Helmet Expiry Date: क्या आपके हेलमेट की भी होती है एक्सपायरी डेट? 5 साल बाद बदलना क्यों है जरूरी
सुरक्षा के लिए हेलमेट को हर 3-5 साल में बदलें, भले ही वह बाहर से ठीक दिखे। समय के साथ इसकी अंदरूनी बनावट कमजोर हो जाती है। एक्सीडेंट होने पर या ढीला हो जाने पर इसे तुरंत बदलना अनिवार्य है।
Etah में School Bus की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत, ड्राइवर फरार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार दोपहर घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि नगला गलुआ निवासी मजदूर विवेक की बेटी डिंपल (पांच) एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी और शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह बस से घर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, घर के सामने बस से उतरने के बाद जैसे ही बच्ची बस के आगे की ओर बढ़ी, चालक ने बस चला दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्ची बस के पहिए की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।
पुलिस के मुताबिक, परिजन और ग्रामीण बच्ची को बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस के दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
