बैंकों ने 21 अगस्त तक जुटाई 72.85 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा; एफसीएनआर(बी) जमा राशि 65.4 अरब डॉलर तक पहुंची: आरबीआई
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को बताया कि अधिकृत डीलर बैंकों ने केंद्रीय बैंक की विशेष स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक कुल 72.848 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा गैर-निवासी (बैंक) जमा एफसीएनआर(बी) का रहा, जिसके माध्यम से 65.397 अरब डॉलर जुटाए गए।
आरबीआई के अनुसार, केंद्रीय बैंक की विशेष स्वैप सुविधा के तहत बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) के जरिए भी 7.451 अरब डॉलर की अतिरिक्त विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है।
केंद्रीय बैंक ने 8 जून 2026 को एफसीएनआर(बी) जमा, ईसीबी और ओएफसीबी से आने वाले निवेश के लिए विशेष अमेरिकी डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य रुपए पर दबाव कम करना और देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाना था।
आरबीआई ने कहा कि पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार एफसीएनआर(बी) जमा योजना 31 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी, जबकि ईसीबी और ओएफसीबी के लिए यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
यह बड़ी विदेशी मुद्रा आमद ऐसे समय हुई है जब भारतीय बैंकों ने एफसीएनआर(बी) जमा आकर्षित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने हाल ही में इस योजना की अंतिम तिथि 30 सितंबर से घटाकर 31 अगस्त कर दी थी। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि योजना को उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया मिली है और विदेशी मुद्रा जुटाने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है।
इस सप्ताह जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एफसीएनआर(बी) योजना के तहत डॉलर जुटाने का लक्ष्य संभवतः पहले ही हासिल किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त के शेष दिनों में भी 25 से 30 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त प्रवाह आने की संभावना थी, जिससे कुल संग्रह लगभग 85 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्वैप सुविधा की लागत कोई बड़ी बाधा नहीं है। एसबीआई रिसर्च के अनुमान के अनुसार, योजना की कुल लागत लगभग 10.5 अरब डॉलर या कुल कोष का लगभग 15 प्रतिशत हो सकती है। हालांकि इसे भारत के विशाल विदेशी मुद्रा भंडार के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
इस बीच, देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से बढ़ा है। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.905 अरब डॉलर बढ़कर 716.90 अरब डॉलर हो गया। इससे एक सप्ताह पहले भी भंडार में 14.1 अरब डॉलर की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी और यह चालू वित्त वर्ष का उच्चतम स्तर था।
एफसीएनआर(बी) योजना के तहत आई बड़ी विदेशी मुद्रा आमद ने न केवल रुपए को समर्थन दिया है, बल्कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को भी मजबूत किया है। इससे वैश्विक अनिश्चितताओं और बाहरी झटकों से निपटने की देश की क्षमता और बेहतर हुई है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल
प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के अलग होने का विवाद फिर सुर्खियों में है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दीपिका ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। इस मुलाकात में वांगा करीब एक घंटे देर से पहुंचे और दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी के बजाय सिर्फ वन-लाइन आइडिया बताया गया। सूत्र के मुताबिक, दीपिका पूरी नैरेशन के बिना किसी फिल्म को कमिट नहीं करतीं। ऐसे में उस समय ‘स्पिरिट’ उनकी कंसिडरेशन लिस्ट में थी ही नहीं। प्रॉफिट शेयर और दूसरी मांगों को लेकर सामने आए दावों के बीच यह नया खुलासा मामले को और पेचीदा बना रहा है। सिर्फ एक बार हुई थी दीपिका और संदीप की मुलाकात ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ पहले दीपिका पादुकोण के काम करने की खबरें थीं। बाद में वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनीं और तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड कास्ट किया गया। अब सामने आई रिपोर्ट में घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दीपिका और संदीप रेड्डी वांगा की मुलाकात सिर्फ एक बार हुई थी। सूत्र के मुताबिक, इस मीटिंग में संदीप करीब एक घंटे देर से पहुंचे थे। इसके बावजूद दीपिका ने मीटिंग प्रोफेशनल तरीके से पूरी की। पूरी स्क्रिप्ट तो दूर, सिर्फ वन-लाइन सुनाई गई! सूत्र के मुताबिक, उस मुलाकात में दीपिका को ‘स्पिरिट’ की सिर्फ वन-लाइन कहानी बताई गई थी। उन्हें फिल्म का पूरा नैरेशन नहीं दिया गया था। रिपोर्ट में सूत्र ने दावा किया कि दीपिका किसी फिल्म को तब तक कमिट नहीं करतीं, जब तक उन्हें पूरी कहानी सुनाई न जाए। इसलिए उस समय ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका की तरफ से कोई पक्की प्रतिबद्धता नहीं थी। फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर सामने आई अलग-अलग वजहों के बीच यह दावा एक अलग तस्वीर पेश करता है। संदीप के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं दीपिका? मामले में सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि सूत्र के मुताबिक दीपिका की संदीप रेड्डी वांगा के साथ भविष्य में काम करने की कोई इच्छा नहीं है। सूत्र ने इसकी वजह संदीप की महिलाओं को लेकर कथित सोच और उनकी फिल्मों में दिखाई देने वाले नजरिए को बताया है। हालांकि, यह सूत्र का दावा है और दीपिका की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पहले 8 घंटे की टाइमिंग और फीस को लेकर आई थीं खबरें दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इनमें एक दावा था कि एक्ट्रेस ने नई मां होने के चलते शूटिंग के लिए फिक्स्ड 8 घंटे की वर्किंग डिमांड रखी थी। इसके अलावा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर भी कई खबरें सामने आईं। इसी हफ्ते संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म से बाहर होने की वजहों में 10% प्रॉफिट शेयर की मांग भी शामिल थी। उन्होंने कहा था कि फीस और शूटिंग टाइमिंग को लेकर भी बात हुई थी। अब नए दावे ने पूरे विवाद को फिर गरमाया एक तरफ मेकर्स की तरफ से फीस, टाइमिंग और दूसरी मांगों की बातें सामने आईं, तो दूसरी तरफ एक सूत्र का दावा है कि दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी ही नहीं सुनाई गई थी। इसी वजह से ‘स्पिरिट’ से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इन अलग-अलग दावों के बीच अभी तक दीपिका की तरफ से कोई विस्तृत आधिकारिक सफाई नहीं आई है। तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की हीरोइन दीपिका के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट 5 मार्च 2027 बताई गई है। ____________________________ दीपिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 'दीपिका ने फिल्म स्पिरिट की कहानी लीक की थी':प्रोड्यूसर बोले- 10% प्रॉफिट मांगा था, मना किया तो कहानी लीक की; एक्ट्रेस को फिल्म से हटाया प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया खुलासा हुआ है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने न्यूज चैनल NTV को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि दीपिका को फिल्म से हटाया गया था।पूरी खबर पढ़ें..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








