Responsive Scrollable Menu

AMU और नगर निगम भूमि विवाद में Aligarh DM ने दिया यथास्थिति का आदेश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और नगर निगम के बीच भूमि के स्वामित्व को लेकर उठा विवाद जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए जाने के बाद थम गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि चूंकि दोनों पक्ष सरकारी संस्थान हैं, इसलिए किसी भी तरह का टकराव उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला कानून की उचित प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझना चाहिए।

कुमार ने कहा कि जब तक एसडीएम कोर्ट (उप जिलाधिकारी अदालत) में लंबित मामले पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक विवादित भूखंड विश्वविद्यालय के कब्जे में ही रहेगा। अलीगढ़ में 3.8 एकड़ भूमि को लेकर विवाद बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था, जब नगर निगम के अधिकारियों ने उस ज़मीन की घेराबंदी शुरू कर दी, जो एएमयू राइडिंग क्लब के मैदान का हिस्सा है। एएमयू ने इस कार्रवाई को जबरन कब्जा बताया, जबकि नगर निगम का दावा है कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि पिछले 40 वर्ष से उसकी है।

यह विवाद उप जिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है। एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1923 में जारी मूल भू-स्वामित्व दस्तावेज और 1923 की राजपत्रित अधिसूचना पेश की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने 1940 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जारी दस्तावेज भी पेश किए, जिसमें भूमि का आवंटन एएमयू को किए जाने का स्पष्ट उल्लेख है।

हालांकि, अधिकारी ने यह भी स्वीकार किया कि 1992 में आधिकारिक भू-अभिलेखों में कथित तौर पर कुछ छेड़छाड़ हुई थी। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम की जानकारी न तो एएमयू प्रशासन को थी और न ही नगर पालिका के सक्षम प्राधिकारी को। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि इस कथित छेड़छाड़ के बारे में एएमयू प्रशासन को 2003 में पता चला था।

विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय ने कहा कि एएमयू प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया, लेकिन मामला लंबित रहा। विज्ञप्ति के अनुसार अंततः 29 मार्च 2025 को एएमयू ने एसडीएम कोर्ट में औपचारिक अपील दायर की, जो अभी विचाराधीन है। नगर निगम के अधिकारी बृहस्पतिवार को उस भूखंड पर पहुंचे और एएमयू राइडिंग क्लब मैदान के हिस्से में बाड़ लगाने लगे।

एएमयू के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, पूरी कार्रवाई चोरी-छिपे अंधेरे में की गई, जिससे निश्चित रूप से इस कदम की मंशा पर संदेह पैदा हुआ है। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के पूर्व प्रमुख राहत अबरार ने पूरे विवाद पर कहा कि 19वीं सदी के अंतिम वर्षों से एएमयू को न केवल शहर की सीमा के भीतर, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में जमीन दान में मिली थी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी दान की गई जमीनों की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये होगी।

अबरार ने कहा कि दुखद सच्चाई यह है कि पिछली करीब आधी सदी से एएमयू प्रशासन ने इस विरासत को सुरक्षित रखने के लिए बहुत कम काम किया है और एएमयू का संपत्ति विभाग लापरवाही व बदहाली का शिकार है।

Continue reading on the app

सब कुछ 'नीयत' का खेल है: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूल की लाइब्रेरी की तारीफ की

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में शिक्षा के बुनियादी ढांचे में आए बदलाव की तारीफ की। उन्होंने सरकारी स्कूलों के बारे में बनी धारणाओं को चुनौती देने के लिए राज्य के मानसा ज़िले के एक सरकारी स्कूल में नई बनी लाइब्रेरी का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह सब 'नीयत' की बात है, और जोर देकर कहा कि सरकारी स्कूल भी ऊँचे स्टैंडर्ड तक पहुँच सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: मायावती के आरोपों पर Akhilesh Yadav का पलटवार, कहा- SP कभी गठबंधन नहीं तोड़ती


केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर यह वीडियो पोस्ट किया। इसे सबसे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शेयर किया था, जिन्होंने भैनी भागा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लाइब्रेरी को एक शानदार और अच्छी सुविधाओं वाली जगह बताया, जहाँ छात्र अब पढ़ सकते हैं, सीख सकते हैं और बड़े सपने देख सकते हैं। इस बीच, शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के घर के बाहर 180 से ज़्यादा एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ETT) शिक्षकों ने अपने परिवार वालों के साथ धरना दिया। यह विरोध प्रदर्शन ETT शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभाग के क्लर्कों द्वारा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर की गई गड़बड़ियों और गलत कामों के खिलाफ था।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने ANI को बताया कि हम शिक्षा विभाग के उस क्लर्क को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं जिसने अपने लोगों को नौकरी दिलाने के लिए इतना बड़ा घोटाला किया। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री का कहना है कि उनके पास क्लर्क को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं है और वे मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का वादा करते हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। वे बस बहाने बना रहे हैं... हम 10 साल से न्याय की मांग कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के Pune कार्यक्रम पर BJP का आरोप, इन्फ्लुएंसर्स को दिए 35 हजार रुपये


एक और प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार और विभाग के एक क्लर्क के बीच मिलीभगत है, ताकि दोषी क्लर्क को बचाया जा सके। एक IAS रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह मामला क्लर्क की गलती की वजह से खड़ा हुआ। इसमें हम 180 ETT शिक्षकों की कोई गलती नहीं थी; फिर भी, पिछले हफ़्ते कई बैठकें होने के बावजूद हमें कोई न्याय नहीं मिला... हम न्याय की उम्मीद में चंडीगढ़ आए थे, लेकिन हमारे शिक्षकों के साथ मारपीट और हिंसा की जा रही है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी बांग्लादेश को नहीं हुआ नुकसान, WTC में अब भी भारत से आगे

world test championship points table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम का जीत प्रतिशत 80 हो गया है, जिससे वह सबसे ऊपर मजबूती से बनी हुई है. वहीं, बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.6 से घटकर 55.5 हो गया है, लेकिन उसे रैंकिंग में नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि भारत का मौजूदा जीत प्रतिशत 53.3 है. Sun, 23 Aug 2026 12:31:50 +0530

  Videos
See all

Delhi Police Attack News: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:40:24+00:00

Chhatron Ki Goonj कार्यक्रम के बाद दिल्ली में लगे Rahul Gandhi 'रीयल लाइफ बैटमैन' के पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T07:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers