243 पारियों में 21.64 के औसत से 563 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 28 फोर विकेट हॉल, 29 फाइव विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
Statement made! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 22, 2026
Australia come out firing in the 2nd Test as #MitchellStarc’s sensational 6/12 blows Bangladesh away for a paltry 64! ????????????
Watch #AUSvBAN, 2nd Test, Day 1 | LIVE NOW ???? https://t.co/zpr76Y7Zyq pic.twitter.com/4I8VvbufB5
स्टुअर्ट ब्रॉड
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है. ब्रॉड ने 2007 से 2023 के बीच इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 309 पारियों में 27.68 के औसत से 604 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 28 बार फोर विकेट हॉल लिए, 20 बार फाइव विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
अनिल कुंबले
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का नाम आता है. कुंबले ने 1990 से 2008 के बीच भारत की ओर से 132 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 236 पारियों में उन्होंने 29.65 के औसत से 619 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 31 बार फोर विकेट हॉल लिए, 35 बार फाइव विकेट हॉल लिए और 8 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
जेम्स एंडरसन
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है. एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं. उन्होंने 2003 से 2024 के बीच इंग्लैंड के लिए 188 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 350 पारियों में 26.45 के औसत से 704 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 32 बार फोर विकेट हॉल लिए, 32 बार फाइव विकेट लेने का कारनामा किया और 10 बार 10 विकेट झटके.
शेन वॉर्न
शेन वॉर्न सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं. 1992 से 2007 के बीच वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 273 पारियों में 25.41 के औसत से 708 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 2.65 रही. उन्होंने 48 फोर विकेट हॉल लिए, 27 फाइव विकेट हॉल और 10 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
मुथैया मुरलीधरन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है. मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 230 पारियों में 22.72 के औसत से 800 विकेट झटके. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 2.47 रही. उन्होंने 45 फोर विकेट हॉल, 67 बार फाइव विकेट हॉल और 22 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया.
यहां देखें पूरी लिस्ट
| रैंक | गेंदबाज | देश | टेस्ट मैच | पारियां | विकेट | गेंदबाजी औसत | 4 विकेट हॉल | 5 विकेट हॉल | 10 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मुथैया मुरलीधरन | श्रीलंका | 133 | 230 | 800 | 22.72 | 45 | 67 | 22 |
| 2 | शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | 145 | 273 | 708 | 25.41 | 48 | 27 | 10 |
| 3 | जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 188 | 350 | 704 | 26.45 | 32 | 32 | 10 |
| 4 | अनिल कुंबले | भारत | 132 | 236 | 619 | 29.65 | 31 | 35 | 8 |
| 5 | स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | 167 | 309 | 604 | 27.68 | 28 | 20 | 3 |
| 6 | नाथन लायन | ऑस्ट्रेलिया | 143 | 264 | 568 | 30.32 | 26 | 24 | 5 |
| 7 | ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया | 124 | 243 | 563 | 21.64 | 28 | 29 | 3 |
| 8 | रविचंद्रन अश्विन | भारत | 106 | 200 | 537 | 24.00 | 25 | 37 | 8 |
| 9 | कोर्टनी वाल्श | वेस्टइंडीज | 132 | 242 | 519 | 24.44 | 32 | 22 | 3 |
| 10 | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 107 | 205 | 441 | 26.27 | 20 | 19 | 3 |
ये भी पढ़ें: शमी से तिलक तक दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे 10 बड़े क्रिकेटर, जानिए सभी खिलाड़ियों के नाम जो रविवार से मचाएंगे धमाल
देश में 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क को मंजूरी, 7,000 करोड़ रुपए के निवेश से मजबूत होगी गैस आपूर्ति व्यवस्था
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने लगभग 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क के विकास को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
ये नई पाइपलाइन परियोजनाएं तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा जैसे छह राज्यों में विकसित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य देश के एलपीजी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करना और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा तटीय क्षेत्रों के माध्यम से आयात करता है। इसके बाद गैस को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में नई पाइपलाइन परियोजनाएं एलपीजी की आवाजाही को अधिक तेज, विश्वसनीय और किफायती बनाने में मदद करेंगी।
पीएनजीआरबी द्वारा स्वीकृत प्रमुख परियोजनाओं में 556 किलोमीटर लंबी चेरलापल्ली (तेलंगाना)-नागपुर (महाराष्ट्र) एलपीजी पाइपलाइन, 611 किलोमीटर लंबी झांसी (उत्तर प्रदेश)-सितारगंज (उत्तराखंड) पाइपलाइन तथा 633 किलोमीटर लंबी शिकरापुर (महाराष्ट्र)-गोवा एवं हुबली (कर्नाटक) पाइपलाइन शामिल हैं।
इन सभी परियोजनाओं का विकास देश की प्रमुख गैस अवसंरचना कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो इन पाइपलाइनों के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देश में पीएनजीआरबी द्वारा अधिकृत सामान्य वाहक एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 7,700 किलोमीटर से बढ़कर 9,500 किलोमीटर हो जाएगी। यानी पाइपलाइन नेटवर्क में करीब 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होगी।
यह मंजूरी पहले से स्वीकृत कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के बाद आई है, जिसकी लंबाई लगभग 2,757 किलोमीटर है और यह देश की सबसे लंबी एलपीजी पाइपलाइन मानी जाती है।
पीएनजीआरबी के अनुसार, एलपीजी परिवहन के लिए पाइपलाइन प्रणाली को दुनिया भर में सबसे सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल माध्यम माना जाता है। नई पाइपलाइनों के चालू होने से सड़कों पर एलपीजी टैंकरों की आवाजाही में उल्लेखनीय कमी आएगी।
इससे सड़क सुरक्षा में सुधार, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, यातायात दबाव में गिरावट और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे कई लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क मार्ग की जगह पाइपलाइन परिवहन अपनाने से ऊर्जा आपूर्ति अधिक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगी।
नियामक बोर्ड ने कहा कि उसका दीर्घकालिक लक्ष्य एलपीजी को बॉटलिंग संयंत्रों तक पहुंचाने के लिए सड़क परिवहन पर निर्भरता को न्यूनतम करना है। नई पाइपलाइन परियोजनाएं इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








