Responsive Scrollable Menu

देश में 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क को मंजूरी, 7,000 करोड़ रुपए के निवेश से मजबूत होगी गैस आपूर्ति व्यवस्था

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। देश की ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत बनाने और रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने लगभग 1,800 किलोमीटर लंबे एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क के विकास को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब 7,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

ये नई पाइपलाइन परियोजनाएं तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा जैसे छह राज्यों में विकसित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य देश के एलपीजी परिवहन नेटवर्क को मजबूत करना और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा तटीय क्षेत्रों के माध्यम से आयात करता है। इसके बाद गैस को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में नई पाइपलाइन परियोजनाएं एलपीजी की आवाजाही को अधिक तेज, विश्वसनीय और किफायती बनाने में मदद करेंगी।

पीएनजीआरबी द्वारा स्वीकृत प्रमुख परियोजनाओं में 556 किलोमीटर लंबी चेरलापल्ली (तेलंगाना)-नागपुर (महाराष्ट्र) एलपीजी पाइपलाइन, 611 किलोमीटर लंबी झांसी (उत्तर प्रदेश)-सितारगंज (उत्तराखंड) पाइपलाइन तथा 633 किलोमीटर लंबी शिकरापुर (महाराष्ट्र)-गोवा एवं हुबली (कर्नाटक) पाइपलाइन शामिल हैं।

इन सभी परियोजनाओं का विकास देश की प्रमुख गैस अवसंरचना कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो इन पाइपलाइनों के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देश में पीएनजीआरबी द्वारा अधिकृत सामान्य वाहक एलपीजी पाइपलाइन नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 7,700 किलोमीटर से बढ़कर 9,500 किलोमीटर हो जाएगी। यानी पाइपलाइन नेटवर्क में करीब 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होगी।

यह मंजूरी पहले से स्वीकृत कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना के बाद आई है, जिसकी लंबाई लगभग 2,757 किलोमीटर है और यह देश की सबसे लंबी एलपीजी पाइपलाइन मानी जाती है।

पीएनजीआरबी के अनुसार, एलपीजी परिवहन के लिए पाइपलाइन प्रणाली को दुनिया भर में सबसे सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल माध्यम माना जाता है। नई पाइपलाइनों के चालू होने से सड़कों पर एलपीजी टैंकरों की आवाजाही में उल्लेखनीय कमी आएगी।

इससे सड़क सुरक्षा में सुधार, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, यातायात दबाव में गिरावट और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे कई लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क मार्ग की जगह पाइपलाइन परिवहन अपनाने से ऊर्जा आपूर्ति अधिक स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगी।

नियामक बोर्ड ने कहा कि उसका दीर्घकालिक लक्ष्य एलपीजी को बॉटलिंग संयंत्रों तक पहुंचाने के लिए सड़क परिवहन पर निर्भरता को न्यूनतम करना है। नई पाइपलाइन परियोजनाएं इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Tips and Tricks : बारिश में साइकिल को नहीं लगेगी जंग, सुल्तानपुर के मैकेनिक ने बताए 8 तरीके

Bicycle Rust Prevention : बारिश में साइकिल को जंग से बचाना आसान नहीं. जंग लगने से साइकिल की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और कई बार पुर्जे तक खराब हो जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जो जंग को साइकिल के आसपास फटकने नहीं देगा. लोकल 18 से सुल्तानपुर में साइकिल बनाने वाले राजकुमार विश्वकर्मा बताते हैं कि बारिश के बाद समय पर सफाई करना जंग से बचाव का सबसे आसान उपाय है. बाहर से आने के बाद चेन पूरी तरह सूखने पर लुब्रिकेंट लगाएं. बहुत ज्यादा तेल डालने से बचें, क्योंकि अतिरिक्त तेल पर धूल और मिट्टी जल्दी चिपकती है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: शुभमन गिल के पास विराट कोहली जैसा मौका, कोलंबो में 11 साल बाद दोहराई जाएगी वही कहानी?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने विदेशों में भारत को एक मजबूत टीम बनाया था. इसकी शुरुआत जहां से हुई थी, वहीं पर गिल के पास भी इतिहास दोहराने का मौका है. Sun, 23 Aug 2026 00:11:53 +0530

  Videos
See all

Spine Health Tips: लंबे समय तक बैठना या खड़े रहना Spine के लिए खतरनाक! | Spine Health Tips | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T20:00:27+00:00

BJP Youth Team | मिशन Gen-Z.. बीजेपी की 'स्पेशल टीम' ! #ytshorts #shorts #tazakhabar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T19:25:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers